संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 बुधवार 26 जनवरी 2022
उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस
DRMS NEWS शहडोल । संभागीय मुख्यालय शहडोल में 73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ।
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण और ली परेड की सलामी
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन बुधवार 26 जनवरी 2022
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के साथ किया तथा गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किये। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगें झण्डे को सलामी देने के लिये आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वें के नेतृत्व में सेकेण्ड इन कमाण्ड सुश्री राजमती परस्ते एवं सुश्री वैष्णवी पाण्डेय, कोमल सिंह, संतोष कुमार की अगुवाई में मार्च पास्ट किया गया। प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुये कहा कि विश्व धरोहर स्थल साँची को प्रदेश की प्रथम सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। सभी नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व बताने और बिजली बचाने की भावना हमारी दिनचर्या का अंग बने, इसके लिए जन-जन को जागरूक करने हेतु प्रदेश व्यापी ऊर्जा साक्षरता अभियान प्रारंभ किया गया है।
मैं प्रदेश के नागरिकों का अह्वान करता हूँ, कि जितनी जरूरत हो, उतनी ही बिजली जलाएं और बिजली का अपव्यय रोकने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र निरंतर बढ़ रहा है। अब तक 43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित हो चुकी है और इसे 65 लाख हेक्टेयर तक पहुँचाने का लक्ष्य है। सिंचाई क्षमता का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई प्रबंधन में किसानों की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक नल का शुद्ध जल पहुँचाने का सपना साकार हो रहा है। अब तक 4 हजार 883 करोड़ रुपए की लागत से 45 लाख 80 हजार घरों में नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। जल जीवन मिशन में वित्त वर्ष 2021-22 में 3 हजार 71 करोड़ रुपए की राशि का उपयोग कर मध्यप्रदेश, देश में द्वितीय स्थान पर है।
गणतंत्र दिवस समारोह में महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजी डीसी सागर, मुख्य वन्य संरक्षक पीके वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैष्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वें, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, सहित अन्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रवाल एवं श्रीमती अरूणिमा सिंह द्वारा किया गया।
प्रभारी मंत्री ने विकासखंड एवं जिला स्तरीय चयनित कृषकों को वितरित किया पुरूस्कार
प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने विकासखंड स्तरीय कृषक पुरूस्कार हेतु चयनित कृषकों को 10-10 हजार रूपये का पुरूस्कार वितरित किया।
विकासखण्ड सोहागपुर के चयनित कृषकों में कुंवारे सिंह ग्राम श्यामडीह कला, उद्यानिकी में केमला सिंह ग्राम पचड़ी एवं चंदन सिंह तोमर ग्राम अमरहा, मत्स्य पालन में सुदीप खटीक ग्राम खोल्हाड़ के नाम शामिल है।
इसी प्रकार जिला स्तरीय चयनित कृषकों में विकासखण्ड सोहागपुर के बाल्मीक कुशवाहा ग्राम करकटी, संजय पटेल ग्राम सिंदुरी, विकासखण्ड बुढार के रामकृपाल ग्राम छांटा, विकासखण्ड ब्यौहारी के बाल्मीक कुशवाहा पिता भोला प्रसाद कुशवाहा ग्राम बोकरी को 25-25 हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु झांकियां पुरूस्कृत
संभागीय मुख्यालय शहडोल में 73 वॉ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई। झांकियां में जिला पंचायत, आदिवासी विकास, उद्यान, वन, पुलिस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि कल्याण, पशु पालन, सर्व षिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला पंचायत विभाग की झांकी को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग की झांकी को द्वितीय, आदिवासी विकास विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु परेड को मिला पुरूस्कार
संभागीय मुख्यालय शहडोल में 73 वॉ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक परेड़ का प्रदर्षन किया गया। जिसमें जिला पुलिस बल, एसएएफ एवं नगर सेना के दलों ने भाग लिया।
परेड में प्रथम पुरूस्कार प्लाटून कमाण्डर सुश्री वैष्णवी पाण्डेय, द्वितीय कोमल सिंह, तृतीय प्लांटून कमाण्डर आशीष कुमार झारियां को प्राप्त हुआ।
फुटबाल क्रांति हेतु पुरूस्कार
73 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभाग में फुटबाल क्रांति हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर गणतंत्र दिवस समारोह के प्रभारी मंत्री ने रईश अहमद और उनके सहयोगियों को उत्कृष्ठ कार्य हेतु पुरूस्कृत किया।
शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया पुरूस्कृत
समारोह के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने जिले के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्याें हेतु विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर पुरूस्कृत किया।
जिसमें संयुक्त कलेक्टर राजस्व दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री ज्योति सिंह परस्ते, डॉ. मदन त्रिपाठी, उप संचालक कृषि आरपी झारिया,डॉ. अंशुमन सोनारे, अमित तिवारी, प्रदीप मोंगरें, लवकुश प्रसाद शुक्ला, श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, आरपी नेताम, दीपक पटेल, अभ्यानंद शर्मा, अमित मिश्रा, विवेक पाण्डेय, अविनाष दुबे, स्वप्लिन जैन, संजय खरे, मोहम्मद असरफ, मिथलेश, तस्लीम खान, श्रीमती राजमणि सोनी, विजय केशरवानी, रामेन्द्र सिंह, श्रीमती सुभन्द्रा परस्ते, वीरेन्द्र सिंह परस्ते, जिवेन्द्र सिंह परिहार, मनोज तिवारी, अजय पाण्डेय, दयाराम पाण्डेय, पुष्पेन्द्र मिश्रा, विकास कुमार उर्मलिया, मुकेश खरते, पृथ्वीराज चौहान, राजीव पाण्डेय, फूूलचंद्र साहू, श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, विष्णू विश्वकर्मा, पी सतपुते, अशोक शुक्ला, अषोक मरावी, श्रीकांत तिवारी, दिनेष सरिवान, सुनील गुप्ता, आशुतोष चतुर्वेंदी, केसी जोशी, करूणा पटेल, भरत सिंह कुशराम, ललि सिंह मार्काें, रावेन्द्र प्रताप सिंह, रावेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया। इसी प्रकार नीट में प्रथम आने संदीप कुमार टांडी को एवं एसपीएस चंदेल को भी प्ररूस्कृत किया गया।
झांकियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में जिला पंचायत का प्रथम स्थान
गणतंत्र दिवस समारोह में उद्यान, कृषि कल्याण, पशु पालन, सर्व शिक्षा, उद्योग, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
समारोह में जिला पंचायत विभाग की झांकी को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग द्वितीय, आदिवासी विकास विभाग तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह को झांकियों के प्रदर्शन में प्रथम आने पर बधाई दी तथा जिला पंचायत के मंगलेश्वर सिंह पटेल, विष्णुकांत विश्वकर्मा प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अंशुल जैन, राजेश पाण्डेय, सुनील गुप्ता एवं द्वितीय व तृतीय स्थान आने पर विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने आज आजादी का अमृत महोत्सव "भारत पर्व" समारोह अवसर पर जनसंपर्क विभाग शहडोल द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रभारी मंत्री के साथ विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कमिश्नर कार्यालय व निवास में कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण
DRMS NEWS शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर कमिश्नर कार्यालय भवन में और कमिश्नर निवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया। समारोह में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी स्टाफगण उपस्थित रहें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने किया कलेक्टर निवास एवं कार्यालय में ध्वजारोहण
DRMS NEWS शहडोल । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्टर निवास में गणतंत्र दिवस-2022 के पॉवन अवसर पर ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय गान का गायन किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग मनोज दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, नायब तहसीलदार रॉबिन जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर कार्यालय के स्टॉफ उपस्थित थें।
राजेन्द्र क्लब में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर राजेन्द्र क्लब शहडोल में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया। कलेक्टर ने राजेन्द्र क्लब के सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वें, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग मनोज दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं राजेन्द्र क्लब के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।
जिला महिला समिति में ध्वजारोहण
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर जिला महिला समिति शहडोल में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वें, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग मनोज दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं जिला महिला समिति के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।
केन्द्रीय सहकारी बैंक में हुआ ध्वजारोहण
DRMS NEWS शहडोल । कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर केन्द्रीय सहकारी बैंक शहडोल में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वें, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग मनोज दुबे, केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक राजेश रैकवार, सुनील शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला पंचायत कार्यालय शहडोल में किया गया ध्वजारोहण
DRMS NEWS शहडोल । जिला पंचायत शहडोल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय गान का गायन किया गया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्यामा सिंह, परियोजना अधिकारी राहुल सक्सेना, पी सतपुते, लेखा अधिकारी दिवाकर मिश्रा, अशोक शुक्ला, सुनील गुप्ता, ओम प्रकाश हलवाई सहित अन्य स्टाफ गण उपस्थित रहे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया ध्वजारोहण
DRMS NEWS शहडोल । पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में ध्वजरोहण किया।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का समूहिक गान किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय के आक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण
DRMS NEWS शहडोल । प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने जिला मुख्यालय स्थिति श्री कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में स्थापित 570 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर किया।
इस मौके पर अध्यक्ष महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभगाीय अधिकारी राजस्व नरेन्द्र सिंह धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर, डॉ. राजेश पाण्डेय, डॉ. उमेश नामदेव, कमल प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ