जिला स्तरीय 1 दिवसीय चुनाव प्रशिक्षण में निष्पक्ष निर्वाचन हेतु पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 26 अगस्त 2023
शहडोल। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन में 26 अगस्त 2023 को पुलिस लाईन शहडोल स्थित सामुदायिक भवन में 1 दिवसीय चुनाव प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में पुलिसकर्मिर्यों एवं अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव संपादित कराने हेतु निर्देशों दिये गये। चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा क्या करे, क्या ना करें संबंधी बिन्दुओं पर चर्चा कर समझाईस दी गई। पोलिग बूथ पर डियूटी के संबंध में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस लाईन शहडोल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल व अन्य कार्यालयों के लगभग 200 पुलिस कर्मिर्यों/अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय राघवेन्द्र द्विवेदी, डीएसपी यातायात मुकेश दीक्षित, रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र कुशवाहा, सूबेदार राजमती परस्ते, निरीक्षक एम.एल. रहेंगडाले, पुलिस लाईन शहडोल एवं पु.अ. कार्यालय शहडोल का समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शनिवार 26 अगस्त 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत 02 कार्यवाही
शहडोल। थाना बुढार क्षेत्रान्तर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि बुढार में मो0 दिलसार नाम का व्यक्ति चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है। सूचना पर उनि0 गोबिन्दराम भगत द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो0 दिलसार पिता नसरूदीन उम्र 23 वर्ष निवासी धनपुरी का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का बकानुमा चाकू बरामद कर उक्त आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि कुम्हिया में कुन्ज बिहारी नाम का व्यक्ति चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है।
सूचना पर सउनि0 रामरतन शुक्ला देवलोंद पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस आता देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुन्ज बिहारी खैरवार पिता भागवत खैरवार निवासी कुम्हिया का होना बताया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का बकानुमा चाकू बरामद कर उक्त आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत 02 कार्यवाही
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कायर्वाही करने हेतु सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निदेर्शित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कायर्वाही किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बुढार में दो स्थानों पर दो व्यक्ति सट्टा पचीर् के माध्यम से लोगों को पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहे है। सूचना पर सउनि0 नवीन सिंह एवं वेद प्रकाश तिवारी ने मौके पर दबिश देकर आरोपी अजय लखेर पिता विजय लखेर निवासी बुढार के कब्जे से सट्टा पचीर्, पेन एवं नगदी 280/-रुपये एवं आरोपी लल्लू गुप्ता पिता शारदा गुप्ता निवासी बुढार के कब्जे से सट्टा पचीर्, पेन एवं नगदी 360/-रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्व पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151


0 टिप्पणियाँ