DRMS NEWS

DRMS NEWS

हरी झंडी दिखाकर प्रभारी मंत्री ने किया वाहनों को रवाना

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 गुरुवार 27 जनवरी  2022

"मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार"  योजना के तहत अब घर-घर पहुंचेगा राशन- प्रभारी मंत्री 

DRMS NEWS शहडोल प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल ने मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के तहत घर-घर राशन हितग्राहियों को पहुंचाने के उददेश्य से चलाए जा रहे वाहनों को कलेक्टर कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन गुरुवार 27 जनवरी  2022

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online

परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

हरी झंडी दिखाकर प्रभारी मंत्री ने किया 

वाहनों को रवाना 

ये वाहन निजी व्यक्तियों द्वारा विभिन्न सेक्टरों में राशन वितरण का कार्य करेंगे, जिन वाहनों को प्रभारी मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उनमें चापा सेक्टर के दरियाब सिंह, छतवई सेक्टर के रामभुवन सिंह तथा अमझोर सेक्टर  अरविंद मौर्य के वाहन शामिल थें। 

इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी  शरद जुगलाल कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, नरेन्द्र दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

 अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री द्वारा खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल समिति की बैठक में लगभग 30 करोड़ रूपये के 

कार्याें की स्वीकृत

DRMS NEWS शहडोल   प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल समिति की बैठक में जिले के लगभग 30 करोड़ रूपये के कार्याें की स्वीकृत प्रदान की गई है। जिसमें  60 प्रतिशत  उच्च प्राथमिकता के कार्य एवं 40 प्रतिशत अन्य प्राथमिकता के कार्य शामिल है।  

पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, अधोसंरचना विकास, सिंचाई, वाटर शेड सहित अन्य कार्य शामिल

उच्च प्राथमिकता में पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण तथा अन्य प्राथमिकता में अधोसंरचना विकास, सिंचाई, वाटर शेड सहित अन्य कार्य को शामिल किया गया है। जिले में जिन कार्याें को स्वीकृत प्रदान की गई है उनमें  सर्किट हाउस के नवीन भवन में  इंटरनल, फर्नीचर आदि की व्यवस्था, पुराना विश्राम गृह के  निर्माण, महिला समिति में सुधार कार्य पुलिस लाइन में सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य एवं पौनांग तालाब के सौंदर्यीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य एवं विकास कार्य शामिल है। 

बैठक को सम्बोंधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि  पहले मध्यप्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी, परंतु अब  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निरंतर विकास के कार्याें को गति देते हुए  इसे विकसित राज्योें की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। 

हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने  के लिए मध्यप्रदेश को  प्राथमिकता दी है। जिसका सुखद परिणाम यह हुआ है कि लगभग सवा 5 लाख लोंगों को विभिन्न रोजगारों से जोड़ा गया है। 

गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने हेतु विशेष ध्यान दें

उन्हाेंने  कहा कि प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयास हम सब के  आपसी सहयोग से संभव होगा जिसे हम सब  आगे बढ़ाऐगें।  उन्होंने कहा कि  शहडोल जिले के लिए विकास हेतु खर्च की जाने वाली राशि से जिले का उत्तरोत्तर विकास होगा। निर्माण कार्याें में सभी विभागीय अधिकारी गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने हेतु विशेष ध्यान दें तथा समय-सीमा पर कार्याें को पूर्ण कराएं। 

समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले विभागीय अधिकारियों को पुरूस्कृत करने तथा कार्य में विलंब करने वालों को दण्डित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय और लाइब्रेरी का संचालन भारत को आगे बढाने तथा भविष्य निर्माण में सहायक होंगे। 

उन्होंने कहा कि अन्य देशों में सौ वर्ष पूर्व की सोच से अनुमनित निर्माण कार्य करायें जाते है, परंतु हमारे तात्कालिक आवश्यकता के अनुरूप कार्य होते है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निगम द्वारा करायें जा रहें कार्याें में पाइप लाइन हेतु खोदी जाने वाली सड़कों की मरम्मत भी करवाना संबंधित ठेकेदारों से सुनिश्चित करें। 

खनिज प्रतिष्ठान मद की हुई बैठक 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, जिला खनिज अधिकारी  प्रमोद शर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  एपी निगम, उप संचालक कृषि आरपी झारिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर, समन्वयक सर्व शिक्षा डॉ. मदन त्रिपाठी, जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह, सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं मत्स्य  एसएस परिहार,  कमल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।

 अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने नीरज कुमार पाण्डेय को सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र

DRMS NEWS शहडोल प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल ने नीरज कुमार पाण्डेय को पशु चिकित्सा विभाग के रूपौला में  भृत्य के पद पर नियुक्त अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदत्त किया।

 अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

उत्कृष्ठ सेवाओं हेतु जनसम्पर्क विभाग शहडोल के 3 कर्मी पुरस्कृत

DRMS NEWS शहडोल 73 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय शहडोल के जनसम्पर्क कर्मी शिव शंकर शर्मा, सोशल मीडिया हेण्डलर  मानस मिश्रा एवं ओम जायसवाल को कोविड-19 संक्रमण काल में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार, कोरोना से बचाव के उपायों, कोरोना गाइड लाइनों का दिशा-निर्देशों सहित अन्य महत्वकारी सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। 

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, उप संचालक जनसम्पर्क जी.एस. मर्सकोले, गणेश मिश्रा पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास हलवाई, राहुल मिश्रा, विजय प्रकाश गौतम, सूर्य प्रताप सिंह, अजय केवट, दीपक केवट, विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं पत्रकारगणों ने बधाई दी।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

गणतंत्र दिवस की संध्या को भारत पर्व कार्यक्रम में 

भगत सिंह की वापसी एवं बघेली लोकगीत ने 

लोगों का मन मोहा

DRMS NEWS शहडोल हमारे प्रदेश के विभिन्न अंचलों के अनेको क्षेत्रों में  लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न कलाओं का आयोजन कर लोंगो को ज्ञानवर्धक एवं प्ररेणादांयी प्रस्तुतियां देकर मनमोहक कार्यक्रमों का मंचन किया जाता रहा है जिसकी सराहना भी की जाती है। आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के अवसर में आयोजित भारत पर्व का यह गरिमामय कार्यक्रम बधाई के योग्य है। 

यह निरंतर चले और इसी तरह इसमें और प्रगति हो यही हमारी शुभकामना है। उन्होंने कहा कि विंध्य की लोकगीतों की परंपरा बहुत पौराणिक और रूचिकर है इसकी जीवन्तता बनाएं रखना हम सबका दायित्व है। उक्त विचार प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने 26 जनवरी की संध्या पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में व्यक्त किये। 

स्थानीय मानस भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम के अवसर पर जिन कलाकारों ने अपने-अपने कलाओं से प्रस्तुतियां दी। उनमें लकी चतुर्वेदी एंड पार्टी द्वारा राई नृत्य एवं भगत सिंह की वापसी नाट्य का मंचन किया गया। हरिदास संगीत कला मंडली द्वारा बघेली लोकगीत एवं रॉक ऑन संस्था द्वारा आर्केस्टा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों में भगत सिंह की वापसी एवं बघेली लोक गीत के मंचन में लोगों का मनमोह लिया। 

कार्यक्रम में अध्यक्ष महिला विकास विभाग श्रीमती अमिता चपरा, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक  अवधेश कुमार गोस्वामी, संयुक्त कलेक्टर  दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह, कमलप्रताप सिंह, एसएस परिहार सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं मत्स्य, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, संतोष लोहानी, शत्रुध्न पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कलाप्रेमी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थें। 

कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले कलाकारों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक जन अभियान परिषद  विवेक पाण्डेय ने किया। 

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

DRMS NEWS शहडोल प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल ने गणतंत्र दिवस की संध्या पर  स्थानीय मानस भवन के ओडिटोरियम में जनसम्पर्क विभाग शहडोल द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

प्रदर्शनी में  विभिन्न विभागों की नवीनतम योजनाओं  द्वारा दी जाने वाली आमजनों को दी जाने वाली सुविधाओं से युक्त आकर्षक चित्रों का प्रदर्शन किया गया था। प्रभारी मंत्री ने  छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी भी ली तथा प्रदर्शनी की सराहना की। 

इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी  शरद जुगलाल कोल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक  अवधेश कुमार गोस्वामी, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें  कोरोना  से जंग जनता के संग

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ