संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 गुरुवार 6 जनवरी 2022
प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त कर की गई चालानी कार्यवाही
40 किलो ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त
DRMS NEWS शहडोल । कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में 40 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई।
यह कार्यवाही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर पालिका के द्वारा संयुक्त रुप से प्रतिबंधित पॉलिथीन पर शहर के सोहागपुर गढ़ी, नटराज मार्केट के पास में स्थित तीन थोक विक्रेताओं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 40 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर 2000 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही दुकानदारों को अपने दुकान के बाहर "नो मास्क-नो एंट्री" का बोर्ड लगाने की समझाइश दी गई।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन गुरुवार 6 जनवरी 2022
उन्होंने समझाइश दी की ऐसा नहीं करने पर दुकान सील कर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में प्रदूषण विभाग के जी.के. बैगा, नगर पालिका से स्वच्छता प्रभारी मोती लाल सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार महोबिया, उप स्वच्छता निरीक्षक महेश साहू, भूपेश कोहरे, आनंद यादव, जितेंद्र तिवारी, संतोष लखेरा, शंभू, मनोज एवं सुनील साहू एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रात्रि कालीन भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अमले ने चौपाटी का निरीक्षण किया और साफ सफाई एवं स्वच्छता करवाते हुए चौपाटी के व्यापारियों को समझाइश दी की रोड में कचरा ना फेंके और कचरे को व्यवस्थित काली पॉलीथिन में रखें, नहीं तो चालान संबंधित कार्यवाही की जाएगी और आपकी दुकान चौपाटी से हटाई जाएगी जो साफ सफाई का पालन करेंगे उन्हें ही इस चौपाटी में रहने दिया जाएगा।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना गरीबों के लिए साबित हो रही मील का पत्थर
DRMS NEWS शहडोल । श्रीमती सीता बैगा पति घनश्याम बैगा ग्राम मानपुर पोड़ी जिला अनूपपुर निवासी है। श्रीमती सीता बैगा गर्भवती थी। प्रसव वेदना होने पर उनके परिवार वालों ने लगभग रात्रि 12 बजे आशा कार्यकर्ता को जानकारी दी। आशा कार्यकर्ता द्वारा तत्काल 108 डायल कर जननी एक्सप्रेस बुलवाकर श्रीमती सीता बैगा को जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल में श्रीमती सीता बैगा की समस्त प्रकार की जांच की गई। जांच उपरांत चिकित्सक डाॅ. श्रुती सिंह ने बताया कि उनका आपरेशन तत्काल करना होगा नही तो जज्जा एवं बच्चा की जान खतरे में पड़ सकती है। सीता बैगा के पति को आयुष्मान मित्रों द्वारा जन आरोग्य योजना की जानकारी प्राप्त हुई और तत्काल आवश्यक दस्तावेज, समग्र आईडी एवं आधार कार्ड उन्होंने आयुष्मान मित्रों को दिया और उनका गोल्डेन कार्ड तैयार किया गया।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. श्रुती सिंह द्वारा तत्काल सीता बैगा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना का लाभ देते हुए निःशुल्क सफल आपरेशन किया। जज्जा एवं बच्चा दोंनो स्वस्थ्य है व एल.एस.सी.एस. वार्ड में उपचार प्राप्त कर रहे है।
श्रीमती सीता बैगा और उनके पति घनश्याम बैगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना का तत्काल लाभ पाकर बहुत खुश है और शासन की सर्वे भवन्तु सुखिनम् संतु निरामंय् की मानव कल्याण व मानव स्वास्थ्य सबके लिए स्वास्थ्य की प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि हम जैसे गरीब लोंगो के लिए यह योजना सर्वाेत्तम उपचार पाने के लिए मील का पत्थर का साबित हो रही है। निःशुल्क सबका कल्याण सबके लिए स्वास्थ्य का उददेश्य लेकर यह योजना जनकल्याणकारी होने के साथ-साथ मानव कल्याण के लिए बनाई गई सर्वाेत्तम योजनाओं में एक है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत नागरिकों को समय-सीमा में सेवाएं मुहैया कराएं- कमिश्नर
DRMS NEWS शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए है कि लोक सेवाओं के प्रदाय की गांरटी अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित सेवाओं को नागरिकों हेतु समय-सीमा में मुहैया कराएं।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा बुधवार को कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कलेक्टरों को निर्देशित कर रहे थें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि लोक सेवाओं के प्रदाय की गांरटी अधिनियम महत्वपूर्ण अधिनियम है इसके तहत मिलने वाली सेवाओं में सूचिता और पारदर्शिता होनी चाहिए, नागरिकों को आवेदन के पश्चात समय पर सेवाएं मुहैया होनी चाहिए।
कमिश्नर ने की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा
कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन के शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर गतिरोध नही होना चाहिए, शिकायतें मिलने के बाद शिकायतों का निराकरण की कार्यवाही सभी स्तरों पर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रथम लेवल एवं द्वितीय लेवल में काफी गतिरोध होता है इसमें आवश्यक सुधार करें। कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कमिश्नर ने अनुसूचित जनजाति आयोग से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा के निराकरण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा, अपर कलेक्टर शहडोल अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर अनूपपुर सरोधन सिंह, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 20 जनवरी को
DRMS NEWS शहडोल । जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2020-21 के अन्तर्गत 20 जनवरी 2022 को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता ऑनलाईन आयोजित की गई है। उन्होंने बताया है कि भारत सरकार नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान एवं स्थानीय विषय विशेषज्ञ द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता से राज्यस्तर के लिए 105 प्रोटोटाइप का चयन किया गया तथा चयनित विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई है। राज्य स्तरीय हेतु चयनित जिले के विद्यार्थियों द्वारा उनके प्रोटोटाइप को अपग्रेड कर भारत सरकार के पोर्टल मानक कॉम्पिटिशन एप पर सभी चयनित विद्यार्थी अपने आइडिया इनोवेशन की जानकारी वीडियो, आडियो, राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु अपग्रेड 18 जनवरी 2022 तक करना सुनिष्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला नोड़ल अधिकारी इंस्पायर अवार्ड अथवा जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें- कलेक्टर
DRMS NEWS शहडोल । कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर दिलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की समस्त योजना गरीबों और असहाय वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
सभी राजस्व अधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर ले तथा अपने कर्तव्यों का पालन कर्तव्य निष्ठा के साथ करें। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान ऑनलाइन प्रकरणों का भी जल्द से जल्द निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा कोई भी प्रकरण अनअटेंडेंट ना रहे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज बाणसागर में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सभी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखने के साथ ही क्षेत्र की हर गतिविधि पर भी नजर रखें। अपने क्षेत्र की प्रत्येक संवेदनशील और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी से प्रतिदिन जिला प्रशासन को अवगत करायें।
राजस्व अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकृत करें तथा निराकरण की ऐसी प्रणाली विकसित करें जिससे प्रकरणों की जानकारी पारदर्शिता के साथ मिले और प्रकरण शीघ्र निराकृत हों।
आर.सी.एम.एस. में दर्ज प्रकरणों का भी समय पर निराकरण करें लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि 300 दिनों से अधिक का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरण ऑनलाइन दर्ज कर सभी प्रक्रियाएं ऑन लाईन निष्पक्षता और विधि के अनुसार करते हुये आदेश भी ऑनलाईन पारित कर प्रकरणों का निराकरण करें जिससे हितग्राही समय पर लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने निर्देश दिये कि पटवारी अपने हल्के के ग्रामों के सभी अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, डायवर्सन, वसूली आदि के प्रकरणों की एक पंजी संधारित करें जिससे सारी जानकारी एक साथ मिल सके। इस पंजी में तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों द्वारा प्रकरणों में पारित आदेश की प्रविष्टि भी करें।
अपने कार्य में संवेदनशीलता का परिचय दे
राजस्व अधिकारी
बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़े आस्था और विश्वास के साथ अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, उनके समस्याओं का निराकरण हर हाल में होना चाहिए।
हम सबको अपने कार्य में संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में सभी अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य करें तथा 15 से 18 वर्ष के युवाओं को जल्द से जल्द पूर्ण टीकाकरण कर जिलों को अन्य जिलों के मुकाबले अग्रणी बनाएं। अपर कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को अपनी सोच का दायरा विस्तृत करते हुए कार्य को बेहतर ढ़ंग करने की आदत डाले।
बैठक में धारणाधिकार, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र योजना, पीएम किसान योजना, आरसीएमएस पोर्टल मासिक पत्रक, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, भू-अर्जन तथा स्वामित्व योजना सहित अन्य विषयों पर गहनता से समीक्षा की गई।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं जैतपुर नरेंद्र सिंह धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री ज्योति परस्ते, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप कुमार मोगरे, नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा, नायब तहसीलदार के.एल. पनिका, नायब तहसीलदार रॉबिन जैन, नायब तहसीलदार अमित मिश्रा, नायब तहसीलदार दीपक पटेल, नायब तहसीलदार श्रीमती वेदवती सिंह सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ