संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 शनिवार 5 फरवरी 2022
ग्राम सोन टोला में गोहपारु समूह जल प्रदाय योजना के जल शोधन संयंत्र के परिसर में कलेक्टर ने किया पौधरोपण
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य आज जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम सोन टोला में स्थित गोहपारु समूह जल प्रदाय योजना के जल शोधन संयंत्र के परिसर में अशोक के पौधे का रोपण किया तथा प्रकृति के संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे प्रकृति तथा पर्यावरण संतुलित हो सके तथा हमें स्वच्छ वायु प्रदान हो सके।
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन शनिवार 5 फरवरी 2022
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि हर शासकीय परिसर में भी फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण भी अवश्य रोपण करना चाहिए, जिससे परिसर में आने वाले व्यक्तियों को सुंदर छाया एवं फल प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर में कोई भी सुअवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसे वायुदूत ऐप पर भी अपलोड करना चाहिए, ताकि जो आप पौधरोपण करते हैं वह शासन तक भी जानकारी पहुंच सके।
इस मौके पर महाप्रबंधक जल निगम शहडोल गौरव सिंघई, प्रबंधक उमाकांत चौधरी, उप प्रबंधक अंकुर त्रिपाठी एवं अवनीश कुमार राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
शासकीय प्राथमिक शाला सोनटोला के आकस्मिक निरीक्षण में कलेक्टर के समक्ष शिक्षकों की खुली पोल
DRMS NEWS शहडोल। जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने शासकीय प्राथमिक शाला सोनटोला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक शाला के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा विद्यालय को बेहतर साफ एवं स्वच्छ रखने के निर्देश शिक्षकों को दिए।
कलेक्टर ने कक्षा प्रथम, द्वितीय एवं कक्षा सातवीं के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा प्रथम के छात्रों से पुस्तके पढ़वाया तथा उन्हें स्वर, व्यंजन, पहाड़ा एवं गिनती इत्यादि के प्रश्न पूछे तथा जानकारी भी दी।
कलेक्टर ने कक्षा 7 वीं के छात्रों की ली हिंदी की कक्षा
इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा सातवीं के छात्रों से संवाद किया। कलेक्टर ने छात्रों से उनके भविष्य में बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं तथा क्या सपने हैं, के संबंध में पूछा। कक्षा 7वीं का छात्र अमन सिंह ने बताया कि उन्हें बड़े होकर शिक्षक बनना है तथा वे इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। कलेक्टर ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि व्यक्ति को एक लक्ष्य व सतत मेहनत सफलता तक ले जाता है। आप अपने लक्ष्य के प्रति कड़ी मेहनत करें जरूर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
शासकीय प्राथमिक शाला सोनटोला के शिक्षकों
को नोटिस देने के दिए निर्देश
इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा सातवीं के छात्रों की हिंदी की कक्षा ली तथा छात्रों से हिंदी का पुस्तक पढ़वाया, जिनमें से बहुत से छात्रों को हिंदी पढ़ना नहीं आया तथा अन्य विषयों पर भी कलेक्टर ने छात्रों से प्रश्न किया, पर जवाब संतोषजनक पाए गए। जिस पर कलेक्टर ने वहां उपस्थित शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि छात्रों से 1 सप्ताह के भीतर अच्छे से किताब पढ़ना आना चाहिए।
समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण करें
इस दौरान कलेक्टर ने दूरभाष पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालय के शिक्षक सोमनाथ सिंह, श्रीमती श्यामवती सिंह एवं सुश्री अपर्णा सिंह को नोटिस देने के निर्देश दिए तथा समय-समय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी स्कूलों के छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदाय हो रहा है अथवा नहीं, इसकी जानकारी रखें तथा समय-समय पर कलेक्टर कार्यालय को भी इसकी जानकारी मुहैया कराएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रों से मिलने वाली पाठ्य पुस्तक, शुद्ध पेयजल, शिक्षकों का व्यवहार, शाला खुलने व बंद होने का समय, छात्रों को भोजन इत्यादि की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर को बेहतर साफ एवं स्वच्छ रखने के भी निर्देश दिए तथा विद्यालय का नाम आकर्षित एवं बड़े बड़े अक्षरों में लिखने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल निगम शहडोल गौरव सिंघई, शिक्षक सोमनाथ सिंह, श्रीमती श्यामवती सिंह एवं सुश्री अपर्णा सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
गोहपारू ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना सोन टोला का
कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पानी फिल्टर करके 36 ग्रामों में 8047 नल कनेक्शन से होगा प्रदाय
DRMS NEWS शहडोल। जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने ग्राम सोनटोला में स्थित गोहपारू ग्रामीण समूह ग्राम जल प्रदाय योजना के अंतर्गत बनाए गए प्लांट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल निगम शहडोल गौरव सिंघई ने कलेक्टर को अवगत कराया कि गोहपारू ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत प्लांट से सोन नदी का पानी फिल्टर करके 36 ग्रामों में लगभग 8047 नल कनेक्शन प्रदाय किया गया है तथा जल प्रदाय किए जाने की व्यवस्था जारी है।
इस दौरान कलेक्टर ने महाप्रबंधक से गोहपारू ग्रामीण समूह में जल प्रदाय योजना अंतर्गत बनाए गए कार्य की अनुबंधित लागत के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि इस प्लांट की अनुमानित कीमत लगभग 5515 लाख रुपए है।
जल शोधन संयंत्र के विभिन्न बारीकियों से
कलेक्टर हुई अवगत
कलेक्टर ने गोहपारू ग्रामीण जल प्रदाय योजना अंतर्गत बनाए प्लांट के इंटेक वेल, रो-वाटर पंपिंग मेन, क्लियर वॉटर पंपिंग मेन, क्लियर वॉटर संप, क्लियर वॉटर ग्रेविटी मेन, पानी टंकी, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन सहित अन्य अन प्लांटों का भी निरीक्षण किया तथा उनके कार्य-प्रणाली से महाप्रबंधक ने कलेक्टर को अवगत कराया।
इस दौरान कलेक्टर ने पानी की शुद्धता हेतु वाटर लैव का भी अवलोकन किया तथा पानी की शुद्धता के संबंध में पीएच मान, क्षारीय टेस्ट, क्लोरीन टेस्ट तथा अन्य टेस्ट कलेक्टर ने खुद के समक्ष कराया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्लांट के कार्य एजेंसी के संबंध में जानकारी महाप्रबंधक से प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने प्लांट में पानी की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की भी जानकारी महाप्रबंधक से प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल निगम शहडोल गौरव सिंघई, प्रबंधक उमाकांत चौधरी, उप प्रबंधक अंकुर त्रिपाठी एवं अवनीश कुमार राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों ने उपलब्ध क्षमता का 97.31 प्रतिशत भार संचालन कर कुल 4447 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया
DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के चारों ताप विद्युत गृहों द्वारा आज 4 फरवरी को दोपहर 12.08 बजे उपलब्ध उत्पादन क्षमता का 97.31 प्रतिशत भार संचालन कर विद्युत उत्पादन किया गया।
जिस समय यह कीर्तिमान अर्जित किया गया उस समय प्रदेश के चारों ताप विद्युत उत्पादन गृहों द्वारा 4447 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया। वर्तमान में प्रदेश में ताप विद्युत उत्पादन की उपलब्ध क्षमता सतपुड़ा विद्युत गृह की इकाई क्रमांक 6,7,8 एवं 9 को छोड़कर 4570 मेगावाट है।
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा यह उपलब्धि अर्जित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी, संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर व श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा के सभी अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि विद्युत अभियंता व कार्मिक इसी प्रकार कर्त्तव्य व समर्पण की भावना से कार्य करते हुए प्रदेश में रोशनी के लिए 24 घंटे एवं कृषि कार्य हेतु 10 घंटे बिजली प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह का नया रिकार्ड
पावर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर कॉमर्शियल श्री प्रतीश कुमार दुबे ने बताया कि 2520 मेगावाट स्थापित क्षमता के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया-खंडवा द्वारा आज उस समय नया रिकार्ड कायम किया गया, जब इस ताप विद्युत गृह के द्वारा अपनी स्थापित क्षमता से अधिक 2550 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया।
*सारनी की 250-250 मेगावाट की यूनिटों ने भी क्षमता से अधिक उत्पादन*-श्री प्रतीश कुमार दुबे ने जानकारी कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक चार की 250-250 मेगावाट की दोनों इकाईयों ने अपनी स्थापित क्षमता के मुकाबले 502 मेगावाट उत्पादन किया।
*चचाई व बिरसिंगपुर का बेहतर प्रदर्शन*-अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई ने आज 206 मेगावाट और समग्र संजय गांधी ताप विद्युत गृह (क्षमता 1340 मेगावाट) द्वारा 1189 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
ग्राम गोदावल के रूद्राणी मंदिर पहुंची कलेक्टर किया पूजा अर्चन और पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए गोदावल मेला मैदान का किया अवलोकन
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज तहसील ब्योहारी के ग्राम गोदावल के पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने हेतु दृष्टिगत रखते हुए प्रचीन ऐतिहासिक गोदावल मेला मैदान तथा एवं रूद्राणी मंदिर परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने रूद्राणी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चन किया तथा जिले के सभी नागरिकों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
कलेक्टर ने मंदिर पौराणिकता एवं ऐतिहासिक स्थितियों के संबंध में विस्तार से पूजारियों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने रूद्राणी मंदिर के पुजारी से मंदिर और मेला के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर ने गोदावल में स्थित प्राचीनतम पहाड़ी का भी अवलोकन किया एवं उनके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रागंण में ग्रामीणों एवं ट्रस्ट के सदस्यों से चर्चा की। कलेक्टर ने मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा सहित अन्य समाजसेवी ग्रामीणजन उपस्थित थें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आगजनी से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा निगरानी दल गठित
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने नगर में किसी तरह की आगजनी की घटना के बचाव व सुरक्षा के दृष्टिगत दल गठित करने के निर्देश दिए है। जो इसकी निगरानी करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा गठित दल में आरटीओ, नगर पालिका और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से जांच करेंगे की सघन बस्तियों में विशेषकर पेट्रोल पंप के पास जहां-जहां इलेक्ट्रिकल वेल्डिंग एवं बिजली से संबंधित कोई काम किया जा रहा है, वहां कोई खुले तार या बिजली के सुरक्षा मापदंडों से परिपूर्ण हो। ताकि भविष्य में किसी भी आगजनी की दुर्घटना से बचा जा सके ।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नगर पालिका धनपुरी द्वारा स्वच्छता संकल्प माह 2022 के तहत किया गया आयोजन
DRMS NEWS शहडोल/धनपुरी। मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र क्रमांक-348 दिनांक 25.01.2022 के तहत स्वच्छता संकल्प माह 01 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जाना है। नगर पालिका धनपुरी द्वारा 05 फरवरी 2022 को वैज्ञानिक लैडफिल की पहचान कर भूमि आवंटन पत्र जारी करना।
लैण्डफिल का निर्माण कार्य पूर्ण न होने तक प्रोसेस रिजेक्ट के अस्थायी स्टोरेज हेतु जमीन चिन्हित कर उस पर अस्थायी प्रोसेस रिजेक्ट स्टोरेज साईट का बोर्ड लगायें।
जलाशयों की एवं नाले नालियों की सफाई जीवीपी खाली प्लाटों आदि की विशेष साफ सफाई अभियान थीम के तहत उपभोक्ता प्रभार फरवरी माह से लागू कर दिया गया है।
साथ ही वार्ड 01 नर्मदागंज तालाब की सफाई का कार्य एवं वार्ड क्रमांक 07, 08, 09, 11 में विशेष साफ सफाई अभियान चलाकर नाले एवं नालियों की सफाई कार्य कराया गया। इसके साथ ही आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं उन्हे घर से निकलने वाले कचड़े को नगर पालिका की कचड़ा गाड़ी में ही देने के लिये कहा गया।
इसके साथ व्यवसयीक क्षेत्रों मेे जो 25 किलो से ज्यादा कचड़ा उत्सर्जित करते है उनसे संपर्क किया जाकर होम कम्पोस्टिग विधि की जानकारी दी गयी कि इससे कैसे खाद्य बनाया जा सकता है एवं यह भी बताया गया कि आप अपने आस पास के लोगो को भी इस हेतु जागरूक करें।
आम नागरिकों को गीले सूखे कचड़े के पृथककरण करने हेतु घर घर जाकर समझाईस दी गयी एवं साथ ही यह भी बतलाया गया कि कचड़ा अलग अलग करके न देने पर निकाय के कचड़ा वाहन द्वारा कचड़ा नही लिया जावेगा। इसलियें स्त्रोत स्तर पर ही कचरा अलग अलग करना अनिवार्य है, जिससे उस कचड़े का ठोस अपषिष्ठ प्रसंस्करण केन्द्र ले जाकर उचित निपटान किया जा सकें। एवं अगर आपके द्वारा कचड़ा मिश्रित कचड़ा देने पर निकाय द्वारा 100/-का चलान किया जावेगा।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ