DRMS NEWS

DRMS NEWS

राजेंद्र शुक्ल पूर्व मंत्री एवं विधायक सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं सहित मित्रों से सौजन्य भेंट कर की चर्चा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 रविवार 13 फरवरी  2022

राजेंद्र शुक्ल पूर्व मंत्री एवं विधायक सर्किट हाउस  में भाजपा नेताओं सहित मित्रों से सौजन्य भेंट कर की चर्चा  

DRMS NEWS शहडोल पूर्व खनिज एवं उद्योग मंत्री व जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल 12 फरवरी 2022 को रीवा से चल कर ब्यौहारी होते हुए शहडोल नगर आगमन हुआ और सर्किट हाउस में मित्रों सहित भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर आगवानी की। 

http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन रविवार 13 फरवरी  2022

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online

परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

 तत्पश्चात नगर के प्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.विजय सराफ, वरिष्ठ नेता जय प्रकाश नारायण गर्ग एवं अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद पाठक सहित विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे व अन्य नेताओं से कुशलक्षेम पूछकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की वहीं नये पदाधिकारियों का परिचय भाजपा अध्यक्ष ने कराया। 

उल्लेखनीय है कि शनिवार 12 फरवरी 2022 को पूर्व मंत्री व विधायक राजेंद्र शुक्ल पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रीवा से शहडोल होते हुये अनूपपुर जा रहे थे इसी बीच शहडोल नगर में अल्प प्रवास के दौरान रीवा रोड स्थित सर्किट हाउस में अपने मित्रगणों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंटकर हाल समाचार जाना और चर्चाएं की तत्पश्चात अनूपपुर के लिये रवाना हुए।

इस अवसर पर जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी, भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, जय प्रकाश नारायण गर्ग, डा. विजय सराफ, डा. बालमिक गौतम संतोष लोहानी, पप्पू माली, अनुपम अनुराग अवस्थी, पूर्व पार्षद राकेश सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, शपथ आयुक्त विश्वनाथ प्रसाद पाठक एड., राजा सरावगी, सूर्यकांत निराला, संजू ठाकुर, अनिल द्विवेदी, विभव पाण्डेय, नरेन्द्र दुबे, चन्द्रेश द्विवेदी, मनोज गुप्ता, रविकांत त्रिपाठी, दिनेश दिक्षित एड. संतोष अग्रवाल, श्रीमती कल्पना सोनी, श्रीमती प्रमिला सिंह,  रविन्द्र वर्मा, योगेन्द्र चतुर्वेदी भईय्यन, अजय हरित, विश्वास हलवाई, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, प्रकाश सोनी, प्रकाश जगवानी, प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा,विवेक पाण्डेय, राजेश्वर उदानिया, प्रियम त्रिपाठी, गिरधर प्रताप सिंह, शकील अहमद के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।  

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के चेहरे में मुस्कान लाने की योजना है- विधायक जयसिंहनगर 

DRMS NEWS शहडोल" प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना " किसानों के चेहरों में मुस्कान लाने की योजना है। देश में फसल क्षति की सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण का प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। 

वो प्रदेश एवं जिले के सभी किसानों को खुशहाल, समृद्ध एवं विकास के मार्ग में प्रशस्त कर रहे हैं। आज का दिन मध्य प्रदेश एवं जिले के किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में नया इतिहास रचने जा रहे हैं। 

दो-दो कोविड लहर के बावजूद हमारे मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश का विकास न रुकने दिया। न जनता का कल्याण रुकने दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश एवं जिले का विकास का रथ ऐसे ही चलता रहेगा। 

मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है तथा भविष्य में ग्राम पंचायतों के कार्य ग्राम वासियों की सामूहिक सहभागिता से ग्राम सभा को और सशक्त कर कार्यों का क्रियान्वयन करने की योजना बनाई जा रही है। 

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

यह विचार  विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कृषि उपज मंडी प्रांगण शहडोल में करीब 2020 एवं रबी 2020-21 के फसल क्षति की बीमा दावा राशि वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिए।

गंज स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों को "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना" की राशि का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर  जयसिंह मरावी, प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा  रविकांत त्रिपाठी ने भगवान बलराम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराने की अपील की तथा कार्यक्रम के संबंध में प्रमुख जानकारी‌ भी प्रस्तुत किया। 

बैतूल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 का फसल बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बैतूल में आयोजित कार्यक्रम का जिला स्तरीय समारोह में बड़ी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल ने संबोधित किया तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया, जिसे देखा एवं सुना गया।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कार्यक्रम में वितरित किए गए हितलाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत प्रदेश के 49 लाख फसल बीमा दावों का कृषकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान बैतूल स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के खाते में सीधे अंतरित की गई। 

जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप विधायक जयसिंह नगर जयसिंह मरावी, प्रभारी कलेक्टर अर्पित कुमार वर्मा, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रवि कांत त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने प्रतीक स्वरूप चेक का वितरण किया।

जिले के 15784 किसानों को 14.89 करोड़ राशि किया गया प्रदाय

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश के 49 लाख बीमा दावों का कृषकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान बैतूल स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के खाते में सीधे अंतरित की गई। जिसमें शहडोल जिले के 15 हजार 784 किसानों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 14 करोड़ 89 लाख के फसल बीमा दावा का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया 

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रविकांत त्रिपाठी, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा राम गोपाल पिता सेमलू कोल ग्राम कोदवार कला को 95 हजार 199 रुपए, मनीष सिंह पिता दिलीप सिंह को 1लाख 19 हजार 151 रूपए, दिलीप सिंह पिता कृष्ण पाल सिंह 1 लाख 356 रुपए, देवा प्रसाद पटेल पिता लाला पटेल को 85 हजार 721 रूपए, गिरीश श्रीवास्तव पिता शशि भूषण श्रीवास्तव को 84 हजार 873 रुपए, श्रवण कुमार गुप्ता पिता गोरेलाल गुप्ता को 96 हजार 399 रुपए, रियाज अहमद पिता जान मोहम्मद को 73 हजार 500 रूपए, संतोष कुमार पटेल पिता राम नारायण पटेल को 68631 रुपए,  लखन पटेल पिता लाली पटेल 1 लाख 74 हजार 153 रुपए एवं बंसीलाल सिंह तोमर पिता भगवान सिंह को 75 हजार 305 रुपए का प्रतीक स्वरूप हितलाभ का वितरण किया गया। 

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर अर्पित कुमार वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह धुर्वे, उप संचालक कृषि आर.पी. झारिया, सहायक संचालक कृषि रामेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रविकांत त्रिपाठी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह,  पंकज सिंह, अजय मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा सहित जन प्रतिनिधि गण, कृषक गण तथा पत्रकार गण के अलावा भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (एग्री कल्चर इंसुरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड शहडोल के जिला समन्वयक मुकेश राय  भी उपस्थित थे

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृषि के आधुनिक तकनीकों  ने कृषक सत्य नारायण को बनाया आत्मनिर्भर

DRMS NEWS शहडोलकिसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की विभागीय योजनांतर्गत शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम बोकरा बोकरी निवासी सत्य नारायण काछी पिता मालू काछी ने अपने 1 हेक्टेयर  में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खरीफ के अतिरिक्त रबी एवं ग्रीष्म कालीन फसलें गेहूं, चना एवं सब्जियों की खेती कर रहे है, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आय का लाभ प्राप्त हो रहा है। 

कृषक श्री काछी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए उन्होंने कृषि कार्य के साथ-साथ  बलराम तालाब में मछली पालन का कार्य भी प्रारम्भ किया है। जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 30-35 हजार रुपये की आय हो रही है। 

इस प्रकार राज्य शासन द्वारा विभागीय योजनाओं के लाभ देने की मंशा तो सार्थक हो ही रही है साथ ही कृषि कार्य से जुड़े लोगों को आर्थिक स्वावलम्बी बनाने की दिशा में भी सार्थक कार्य हो रहे हैं। 

कृषि विभाग की योजना का लाभ लेकर कृषक सत्य नारायण काछी ने विभागीय प्रदर्शन के साथ-साथ प्रशिक्षणों के माध्यम से नई तकनीकों को अपनाकर अपने खेती को नया स्वरूप दिया गया है तथा श्री काछी को उद्यानिकी के क्षेत्र में विशिष्‍ट उपलब्धि के लिए जिला स्तरीय कृषक पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र ने शुक्रवार को शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत रेउसा, पोंड़ीकला, हिडवाह एवं पथरहटा का भ्रमण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विभिन्न ग्रामों के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन तथा मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान प्रगतिरत आवासों की गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु हितग्राहियों से चर्चा की। विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक व उपयंत्री को निर्देशित किया कि योजना के प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त आवासों का निर्माण कराया जाए। 

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्धारित स्तर तक बना लिए गए आवासों का जियो टैग कर आगामी किस्त तथा मजदूरी की राशि दिलाने हेतु बिना विलंब किए पोर्टल पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीणों से अन्य योजनाओं के संबंध में भी चर्चा किया। 

भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी जिला पंचायत शहडोल  पी. सातपुते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर हरीश चंद्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें  कोरोना  से जंग जनता के संग

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ