संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 मंगलवार 15 फरवरी 2022
ओरियंट पेपर मील अमलाई व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान संगोष्ठी आयोजित
DRMS NEWS शहडोल। ग्राम हर्री में ओरियंट पेपर मील अमलाई व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान संगोष्टि आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान सम्मलित हुए।
इस संगोष्ठी में धरती को हरा भरा करने के साथ ही किसानों को खेती के साथ साथ पेड़ पौधों को लगाने के लिए उन्हें खेती के साथ साथ बांस व नीलगिरी (लिप्टिस) का पेड़ लगा कर कृषि एक्सपर्ट द्वारा अतिरिक्त पैसा कमाने का गुर संगोष्ठी में आए कृषकों को सिखाया गया।
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन मंगलवार 15 फरवरी 2022
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
ओरियंट पेपर मिल अमलाई अच्छे दामों में किसानों से खरीदेगा बांस व नीली गिरी
शहडोल जिले के दूरस्थ ग्राम हर्री में किसानों को खेती के साथ साथ पेड़ पौधे लगाकर अपनी आय बढ़ाने के लिए पेपर मिल द्वारा वन विभाग के साथ मिलकर एक किसान संगोष्टि का आयोजन किया गया था, जिसमे काफी अधिक संख्या में किसान शामिल हुए, वन विभाग अधिकारी व कृषि विज्ञान के एक्सपर्ट ने खेती के साथ साथ बांस व नीली गिरी ( लिप्टिस ) का पेड़ लगा कर अपने आय का साधन बनने के लिए जागरूक किया। एक्सपर्ट ने जानकरी देते हुए बताया कि खेती के साथ-साथ पेड़ पौधे लगा लाभ का धंधा बना सकते है, जिसके लिए उन्हें कहीं और भटकना नही पड़ेगा।
अच्छे दामों में जिले में स्थापित ओरियंट पेपर मिल अमलाई क्रय कर पेपर बनाने में उयोग करेगी, जिसके एवज में किसानों को अच्छा खासा रकम मी अदा करेगी, जिसकी जीता जागता उदाहरण ग्राम हर्री के सरपंच राजभान ने 30 एकड़ में नीलगिरि ( लिप्ट्स ) का पेड़ लगाए 30 से 40 लाख रुपए अतिरिक्त पैसा अर्जित किया ।
किसानों संगोष्ठी में वन विभाग कर्मचारियों द्वारा जबरन परेशान कर पैसों की मांग करने का मुद्दा गरमाया
किसान संगोष्टि कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों के मौजूदगी में किसानों ने भरे मंच से अपनी सबसे बड़ी समस्या को मंच के माध्यम से बताया कि वन विभाग के कर्मचारी जबरन उन्हें परेशान कर पैसों की मांग करते है, जिससे किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान किसानों से वन कर्मियों द्वारा परेशना कर पैसों की मांग का मुद्दा गरमाया रहा।
संगोष्ठी में ओरियंट पेपर मील व वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में किसान गण तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
संत रविदास जयंती की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
DRMS NEWS शहडोल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा, इसी के साथ ही विकासखण्ड स्तर पर ग्राम पंचायतों में तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति जनजातिय के लोंगों को रविदास जी के अनुयाईयों एवं उनसे जुडे़ संतों को भी आमंत्रित किया जाए, दीन दयाल अन्त्योदय समिति के सदस्यगण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें तथा समाजसेवी, प्रबुद्वजन एवं इनसे जुडे़ सभी लोंगो को आमंत्रित कर कार्यक्रम में कमजोर वर्गों के लिए विशेषकर अनुसूचित जाति वर्गों के लिए शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम दें।
संत रविदास जी के भजनों का गायन कराया जाए तथा अनुसूचित जाति के युवा उद्यमियों को कार्यक्रम मंे लाभान्वित करने का कार्य भी किया जाए। इन कार्यक्रमों में एक प्रभारी की नियुक्ति कर कार्यक्रम को गरिमामय एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया जाए।
कार्यक्रम 16 फरवरी 2022 को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें स्थानीय अतिथियों का उद्बोधन, भजन आदि होंगे तथा 12 बजे से प्रदेश स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण भी कराया जाएगा।
इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रणजीत सिंह धुर्वे, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह, शीतल पोद्दार सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मोहम्मद कासिम ने सब्जी के खेती को बनाया लाभ का धंधा
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के विकास खण्ड सोहागपुर के ग्राम मडवा निवासी मोहम्मद कासिम, पिता रहमतदीन ने अपने लगभग 1 हेक्टेयर भूमि में टमाटर सहित अन्य सब्जियों की खेती आधुनिक तरीकों को अपनाकर कर रहें। जिसमें लगभग 30 से 35 हजार रूप्ये की आय प्राप्त हो रही है।
मो. कासिम आत्मनिर्भरता की ओर बढाते हुए सिंचाई संसाधन नलकूप (ड्रिप संयंत्र) के माध्यम से सब्जी के साथ-साथ अन्य कृषि के कार्य कर रहें है। मोहम्मद कासिम का कहना है कि मुझे पहले कुछ भी समझ में नही आ रहा था कि क्या करें जिससे परिवार का भरण-पोषण हो सकें।
सफलता की कहानी कृषक मोहम्मद कासिम जुबानी
फिर एक दिन उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी ग्राम मडवा आये और उन्होंने सब्जी के उत्पादन हेतु नये आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जिससे फिर मैं उद्यानिकी विभाग के कार्यालय में जाकर सब्जियों के उत्पादन के फायदे तथा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आज मैं अपने 1 हेक्टेयर भूमि पर सब्जी की खेती कर उसे बाजारों में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर पा रहा हूं।
मैं इसके लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सभी पात्र हितग्राहियों का बनाया जाएं आयुष्मान कार्ड-कलेक्टर
DRMS NEWS शहडोल। जिले के सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएं, इसके लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाएं जाएं और यह सुनिश्चित किया जाएं कि आयुष्मान कार्ड बनाने में रोजगार सहायक, सचिव व अन्य ग्रामीण मैदानी कार्यकर्ता सक्रियता से सहभागिता निभाएं।
सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिन ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनना अधिक शेष है, उनकी सूची के आधार पर ग्राम पंचायतों में आयुष्मान शिविर लगाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
डिजिटल माध्यम से पीएम किसान स्व-निधि योजना का लाभ दिलाएं अधिकारी
जिले के सभी नगर पालिका अधिकारी प्रधानमंत्री किसान स्व-निधि योजना का लाभ किसानों को डिजिटल माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। शासन स्तर से इसके लिए 50 हजार रूपए नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की गई है। जिले के संबंधित अधिकारी इसके लिए मिशन की तरह कार्य करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सी.पी. ग्राम पोर्टल में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग एवं जिला कोषालय अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जाएं। 22 फरवरी को होने वाले समाधान ऑनलाइन के संदर्भ में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित विषय का प्रतिवेदन तत्काल भिजवाएं।
बैठक में कलेक्टर ने जिला खाद्य आपूर्ति नियत्रंक को निर्देशित किया कि खाद्य, परिवहन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें । साथ ही खाद्यान्न अपग्रेडेशन का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएं। बैठक में कलेक्टर ने सीएम ऑनलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी प्रकरण अनअडेंटेंड न रहें और सभी प्रकरणों को समाधानपूर्ण निराकरण कराया जाएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 300 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण कराने में विभागीय अधिकारी रूचि लेकर कार्य करें ।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न शासकीय तालाबों के सौदर्यीकरण के संबंध में कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों को तालाब के सौदर्यीकरण हेतु नामांकित किया गया है, वे भ्रमण कर तालाबों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ सौदर्यीकरण कराना सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार जिले के ऑगनबाड़ियों को जिन अधिकारियों ने गोद लिया है वे वहॉ भ्रमण कर ऑगनबाडी द्वारा प्रदान की जाने वाली पोषण आहार संदर्भित सेवाओं में निगरानी रखें तथा बच्चों एवं गर्भवती माताओं को बेहतर से बेहतर पोषण आहार के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं एवं अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराना सुनिश्चत करें।
बैठक में कलेक्टर ने 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों के वैक्शीनेशन की समीक्षा करते हुए सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस आशय का प्रमाण सूची सहित दें कि उक्त आयुवर्ग के सभी बच्चों को शत-प्रतिशत वैक्शीनेशन किया जा चुका है। साथ ही द्वितीय डोज के लिए पात्र बच्चों का वैक्शीनेशन भी प्राथमिकता के आधार पर कराएं। 25 फरवरी को पॉलिटेक्निक ग्राउंड आयोजितं होने वाले रोजगार दिवस मेला के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को रोजगार मेला में सहयोग देने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जनहितकारी योजना का लाभ समय पर हितग्राहियों को मिल सकें, यह सुनिश्चित किया जाएं। प्रसूति सहायता योजना एवं जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने के लिए संबंधित अधिकारी प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उचित मूल्य दूकानों में जिन अधिकारियों को ड्यूटी लगी थी वे अपना भ्रमण प्रतिवेदन क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक देना सुनिश्चित करें, ताकि पाई गई कमियों को दूर किया जा सकें। बैठक में कलेक्टर ने कलेक्टर/कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की जानकारी का प्रतिवेदन आज ही भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री रमणत सिंह, कार्यपालन यंत्री पीआईयू रमाकांत पाण्डेय, उप संचालक कृषि आर.पी. झारिया, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर, जी.एम. सहकारिता राजेश रैकवार, डीपीसी डॉ0 मदन त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला व्यापार एवं उद्योग संचालित नवीन योजनाओं का लाभ लेने आवेदन आमंत्रित
DRMS NEWS शहडोल। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शहडोल ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश शासन की जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संचालित नवीन योजना "मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना" अंतर्गत उद्योग के लिए 50 लाख रुपए तक एवं सेवा अथवा खुदरा व्यवसाय के लिए 25 लाख रुपए तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है।
योजना में उम्र 18 से 40 वर्ष तक और न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ नवीन उद्यम की स्थापना हेतु देय होगा। इसमें 3% ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक देय होगा। योजना में आवेदन लिंक samast.mponline.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक योजना की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शहडोल के कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
निक्षेप राशि वापस किए जाने संबंधी दिशा निर्देश जारी
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन जिला शहडोल श्री अर्पित वर्मा ने जानकारी दी है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ निक्षेप राशि जमा की गई है।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम को निरस्त किया गया है, जिसके फलस्वरूप अभ्यर्थियों द्वारा जमा की गई राशि निक्षेप राशि वापिस की जाने के निर्देश दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों द्वारा जमा की गई प्रतिभूति निक्षेप राशि संबंधित अभ्यर्थियों को वापस किया जाकर पालन प्रतिवेदन 10 फरवरी 2022 तक उपलब्ध कराया जाना था, किंतु आज दिनांक तक इस कार्यालय को पालन प्रतिवेदन अवगत नहीं कराया गया है।
पत्र प्राप्ति के दो दिवस के अंदर निक्षेप राशि वापसी संबंधित जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि जानकारी आयोग को प्रेषित किया जा सके।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
शासकीय सेवकों के ई-प्रोफाइल, नॉमिनी सहित आदि डिटेल अद्यतन करने के संबंध मे दिशा-निर्देश
DRMS NEWS शहडोल। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी शहडोल ने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि कार्यालयान्तर्गत शासकीय सेवकों के सम्पूर्ण डाटाबेस ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अद्यतन न होने कारण समस्त अधिकारी, कर्मचारियों का स्व-तत्वों के भुगतान एवं ऑनलाइन आवेदन करने में काफी समस्याएं आ रही है।
डाटाबेस अद्यतन करने हेतु पूर्व में कई पत्र लिखकर जिले के सभी संवितरण अधिकारी को डाटाबेस अपडेशन हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु डाटा अपडेशन का कार्य अभी तक अपूर्ण है
जारी आदेश में कहा है कि सभी कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ सभी शासकीय सेवकों का प्रोफाइल अपडेशन कराना सुनिश्चित करें व ईएसएस प्रोफाइल पूर्ण किये जाने का कार्य का प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र में जिला कोषालय अधिकारी शहडोल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रमाण पत्र में डीडीओ कोड एवं ऑफिस का नाम, कुल शासकीय सेवक, प्रोफाइल, परिवार, नॉमिनी, मिसलिनियस, ई-प्रोफाइल पूर्ण, प्रोफाइल पूर्ण प्रतिशत की जानकारी भेजी जाएं।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने राम नरेश पाण्डेय पिता स्व.श्री राम सेवक निवासी ग्राम विक्रमपुर पोस्ट बुढार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से उपचार हेतु 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ