संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 गुरुवार 27 जनवरी 2022
”आपरेशन प्रहार“ के तहत शहडोल जिले में नशीले कफ सीरप के जखीरा बरामदगी की ऐतिहासिक कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल । पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकार को संबोधित करते हुए डी.सी. सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल झोन, शहडोल एवं अवधेश कुमार गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक शहडोल ने बताया कि शहडोल जिले को नशामुक्त जिला बनाये जाने हेतु हाल में नशे के खिलाफ आपरेशन प्रहार की घोषणा कर "अपना शहडोल सुरक्षित शहडोल’’ का स्लोगन दिया गया। इस आपरेशन के लिए जिला स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई और आम जन सामान्य से समाज की इस बुराई को दूर करने के लिए सूचनाएं प्राप्त किये जाने हेतु एक मोबाईल नम्बर 7587636166 का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था।
यहां पर उल्लेखनीय है कि शहडोल में जब से पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी की पदस्थापना हुई है तब से पुलिस अधीक्षक ने विशेष पुलिस टीम गठित कर जिले में मानव तस्करों व सूदखोरों के खिलाफ लागातार कार्रवाई में अपराधियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और अपराध में अंकुश लगा है।
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 26 जनवरी 2022 को विशेष टीम के निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे को सूचना प्राप्त हुई की घरौला मोहल्ला शहडोल में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप का अवैद्य व्यापार बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा है जो आसपास के कस्बों को बड़ी मात्रा में कफ सिरफ बेच कर अवैध धनार्जन कर रहे है।
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन गुरुवार 27 जनवरी 2022
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
चार आरोपीगणों से मोटर सायकल एवं 3 मोबाईल सहित लाखों का मश्रुका जप्त
सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपीगण निखिल साहू पिता राम सुशील साहू उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 16 घरौला मोहल्ला शहडोल और हिमांशु चैबे पिता सन्तोष चौबे उम्र 21 साल निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल को 40 नग प्रतिबंधित कफ सीरप कोरेक्सस के साथ हिरासत में लिया जाकर विधिसम्मत कायर्वाही उपरांत थाना कोतवाली जिला शहडोल में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी निखिल साहू और हिमांशु चौबे आय.टी.आय. उत्तीर्ण होकर शहर में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कफ सीरप भोपाल इत्यादि स्थानों से कम दामों में बुलाकर शहडोल जिले में उसका उच्च दामों पर अवैध व्यापार संचालित कर रहे थे। आरोपी हिमांशु चौबे के विरूद्व पूर्व में भी थाना सीधी जिला शहडोल में ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम का अपराध पंजीबद्व हो चुका है।
ब्यौहारी में मिला प्रतिबंधित नशीली
कफ सिरफ का जखीरा
इसी प्रकार 26 जनवरी 2022 को विशेष टीम निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे को सूचना प्राप्त हुई कि ब्यौहारी में प्रतिबंधित नशीले कफ सीरप की बड़े पैमाने पर खरीद फरोख्त की जा रही है।
सूचना के आधार पर विशेष टीम द्वारा थाना प्रभारी ब्यौहारी के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक द्विवेदी पिता राममित्र द्विवेदी उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं. 15 अस्पताल रोड, चुंगी नाका ब्यौहारी के कब्जे से 910 शीशी प्रतिबंधित कप सीरफ ऐसकफ जप्त किये जाने की महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।
आरोपी दीपक द्विवेदी विगत कई वर्षों से कफ सीरप का स्वयं सेवन करता आ रहा है एवं कुछ वर्षों पूर्व से इस अवैध व्यापार में संलिप्त हो गया था जो रीवा के किसी व्यापारी से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप कम दामों में बुलाकर उच्च दामों में ब्यौहारी एवं आसपास के क्षेत्रों में उसका अवैध व्यापार संचालित कर रहा था।
आरोपी द्वारा इस काम के लिए अस्पताल रोड ब्यौहारी में एक अस्थाई चाय नाश्ता की गुमटी संचालित की जा रही थी जिसकी आड़ में खुले तौर पर उसका व्यापार कर रहा था।
कार्यवाही के दौरान मामूर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सीधी रोड निवासी शीतेश गुप्ता नामक व्यक्ति भी बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कफ सीरप का व्यापार कर रहा है।
अंतरार्ज्यीय गैंग से जुड़े है आरोपियों के तार
सूचना मिलने पर आपरेशन प्रहार की टीम एवं थाना ब्यौहारी की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शीतेश गुप्ता पिता शिवकुमार गुप्ता उम्र 43 साल निवासी सीधी रोड वार्ड नं. 1 मुदरिया रोड, ब्यौहारी को प्रतिबंधित कफ सीरफ मैक्स की शीशीयो के साथ हिरासत में लिया जाकर आरोपीगणों के विरूद्ध थाना ब्यौहारी में धारा 8, 21, 21- सी, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म0प्र0 ड्रग कंट्रोल एक्ट 1949 का प्रकरण आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया है।
धारा 21-एनडीपीएस एक्ट में विनिमिर्त औषधियों और विनिमिर्तियों के संबंध में उल्लंघन के लिए दण्ड है जो कम से कम 10 वर्ष एवं अधिकतम 20 वर्ष तक तथा अथर्दण्ड से दण्डित किये जाने का प्रावधान है।
धारा 21सी - वाणिज्यिक मात्रा अधिक होने पर कम से कम से 10 वर्ष के कठोर कारावास से तथा जुर्माना जो 01 लाख से कम नहीं होगा का प्रावधान है।
धारा 22 - मनःप्रभावी पदार्थों के संबंध में उल्लंघन के लिए दण्ड का प्रावधान है। जब आरोपी इनका कब्जा, विक्रय, क्रय, परिवहन, अंतर्राज्यीय आयात अथवा निर्यात करेगा।
उल्लेखनीय है कि विगत कई समय से ब्यौहारी एवं आसपास के क्षेत्रों से कई गणमान्य नागरिकों के द्वारा पुलिस अधीक्षक को सीधे ही ब्यौहारी क्षेत्र में इस अवैध कारोबार के बड़े पैमाने पर फलने फूलने की शिकायते की जा रही थी।
1240 से अधिक शीशी प्रतिबंधित नशीली
कफ सिरप बरामद
मामले का खुलासा करते हुए विस्तार से पत्रकारों को बताया कि ब्यौहारी क्षेत्र में की गई इस कार्यवाही के साथ आपरेशन प्रहार के तहत शहडोल पुलिस द्वारा कुल 1240 प्रतिबंधित कफ सीरप को जप्त करने की ऐतिहासिक कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली एवं ब्यौहारी में पंजीबद्व प्रकरणों में गिरफतार आरोपियों द्वारा जिन-जिन व्यक्तियों से प्रतिबंधित कफ सीरप का क्रय किया गया है उनकी पतारसी कर उनके विरूद्व विधि अनुसार कार्यवाही की जावेगी।
विशेष पुलिस टीम को मिलेगा तीस हजार रूपए पुरस्कार
नशे के अन्तर्राज्जीय गिरोह के तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किये जाने के फलस्वरूप अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल, झोन शहडोल डी.सी. सागर द्वारा जिला स्तरीय आपरेशन प्रहार की टीम के ओमेश्वर ठाकरे, कार्यवाहक निरीक्षक, अमित दीक्षित, सउनि‘‘अ’’ आरक्षक द्वय गिरीश मिश्रा, अभिषेक दीक्षित और आकाश सिंह, और प्रधान आरक्षक सुशील सिंह को रूपयें 30,000-00 के ईनाम की घोषणा की गई है।
आपरेशन प्रहार के तहत मोबाईल नम्बर 7587636166 में लगातार सूचनाए प्राप्त हो रही है जिस पर जिले के विभिन्न थानो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
थाना बुढ़ार 25 जनवरी 2022 को थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत बुढ़ार बस स्टैण्ड के पास में आरोपी सायरा बानो पति स्व0 सफी अंसारी उम्र 56 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड के पास, धमर्कांटा के सामने बुढ़ार के पास पीले रंग के झोले में से बिक्री करने करने के उद्येश्य से रखा गया कुल 500 ग्राम गांजा पाये जाने से आरोपिया के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अवैध गांजे को जप्त कर कायर्वाही की गई।
थाना गोहपारू 25 जनवरी 2022 को थाना गोहपारू क्षेत्रांतगर्त ग्राम खन्नौधी में आरोपी रफीक खान पिता सफी खान उम्र 45 वषर् निवासी ग्राम खन्नौधी द्वारा अपने दुकान में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलो 415 ग्राम अवैध गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोहपारू में एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
थाना पपौंध 26 जनवरी 2022 को थाना पपौंध क्षेत्रांतर्गत निपनिया तिराहा पपौंध में आरोपी भूपत जयसवाल पिता पे्रमनारायण जैसवाल निवासी दलको रोड पपौंध एवं रामाधार जायसवाल पिता विश्वनाथ जायसवाल निवासी बाजार रोड पपौध जिला शहडोल के पास अवैध रुप से मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु रखा है की सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 20 नग प्रतिबंधित कफ सीरप कोरेक्स जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पपौंध में एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
थाना कोतवाली 23 जनवरी 2022 को मुखबिर सूचना के आधार पर पारस मेडिकल स्टोर में काम करने वाली प्रियंका उर्फ पूजा जैन के घर से किचन में भारी मात्रा में आलमारी में प्रतिबंधित नशीली प्लास्टिक के सफेद पारदर्शी 8 डिब्बों में तथा कुछ खुली प्रतिबंधित टेबलेट अलप्राजोलम टेबलेट 4215 नग एवं स्पास ट्रांकन प्लस 840 नग कुल 5055 नग बरामद की गई।
आरोपिया प्रियंका उर्फ पूजा जैन पति पारस जैन उम्र 35 वर्ष निवासी जैन मंदिर के पास शहडोल के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं म0प्र0 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। कलेक्टर जिला शहडोल द्वारा पारस मेडिकल स्टोर का लायसेंस भी निरस्त किया गया।
किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ की सूचना देने पर मिलेगा उचित ईनाम
कोई भी व्यक्ति, किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ शराब, गांजा, कोरेक्स एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मोबाइल नं 7587636166 पर दे सकता है। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं सूचनाकर्ता को उचित ईनाम भी दिया जावेगा।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पपौंध पुलिस ने आनरेक्स कफ सीरफ जप्त कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
DRMS NEWS शहडोल/पपौंध। थाना पपौंध क्षेत्रांतर्गत 26.01.2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निपनियां तिराहा में दो व्यक्ति थैलों में अवैध नशीली दवाईंया रखे हुए है व ग्राहको को बेचने की फिराक में है। पपौंध पुलिस द्वारा तत्काल कायर्वाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो दो व्यक्ति थैलों में कुछ लिये हुए वहां बैठे है। उनसे नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम भूपत जैसवाल पिता प्रेम नारायण जयसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी दलको रोड पपौंध का एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रामाधर जयसवाल पिता विश्वनाथ जयसवाल निवासी पपौंध का होना बताया, जिनके झोलों की तलाशी लेने पर भूपत जयसवाल के झोले में 09 नग आनरेक्स कफ सीरफ एवं रामाधार जयसवाल के झोले में 11 नग आनरेक्स कफ सीरफ पायी गई, जिनकी कुल कीमत लगभग 2600 रूपये का होना पाया गया। जिस पर पपौंध पुलिस द्वारा अवैध आनरेक्स सीरफ को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्व NdpS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने आरोपी मो.सावेज को चोरी का मसरूका सहित किया गिरफ्तार
DRMS NEWS शहडोल/धनपुरी। धनपुरी क्षेत्रांतर्गत राजेश तिवारी पिता स्व. लल्लूराम तिवारी उम्र 39 साल निवासी वार्ड नं. 15 कालरी रोड धनपुरी थाना धनपुरी ने थाने में रिपोर्ट किया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिन में घर के अन्दर घुसकर सोने चाँदी के जेबर चोरी कर लिये है फरियादी की रिपोर्ट पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्परता से कायर्वाही करते हेतु आस पास के लोगों से पूछताछ की गई जिस पर जानकारी मिली कि सावेज नाम का लड़का स्कूटी से इधर घूमते दिखा था, हो सकता है कि उसी ने चोरी की गई हो। पुलिस ने संदिग्ध सावेज को थाना लाकर पूछताछ की गई तो उसने दिन दहाडे फऱियादी के घर में घुसकर सोने चाँदी के जेबरात चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी मो.सावेज के कब्जे से एक सोने की चेन करीबन साढ़े तेरह ग्राम, एक सोने का लाकेट आधा ग्राम, तीन चाँदी के कड़े बच्चों के, एक जोड़ी चाँदी की पायल करीबन 60 ग्राम कुल कीमती 75,000 रूपये का सामान तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
धनपुरी ओसीएम ड्रगलाईन यार्ड में घुस कर चोरी करने पर पुलिस ने आदतन अपराधी को चोरी के प्रकरण में किया गिरफ्तार
DRMS NEWS शहडोल/धनपुरी। धनपुरी क्षेत्रांतर्गत सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक अखिलेश्वर मिश्रा पिता कृष्णानंद मिश्रा उम्र 54 साल निवासी वार्ड नं. 07 अमराडण्डी अमलाई थाना अमलाई हाल सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक एसईसीएल धनपुरी ओसीएम ने 03 जनवरी 2022 को थाने में रिपोर्ट कर बताया कि 02-03 जनवरी 2022 की दरम्यानी रात धनपुरी ओसीएम ड्रगलाईन यार्ड की बाउण्ड्री बाल के अन्दर घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा ड्रगलाईन का पुरानी निकला हुआ सामान (पिनियन शाफ्ट, कपलिंग, मोटर फाउंडेशन स्ट्रक्चर, क्रास, पुल्ली) कीमती करीबन 1,60,000 रूपये का सामान चोरी कर ले गये। रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।
पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी फिरदोश व सूरज साहू को गिरफ्तार किया गया और दोनों ने पुलिस को पूछताछ पर बताया कि इस घटना में मो. तालिब भी शामिल था, जिसको आज धनपुरी पुलिस ने बुढार बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो मो. तालिब आरोपी ने चोरी का जुर्म कबूल किया और अन्य मामलों में पूछताछ पर बताया कि वह आरोपी अन्य कबाड़ चोरियों में भी शामिल था।
आरोपी मो. तालिब के बयान पर थाना के अप.क्र. 08/22 धारा 457,380 ता.हि. में पूछताछ पर बताया कि यह कबाड़ चोरी का माल अभी भी उसके पास है जिस पर आरोपी से लोहे के पार्ट्स जप्त किया गया जो कि उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना में करीबन दो दर्जन मामले में पहले से दर्ज है आरोपी को उक्त दोनों चोरियों के मामलों में गिरफ्तार किया गया है और चोरी गया माल भी बरामद किया गया है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अमलाई में जुंआ खेलते 6 जुंआड़ी पकड़ाये
DRMS NEWS शहडोल/अमलाई। थाना अमलाई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना पर इ0एस0आई चौक के पास में दबिश दी गयी जहाँ तास पत्तों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 06 जुआड़ी पाये गये।
दबिश दौरान फड़ से जुआड़ियान 01. सहवान खांन पिता मीरजान खांन, 02. मनोज तिवारी पिता बृंदावन तिवारी, 03. रमेश राय पिता रामबटुक राय, 04. राजू चैहान पिता के0पी0 चैहान, 05. इन्द्रर सिंह पिता जी0पी0 सिंह सभी निवासी अमलाई, 06. सुनील यादव पिता भूपेन्द्र यादव निवासी बकहो के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 2500 रूपये तथा 52 तास के पत्ते विधिवत जप्त किये गये है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने अवैध खनिज (रेत) का परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जप्त
DRMS NEWS शहडोल/बुढार। थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि ग्राम धनगंवा डाला घाट में सोन नदी में से कुछ लोग अवैध रेत का उत्खनित कर ट्रैक्टर ट्राॅली में लोड कर रहे है। जिस पर बुढार पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर देखा तो एक नीले रंग का आयसर ट्रेक्टर क्रमांक एम0पी0 65 एए 1444 मय रेत लोड आते दिखा जो पुलिस को देखकर 02 व्यक्ति उतरकर भाग गए।
चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रताप सिंह पिता बिहारी सिंह निवासी धनगंवा का एवं जो लोग भाग गए हैं उनका नाम कोमल यादव एवं अनिल गुप्ता निवासी धनगंवा का होना वताया जिससे वाहन एवं रेत परिवहन संबंधी कागजात मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना बताया।
जिस पर बुढार पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को मय रेत लोड जप्त के थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की 04 कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर खैरहा पुलिस ने सारंगपुर में दबिश देकर आरोपिया गुलाब जैसवाल की पत्नी उम्र 32 वर्ष निवासी सारंगपुर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सीधी पुलिस ने पोंडी में दबिश देकर आरोपिया मोती साहू की पत्नी उम्र 35 वषर् निवासी पोंडी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपयेे, आरोपिया लल्लू साहू की पत्नी उम्र 48 वर्ष निवासी निवासी पोंडी के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपयेे एवं बुधवार में दबिश देकर आरोपी वीरभान सिंह पिता खलवन सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी बुधवार के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1000 रुपयेे मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ