संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 शुक्रवार 7 जनवरी 2022
कलेक्टर ने किया विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षणक लेक्टर में उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में किसानों से की चर्चा
DRMS NEWS शहडोल । जिले के ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने चचाई उपार्जन केंद्र, टिहकी एवं खन्नौधी उपार्जन केंद्र एवं मऊ ओपन कैप का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केन्द्र में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश के दिए।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शुक्रवार 7 जनवरी 2022
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था छायादार स्थान एवं कोविड-19 को देखते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर आदि की भी व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केंद्र में मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य रूप से रखी जाए। जिन किसानों की फसल तैयार हो गई है उन्हें समिति स्तर से चिन्हाकित कर संदेश के माध्यम से सूचित करें जिससे किसान उपार्जन केंद्र आकर अपने फसल का विक्रय कर सकें।
कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों में आने वाले खाद्यान्न, बोरियों का भी निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा की। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र एवं ओपन कैप निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि परिवहन एवं मिलिंग कार्य में गति लाई जाए जिससे किसानों से खरीदे जाने वाले खाद्यान्न रखने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वेयरहाउस मंे रखे खाद्यान्न का रख-रखाव अच्छे ढंग से किया जाए जिससे खाद्यान्न खराब न हो। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री ज्योति परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड के दोंनो टीके तथा कोविड अनुकूल व्यवहार आवश्यक- अपर कलेक्टर
DRMS NEWS शहडोल । जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और उपस्थिति अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोरोना महामारी के नये वैरियंट ओमिक्राॅन तथा कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी कोविड-19 वैक्सीनेशन के दोनो टीके लगवाए।
साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहार अच्छी तरह से मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पलान करें साबुन एवं सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोएं, अनावश्यक भीड-भाड़ वाले स्थानों पर न जाए, बिना मास्क लगाए एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन के दोनाें टीका लगवाए परिवहन न करें। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज घर पर ही रहें एवं कोविड अनुकूल व्यवहार का अनिवार्य रूप से पालन भी सुनिश्चित करें।
कोविड-19 वैक्सीनेशन के दोंनो टीका लगवाने के बाद ही कार्यालयों में मिलेगा प्रवेश
अपर कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में सभी व्यक्ति तभी प्रवेश करे जब उन्हें कोविड-19 का दोनों टीका लगा हो उनका वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र जांच के पश्चात् ही कार्यालयों में प्रवेश दिया जाए। अपर कलेक्टर ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ-साथ कोविड-19 का दोनों टीका अति आवश्यक है सभी स्तरों पर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
अपर कलेक्टर ने कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों जो स्कूल जा रहे है, जो स्कूल नही जा रहे है सभी का वैक्सीनेशन क्षेत्रों के स्कूलों में किया जा रहा है, सभी स्वयं एवं परिचितों के बच्चों को जो उक्त आयुवर्ग के है उनका वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से करवाए।
अपर कलेक्टर ने सभी से अपील की है कि सर्दी, खांसी, बुखार आदि के लक्षण जोे कोरोना महामारी के लक्षण भी हो सकते है, तत्काल पास के अस्पताल में जाकर अपना आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट कराएं और जांच रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रहें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अपर कलेक्टर ने रीवा रोड स्थित आईटीआई शहडोल में बने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल । अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज स्थानीय शासकीय आईटीआई रीवा रोड शहडोल में बने 50 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने कहा कि बिना लक्षण वाले कोविड के मरीज जिनके घर में पृथक से बाथरूम एवं रूम की व्यवस्था नही है और होम आइसोलेशन में रहने पर घर के दूसरे सदस्याें को संक्रमित कर सकते है, ऐसे मरीजों को कोविड केयर सेंटर में रखा जाए।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखने के साथ-साथ समय-समय पर कोविड केयर सेंटर को सैनिटाइज भी कराया जाए। जिससे वहां रहने वाले मरीज अनावश्यक संक्रमण प्रसार से बच सकेें। अपर कलेक्टर नेे मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ शुद्व पेयजल की भी व्यवस्था केे निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि डाक्टर एवं स्टाफ नर्स की डयूटी इस कोविड केयर सेंटर में इस प्रकार लगाई जाए कि 24 घंटे वहां पर भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए एक डाक्टर एवं एक स्टाफ नर्स उपलब्ध रहें, जो हर घंटे सतत रूप से मरीजों की जानकारी ली जाए।
अपर कलेक्टर ने कहा कि कोविड कमांड सेंटर में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एमएस सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ0 अंशुमन सोनारे, नोडल अधिकारी शहरी डाॅ. पुनीत श्रीवास्तव उपस्थित रहें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर कार्यालय में कराई गई कोरोना की जांच
DRMS NEWS शहडोल । कोरोना महामारी संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट के सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच की गई। आज कलेक्टर कार्यालय में लगभग 150 से अधिक लोगों की जांच की गई।
अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा है कि कोविड जांच रिपोर्ट आने तक घर पर सभी कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें। यह जांच जिला कोविड कमांड सेंटर के लैब टेक्निशियन पुष्पराज सिंह एवं फार्मासिस्ट प्रतीक त्रिपाठी द्वारा की गई।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीईओ जिला पंचायत ने ग्रेवल सड़क निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण, भुगतान संबंधी ली जानकारी
DRMS NEWS शहडोल । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत देवरी में बनाए जा रहे ग्रेवल सड़क निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेहताब सिंह ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से समय पर मजदूरी के भुगतान संबंधी जानकारी प्राप्त किया तथा श्रमिकों द्वारा बताया गया कि मजदूरी का भुगतान समय सीमा में प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों के समक्ष मस्टर रोल का भी वाचन किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए तथा समय सीमा में श्रमिकों का भुगतान कराया जाए।
सीईओ ने श्रमिकों को ओमीक्रोन संक्रमण
से बचने की दी समझाइश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रमिकों से कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि जो 15 वर्ष के बच्चे हैं उन्हें कोविड-19 का टीका अवश्य लगाएं जिससे कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सके तथा कोविड अनुकूल व्यवहार जैसे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण एवं कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन संक्रमण से बचे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कोविड कार्य हेतु पदों की पूर्ति संबंधी जानकारी
DRMS NEWS शहडोल । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण हेतु अस्थाई रिक्त पद जिसमें पीजीएमओ, चिकित्सा अधिकारी 1-1, आयुष चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स 4-4 पदों की पूर्ति हेतु आवेदन 10 जनवरी 2022 को शाम 5:00 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय समय पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तीन मरीजों को 2 लाख 40 हजार रूपए उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
DRMS NEWS शहडोल । कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से विनय केवट घरौला मोहल्ला वार्ड नं. 14 को उपचार हेतु 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
इसी प्रकार राजभान कोल ग्राम चरकवाह पोड़ीकला जिला शहडोल को उपचार हेतु 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
इसी तरह राजांशू श्रीवास्तव निवासी बाणसागर देवलौंद तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल को उपचार हेतु 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नगर पालिका अनूपपुर की प्रशासक व कलेक्टर अनूपपुर
सुश्री सोनिया मीना ने तत्काल प्रभाव से राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी को किया निलंबित
DRMS NEWS शहडोल । नगर पालिका अनूपपुर की प्रशासक व कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना ने नगर पालिका धनपुरी के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक रविकरण त्रिपाठी धारणाधिकार निकाय नगर पालिका परिषद अनूपपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अनूपपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता नगर पालिका परिषद धनपुरी जिला शहडोल से होगी।
उक्त कार्यवाही उनके द्वारा कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता का परिचायक होने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 में वर्णित प्रावधानों के विपरीत होने तथा उक्त कृत्य के दृष्टिगत म.प्र. नगर पालिका कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम-1968 के नियम-53 (1) में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत धारणाधिकार नगर पालिका परिषद अनूपपुर जिला अनूपपुर होने से म.प्र. नगर पालिका कर्मचारी भर्ती तथा सेवा शर्ते नियम-1968 के नियम-51 के अंतर्गत अनुशासनात्मक प्राधिकारी एवं नगर पालिका अधिनियम की धारा 94 (5) के तहत प्रेसीडेंट इन कौंसिल को होने से म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 328 (7 ख) में प्रेसीडेंट इन कौसिंल की समस्त शक्तियां प्रशासक को निहित होने से राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी रविकरण त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
ज्ञात हो कि श्री त्रिपाठी द्वारा नवगठित नगर परिषद बकहो में मानदेय, संविदा पर कार्यरत 14 कर्मचारियें के साथ-साथ 39 कर्मचारियों जिनकी नियुक्ति मानदेय पर नगर परिषद बकहो में गठन की अधिसूचना प्रकाशित किये जाने के दिनांक 26.09.2016 के पश्चात की गई थी, जो कि ग्राम पंचायत बकहों क्षेत्र के निवासी भी नही थे, की सूची भी प्रपत्र में तैयार कर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शहडोल को सौंपी गई। साथ ही उनका संविलियन किये जाने हेतु जिला चयन समिति की बैठक की अनुशंसा की गई। जिसके परिणाम स्वरूप बैठक में संविलियन किये जाने का निर्णय किया गया।
उपरोक्त के परिणाम स्वरूप एक संविदाकर्मी एवं 52 मानदेय कर्मियों का संविलियन नगर परिषद बकहो में नियमित पदों पर कर दिया गया, जो कि मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 7 छ एवं अधिनियम के अंतर्गत निर्मित मध्य-प्रदेश नगर पालिका सेवा (वेतनमान एवं भत्ता) नियम 1967 में वर्णित प्रावधानों के विपरीत है। जिससे निकाय को माह अक्टूबर 2021 तक लगभग 65 लाख रूपये की आर्थिक क्षति हुई जिसके लिए श्री त्रिपाठी अनुपातिक रूप से 1/9 भागीदारी हेतु उत्तरदायी है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन आनलाईन
DRMS NEWS शहडोल । सहायक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के विद्यार्थियों वर्ष 2021-22 के लिये पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक पोर्टल 2.0 पर छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवदेन कर सकते है तथा आनलाइन आवेदन की प्रकिया 1 जनवरी 2022 से प्रारंभ कर दी गई है।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ