DRMS NEWS

DRMS NEWS

घर-घर भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के दिए निर्देश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 रविवार 6 फरवरी  2022

जनपद पंचायत ब्यौहारी के शासकीय उचित मूल्य दुकान मऊ का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान मऊ के राशन विवरण बोर्ड की जानकारी का निरीक्षण किया तथा बोर्ड में राशन की विधिवत जानकारी पाए जाने पर कलेक्टर ने राशन दुकान संचालक की प्रशंसा की। कलेक्टर ने वहां की स्थानीय निवासी राम सिंह, बुधवा बाई तथा ज्ञानवती सिंह से चर्चा की तथा राशन दुकान में सही समय में राशन मिलता है अथवा नहीं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन रविवार 6 फरवरी  2022

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online

परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

घर-घर भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के दिए निर्देश

इस दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की, ग्रामीणों ने बताया कि अभी उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार ब्यौहारी को घर-घर भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चावल, गेंहू एवं केरोसिन स्टॉक का भी निरीक्षण किया तथा स्टॉक के संबंध में उचित मूल्य दुकान संचालक से चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान में राशन लेने आए हितग्राही कोमल प्रसाद से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उन्हें समय-समय पर राशन प्राप्त हो जाता है।

दुकान में विधिवत साफ-सफाई,सैनिटाइजर,मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर राशन मुहैया करायें

इस दौरान कलेक्टर ने दुकान में विधिवत साफ-सफाई एवं कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क तथा जो भी हितग्राही आते हैं उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-एक करके राशन मुहैया कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ब्यौहारी अभयानंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम सोनटोला में जल जीवन मिशन के हितग्राहियों से कलेक्टर ने की चर्चा

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम सोनटोला के भ्रमण के दौरान जल जीवन मिशन के हितग्राही श्रीमती शुद्धि बाई, प्रेमवती बाई एवं कमला बाई से चर्चा की। उन्होंने शासन का धन्यवाद करते हुए बताया कि उन्हें पानी के लिए बहुत दूर जाना पड़ता था पर जब से जल जीवन मिशन द्वारा हमारे घर में नल कनेक्शन हो गया है, उसके पश्चात हमें पानी लेने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ता। हमारे घर में ही पानी उपलब्ध हो जाता है। 

हितग्राही श्रीमती प्रेमबाई से संवाद करते हुए कलेक्टर ने पूछा कि नल में पानी कितने समय आता है, तो प्रेमबाई ने बताया कि उन्हें प्रातः 8:00 बजे नल में पानी आ जाता है तथा लगभग 1 घंटे तक पानी चलता है, जिससे उसकी पानी की सभी आवश्यकताएं पूरी हो जाती है। 

इस दौरान कलेक्टर ने उनसे चर्चा करते हुए नल कलेक्शन का हर महीना देने वाले राशि के संबंध में पूछा। हितग्राहियों ने बताया कि महीना में नल कनेक्शन का 60 रुपए देना पड़ता है। 

जिस पर महाप्रबंधक जल निगम ने कलेक्टर को अवगत कराया कि ग्रामीण द्वारा नल जल कलेक्शन का पैसा समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है तथा गांव की समिति पैसा मांगने जाती है तो उन्हें अगर नहीं मांगी है पैसा देने हेतु कह कर टाल दिया जाता है। जिस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि आप सभी नल कनेक्शन भुगतान हर माह समय-समय पर करें। 

इस मौके पर महाप्रबंधक जल निगम शहडोल गौरव सिंघई, प्रबंधक उमाकांत चौधरी, उप प्रबंधक अंकुर त्रिपाठी एवं  अवनीश कुमार राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में 7 फरवरी 2022 को अन्न उत्सव का आयोजन DRMS NEWS शहडोलखाद्य नागरिक आपूर्ति  एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग  द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत इस माह भी जिले में 7 फरवरी 2022 को अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह अन्न उत्सव  निःशुल्क खाद्य सामग्री वितरण दुकान पर नियुक्त पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, नोडल अधिकारी की बॉयोमैट्रिक उपस्थिति के साथ ही  स्थानीय  जनप्रतिनिधि एवं सर्तकता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुनिश्चित किया गया है।  

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि जिले के समस्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान विक्रेता प्रतिमाह दिनांक 07 तारीख को दुकान पर नियुक्त नोडल अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सर्तकता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अन्न उत्सव का आयोजन सुनिश्चित करेगें तथा संबंधित नोडल अधिकारी उचित मूल्य की दुकान की पीओएस मशीन में अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति देने के साथ ही दुकान क्षेत्र के पात्र उपभोक्ताओं को राशन सामग्री का वितरण समझ में कराने के साथ ही राशन वितरण के संबंध में दुकानक्षेत्र के पात्र उपभोक्ताओं से संलग्न प्रारूप में फीड बैक लेकर संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपेगे। 

क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अपने-अपने प्रभारक्षेत्र की रिपोर्ट एकजाई संकलित कर प्रतिवेदन संचालनालय खाद्य भोपाल की ओर प्रतिमाह दिनांक 15 तारीख तक अनिवार्यत सुनिश्चित करेंगे।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शासकीय उचित मूल्य दुकान साखी  का निरीक्षण कर कलेक्टर ने दिया निर्देश साफ-सफाई के साथ दुकान का बोर्ड , हितग्राहियों की संख्या दुकानदार का नाम, दुकान खुलने का दिन एवं समय की जानकारी भी अंकित हो

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान साखी का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दुकान विक्रेता को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ आदर्श खाद्यान्न वितरण व्यवस्था एवं उचित मूल्य की दूकानों में जानकारी का फ्लैक्स, बैनर लगाने के साथ-साथ दुकान का बोर्ड में हितग्राहियों की संख्या दुकानदार का नाम, दुकान खुलने का दिन एवं समय की जानकारी भी अंकित कराएं।

 उचित मूल्य दुकान में आए हितग्राही से की चर्चा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकान में राशन लेने आए हितग्राही रामनारायण राठौर एवं श्रीमती सुमित्रा सिंह से राशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें समय-समय पर राशन मुहैया हो जाता है तथा राशन की दुकान समय से खुल जाती है। इस दौरान कलेक्टर ने राशन दुकान पंजी का भी अवलोकन किया तथा पंजी में विधिवत रूप से हितग्राही के नाम सहित सभी जानकारी भरने के निर्देश दिए।

इस दौरान नायब तहसीलदार ब्यौहारी श्री अभयानंद शर्मा, लोकसेवा प्रबंधक श्री अवनीश दुबे सहित खाद्य विभाग की विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

उद्यान विभाग द्वारा संचालित नर्सरी मऊ का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोलजनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित मऊ नर्सरी का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर को उद्यान विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उद्यान में आम, अमरूद, नींबू, करौंदा चीकू इत्यादि के पेड़ विशेष रूप से रोपित किए गए हैं। जो समय समय पर फल देते हैं। नर्सरी का रखरखाव उद्यान विभाग द्वारा किया जाता है तथा यहां के स्थानीय माली द्वारा पौधों को पानी इत्यादि प्रदान किया जाता है।

इस दौरान कलेक्टर ने चीकू तथा नींबू के फल को चखा तथा उनका स्वाद लिया और माली द्वारा नर्सरी की की गई रखरखाव कार्य की प्रशंसा भी की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ब्यौहारी श्री अभयानंद शर्मा एवं लोकसेवा प्रबंधक श्री अवनीश दुबे सहित उद्यान विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

धान उपार्जन केंद्र एवं किसान सेवा केंद्र मऊ का  निरीक्षण कर कलेक्टर ने धान मिलिंग कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

DRMS NEWS शहडोलजनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज धान उपार्जन केंद्र मऊ एवं किसान सेवा केंद्र मऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र मऊ में जल निकासी हेतु नाली निर्माण एवं धान के उचित रखरखाव नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द विधिवत नाली निर्माण तथा धान का उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए। 

उपार्जन केंद्र में अव्यवस्थ हुई उजागर

इस दौरान कलेक्टर ने धान को शीघ्रता से त्रिपाल से ढकने तथा उपार्जन केंद्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बरतने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में अव्यवस्थित रखी हुई धान को सही तरीके से रखने हेतु सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही तहसीलदार को समस्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर 2 दिन में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया। 

किसान सेवा केंद्र मऊ के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान से भरे हुए ट्रक को खाली ना करवाए जाने पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सहकारिता विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही ध्यान खाली करवाने हेतु निर्देशित किया। 

इस दौरान कलेक्टर ने मैपिंग कार्य के संबंध में तहसीलदार एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टैक में धान कम होने और परिवहन कर स्टैक को पूर्ण कराकर लगवाने के निर्देश दिए गए। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान मिलिंग के संबंध में सहकारिता तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि धान मिलिंग कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही धान मिलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ब्यौहारी अभयानंद शर्मा, लोकसेवा प्रबंधक अवनीश दुबे सहित सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

वोकल फॉर लोकल से महिलाएं होगी आत्मनिर्भर- श्रीमती चपरा

DRMS NEWS शहडोल देश के प्रधानमंत्री की मंशा वोकल फॉर लोकल को हम सब तभी साकार कर सकेंगे जब स्थानीय उत्पादों से विभिन्न प्रकार की सामग्रियां तैयार कर उनके बेहतर मार्केंटिग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सकें इस हेतु स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिला सदस्यों को इनका प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के नये आयामों से जोड़ना होगा।  जिससे वे अपने बेहतर जीविकोपार्जन हेतु छोटे-छोटे उत्पाद तैयार कर एवं उन्हें बेचकर अपनी आमदनी बढाने में सक्षम होगी। 

हमारे प्रदेश एवं जिले के अनेक उत्पाद जिनसे बेहतर सामग्रियां तैयार कर उन्हें बिक्री कर यह काम संभव हो सकेगा। प्रधानमंत्री ने देश में 100 करोड़ रूपये का महिला कोष बनाकर उससे महिलाओं के जीवन को सुदृढ़ बनाने की मंशा जागृत की है। 

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में  मैं प्रदेश के शहडोल जिलों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिलाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से विकसित करने का काम करने के लिए प्राथमिकता के साथ  काम करूंगी। उन्होंने नींबू के छिलके को फेंकने के वजह उसके बेहतर पेस्ट बनाने का टिप्स बताते हुए कहा कि नींबू के छिलके को पीस कर उसमें संेधा नमक, अजवाइन, हींग, लहसुन एवं काला नमक मिलाकर स्वास्थ्यवर्धक एवं स्वदिष्ट पेस्ट या चटनी बनाई जा सकती है। 

स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के कार्य हम सब को मिलकर  करने होंगे जिससे महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ आमदनी के स्त्रोत भी सृजित होंगे। यह विचार अध्यक्ष महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा ने स्थानीय कल्याणपुर में संचालित सह जीवन समिति के उत्पादों के अवलोकन अवसर पर व्यक्त किये। 

उन्होंने कहा कि सह जीवन समिति एक अच्छी परिकल्पना के साथ नाम के सहित काम को धरातल पर उतार रही है यह स्वय सेवी संस्था अन्य संस्थाओं से हटकर है यहां दिये जा रहें अनेक उत्पादों के विषयवार प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग अपनी आय को बढाएगें तथा इनसे प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर  बनेगी। 

स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा

इस मौके पर उन्होंने गेंहू, सोयाबीन, मूंगफली, मूंगदाल, सोंठ, घी एवं मिश्री से निर्मित प्रोटीन पाउडर, कच्चा पपीता की बड़ी, मुन्गा पत्ती की बड़ी, अमरू के फूल, महुआ के उत्पाद, मोंवा घास, लेवन ग्रॉस, सतावरी, सोंठ का त्रिकटयुक्त गुड़, तिलवारिया का बिस्कुट आदि स्थानीयता की वस्तुओं को बढावा देने की अन्य सामग्रियों का भी अवलोकन किया एवं  उत्पादों को स्वय क्रय भी किया। 

इस मौके पर मनीषा माथनकर एवं गिरिधर माथनकर, संचालक  सहजीवन समिति ने  कहा कि  जन सहभागिता  से टीकाऊ विकास के प्रति संकल्पित महिलाओं के समग्र विकास हेतु सक्रिय यह संस्था 21 वर्षाें से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सामाजिक, सांस्कृतिक व अध्यात्मिक व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने के उददेश्य से जिले में 10 हजार परिवाराें को स्व-सहायता समूह से जोड़ा गया है। ग्राम स्वरोजगार व्यवस्था के तहत एनजीओ का कार्य अनेक क्षेत्रों में लोगों प्रशिक्षित कर उनके जीवन में  बदलाव लाना है। 

उन्होंने वाटर शेड योजना का उपयोग सब्जी, फलदार व औषधीय पौधों का विकास करने, उद्यानिकी विभाग के साथ मिलकर कार्य करने मुर्तरूप दिया जा रहा है साथ ही जिले की 5697 वर्ग किलो मीटर की भूमि को विविध रूप से विकसित करने नागरिकों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पौराणिक चींजो का संरक्षण, संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधन एवं प्रबंधन तथा जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। साथ ही  देश में  मानव व प्रकृति को संरक्षित करने युवाओं के सुझाव लेकर भी कार्य किये जाएगें। उन्हाेंने  कहा कि जिले में नर्मदा, सोन, जोहिला जैसी बड़ी नदियों और अनेकों जड़ी-बुटियों की प्रचूर मात्रा में बहूल्यता है।

अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम ने सहजीवन समिति के प्रांगण में स्थापित माला बनाने, तुलसी के पौंधों, एक पेड़ में कई बिरायिटी के आम के पौंधे सहित अन्य औषधीय पौंधों की पौधशालाओं का भी अवलोकन किया और उनकी प्रक्रियाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की।

अध्यक्ष  ने  आंवला लड्डू, आंवला जल जीरा, आंवला सौंप, कच्ची हल्दी व अदरक का अचार, हैंड बैग, लाल मिर्ची की चटनी आदि अनेकों उत्पादों का अवलोकन किया एवं उनकी निर्माण प्रक्रियाओं  के बारे में भी  विस्तार से जानकारी हासिल प्राप्त की। 

इस मौके पर परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती जशवंत कौर हूरा, रवीन्द्र वर्मा, सुनील मिश्रा,  होल्कर सिंह परस्ते, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश जेठानी, इस्ताक खान, राकेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें  कोरोना  से जंग जनता के संग

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ