संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 सोमवार 6 दिसम्बर 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विचारपुर के खिलाड़ियों के संबंध में कमिश्नर से ली जानकारी
शहडोल DRMS NEWS। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा से आज दूरभाष पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विचारपुर के फुटबाल क्लब के खिलाडियों के संबंध में जानकारी ली। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को ग्राम पंचायत विचारपुर के फुटबाल क्लब के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने विचारपुर के फुटबाल खिलाड़ियों से मिलने की इच्छा की जाहिर
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विचारपुर के फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों से मिलने की इच्छा जाहिर की। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी शहडोल जिले के प्रवास के दौरान उन्हें विचारपुर फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों से मिलाया जाएगा।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन सोमवार 6 दिसम्बर 2021
गौरतलब है कि कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के सभी ग्राम पंचायतों में फुटबाल क्लबों का गठन किया गया है और शहडोल संभाग में फुटबाल के खिलाड़ियों को फुटबाल क्रांति के तहत खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों को समुचित संसाधन उपलब्ध कराएं जा रहे है।
कमिश्नर शहडोल संभाग की पहल पर अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बीजापुरी-01 में ग्राम पंचायत स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें पुष्पराजगढ जनपद पंचायत क्षेत्र की लगभग 40 ग्राम पंचायतों के फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग में फुटबाल क्रांति को बढावा देने के लिए ग्राम पंचायत विचारपुर के युवा खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया।
कमिश्नर ने ग्राम पंचायत विचारपुर का कई बार भ्रमण कर फुटबाल खिलाड़ियों से चर्चा की तथा फुटबाल खिलाड़ियों को फुटबाल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। कमिश्नर ने दीपावली के पुनित पर्व पर ग्राम पंचायत विचारपुर पहुंचकर फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी और फुटबाल खिलाड़ियों को फुटबाल किट भी प्रदान किये।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कोविड से बचाव के लिए समुचित सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा से दूरभाष पर चर्चा की तथा शहडोल संभाग में कोविड की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को निर्देश दिए कि, शहडोल संभाग में कोविड से बचाव के लिए समुचित सतर्कता बरती जाए, लोगों को कोविड से बचाव के लिए समुचित प्रोटोकाल का उपयोग करने की समझाइश दी जाए।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
डोर-टू-डोर जाकर सीईओ जिला पंचायत ने वैक्सीन के बताए फायदें, लोगो को ओमिक्रान से बचाव हेतु किया जागरूक
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। शहडोल जिले में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के अन्तर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम खोल्हाड, पंचगाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री मेहताब सिंह ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज के महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से बचाव हेतु वैक्सीन के दोनों डोज जरूरी होता हैै। उन्होंने लोगों को कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन के प्रति जागरूक कर सावधानियां बरतने की समझाइश दी तथा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोने सहित कोविड अनुकूल व्यवहार करने की भी समझाइश दी। उन्हेांने कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से बचावं हेतु कोविड-19 वैक्सीन का दोनों डोज लगवाकर स्वयं एवं दूसरों को सुरक्षित कर सकते है।
उन्होंने सचिव, रोजगार सहायक सहित मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचगाव में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तियों को समझाइश देकर अपने समक्ष उनका टीकाकरण करवाया व निर्देश दिए कि पोर्टल में वैक्सीनेशन की इंट्री भी सुनिश्चित करें। उन्होंने मैदानी कार्यकर्ताओं से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
निर्माणाधीन पीएम आवासों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण
कराने के दिए निर्देश
शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम नरगी, खोल्हाड़ भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन पीएम आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सचिव, रोजगार सचिवों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन पीएम आवासों को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें व उच्च गुणवत्ता के मटेरियल भी लगवाएं।
उन्होंने हितग्राहियों से कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की व कोरोना संक्रमण के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से बचने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व साबुन से बार-बार हाथ धोना व कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करने की समझाइश दी।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
एक भारत श्रेष्ठ भारत के अर्न्तगत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुआ आयोजित
शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र शहडोल डॉ0 आर0 आर0 सिंह ने जानकारी दी है कि, नेहरू युवा केन्द्र शहडोल द्वारा संगठन मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार एक भारत श्रेष्ठ भारत शीर्षक पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 6 दिसम्बर 2021 को स्थानीय होटल सुभम पैलेस में आयोजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकास खण्डो के प्रतिभागियो को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया था। जिसमें जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रषांत माली ब्यौहारी, द्वितीय स्थान कु0 अनंता श्रीवास्तव सोहागपुर तृतीय स्थान श्री लकी चतुर्वेंदी विकास खण्ड सोहागपुर ने प्राप्त किया तथा विजेताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर मनीष चौहान लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, राधेश्याम नट, गणेश सिंह, काजल तिवारी, रोहिता सिह, ब्रजलाल कुषवाहा, अभिषेक मिश्रा, उमाकान्त त्रिपाठी, दीपक साहू, अमर नारायणी, हिमांशु साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
शीत लहर में बच्चों की विशेष सुरक्षा की जाए- कमिश्नर राजीव शर्मा
शहडोल DRMS NEWS। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारियो, महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शीत लहर में किसी भी बच्चें की मृत्यु, निमोनिया अथवा अन्य बीमारियों से न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किये जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि, शीत लहर के दौरान बच्चों को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
सोहागपुर और बुढार परियोजना में लाड़ली लक्ष्मी योजना की अपेक्षित प्रगति नही होने पर परियोजना अधिकारी को कमिश्नर ने दी चेतावनी
स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शीत लहर से होनी वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करें, ऑगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को समुचित पोषण आहार मुहैया तथा संदर्भ सेवाएं मुहैया कराएं।
कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि सभी एनआरसी केन्द्रों के माध्यम से दी जा रही सेवाओं को और अधिक से अधिक बेहतर बनाने के प्रयास करें। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में संवेदना अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी एनआरसी केन्द्रों को रोचक बनाए।
बैठक में मातृ वंदना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि, लाड़ली लक्ष्मी योजना में शहडोल शहरी परियोजना एवं बुढार शहरी परियोजना की प्रगति ठीक नही है। कमिश्नर ने संबंधित क्षेत्र की परियेाजना अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आगामी 10 दिवसों में स्थिति में सुधार लाए अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री को कारण
बताओं नोटिस जारी
बैठक में ऑगनवाड़ी भवन निर्माण के समीक्षा के दौरान बताया गया कि, शहडोल संभाग में आईएपी योजना के तहत स्वीकृत ऑगनवाड़ी भवन विगत कई वर्षाें से अधूरे पड़े है जिस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किये तथा निर्देश दिए कि ऑगनवाड़ी केन्द्र किन कारणों से अधूरे पड़े है इसके लिए जबावदेह अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए तथा जन सुनवाई के बाद हर मंगलवार को इसकी समीक्षा की जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारियों ने बताया कि शहडोल संभाग के अधिसंख्य ऑगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल स्थिति काफी खराब है।
आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति खराब होने पर कमिश्नर ने जताई कड़ी नाराजगी
ऑगनवाड़ी केन्द्रों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैंडपंप लगाए गए है जो आधे-अधूरें है जिससे ऑगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल की आपूर्ति नही हो पा रही है, इस स्थिति पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि ऑगनवाड़ी केन्द्रों में हैंडपंप उत्खनन एवं पेयजल आपूर्ति के लिए जिन निर्माण एजेंसियों को कार्य दिया गया है उन पर नियंत्रण करे तथा समय-सीमा में कार्य कराना सुनिश्चित कराएं।
कमिश्नर ने अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शहडोल संभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शहडोल संभाग शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया एवं सभी सहायक यंत्रियों को दो-दो वेतनवृद्वि रोकने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर द्वारा पोषण अनुदान योजना की भी समीक्षा की गई।
बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास कण्डवाल, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव मरावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया डॉ मेहरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर डॉ एससी राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनूपपुर विनोद परते, शहडोल श्रीमती शालिनी तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
प्रदीप पटेल (राज्य मंत्री दर्जा) सदस्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग म.प्र. का दौरा कार्यक्रम
शहडोल DRMS NEWS। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग श्यामला हिल्स भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप पटेल सदस्य (राज्य मंत्री दर्जा) मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग 7 दिसंबर 2021 को सुबह 11:45 बजे अनूपपुर से शहडोल के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे सर्किट हाउस आगमन, दोपहर 1:00 बजे जिले के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे तथा दोपहर 3:00 बजे शहडोल से कटनी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अपर कलेक्टर ने ग्राम साखी वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
शहडोल DRMS NEWS। जिले में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने का महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज अनुभाग क्षेत्र जैतपुर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर साखी का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के संबंध में एएनएम से जानकारी प्राप्त की।
एएनएम ने अपर कलेक्टर को बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर में सायं 6:00 बजे तक 07 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है तथा अभी 18 व्यक्तियों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया है।
पटवारी साखी को तहसील कार्यालय जैतपुर में अटैच करने के दिए निर्देश
इस पर अपर कलेक्टर कम वैक्सीनेशन होने का कारण तहसीलदार से पूछा। जिस पर तहसीलदार द्वारा बताया गया कि पटवारी धन्नू केवट को पूर्व से ही वैक्सीनेशन नहीं कराने वाले व्यक्तियों के घर डोर टू डोर जाकर वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए थे, परंतु पटवारी वैक्सीनेशन कार्य में अनुपस्थित पाए गए। जिस पर अपर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें तहसील कार्यालय जैतपुर में तत्काल अटैच करने के निर्देश तहसीलदार जैतपुर को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने ग्राम साखी के बस्तियों में डोर-टू-डोर हो रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया तथा साखी के नागरिकों से वैक्सीनेशन के संबंध में चर्चा कर उन्हें वैक्सीनेशन का महत्व बताया तथा उनसे अपील किया कि अपने रिश्तेदारों, मित्रों तथा अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित कर उन्हें वैक्सीनेशन अवश्य लगवाएं।
वैक्सीनेशन से अब कोई न छूटे
अपर कलेक्टर ने ग्रामवासियों को कोरोना के नए वैरीएंट ओमिक्रोन के संबंध में जानकारी दी तथा वैक्सीनेशन के संबंध में चर्चा भी किया। अपर कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना शासन की प्राथमिकता है। सभी सहयोग दें।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए हुए लोगों को वैक्सीनेशन का महत्व समझाते हुए कहा कि हम सब मिलकर ही समाज एवं परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण ही इसका सुरक्षा कवच है, यह संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
अपर कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाए। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मास्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोए, सेनेटाइजर का उपयोग करें, व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें, पोष्टिक आहार लें।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री चंद्र कुमार बट्टे सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने जनपद जयसिंहनगर के विभिन्न ग्रामों में डोर-टू-डोर हो रहे वैक्सीनेशन का किया निरीक्षण
शहडोल DRMS NEWS। जिले में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की दृष्टि से कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज सायं जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम कौवासरई, मौहार टोला एवं कतिरा में डोर टू डोर किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के संबंध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की।
आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि ग्राम कतिरा के रमई लाल बैगा व उनके पुत्र रोशन बैगा द्वारा अभी तक वैक्सीन का प्रथम डोज नहीं लगवाया गया है तथा वो लगवाने के लिए तैयार भी नहीं है। जिस पर कलेक्टर ने रमई लाल बैगा के घर पहुंच कर उन्हें समझाइश देते हुए वैक्सीनेशन लगवाया।
कलेक्टर ने अपने समक्ष टीका लगवाकर टीका के संबंध में दी समझाइश
इसी प्रकार विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर कलेक्टर ने डोर टू डोर सर्वे कर अन्य लोगों को जो वैक्सीनेशन से छूटे हुए थे उन्हें टीकाकरण करवाया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाए।
कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मास्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोए, सेनेटाइजर का उपयोग करें, व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें, पोष्टिक आहार लें।
इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील किया कि आप अपने रिश्तेदारों, मित्रों तथा अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित कर उन्हें वैक्सीनेशन अवश्य लगवाएं। कलेक्टर ने ग्रामवासियों को कोरोना के नए वैरीएंट ओमिक्रोन के संबंध में जानकारी दी तथा वैक्सीनेशन के संबंध में चर्चा भी किया।
कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना शासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान तहसीलदार दीपक पटेल सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व अमला उपस्थित था।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ