पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम की कार्यवाही में, 04 आरोपियों से बरामद 3 लाख 80 हजार की स्मैक, थाना सोहागपुर में 2 एनडीपीएस के अपराध पंजीबद्ध, एक महिला फरार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 26 अगस्त 2023
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अवैध नशे के तस्करों, व्यपारियों के विरूद्व शहडोल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने सोहागपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम छतवई से चार आरोपियों के कब्जे से स्मैक जप्त की है।
पहली घटना में 26 अगस्त 2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम छतवई में कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीदी बिक्री की जा रही है। जिस पर पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा दबिश देने एवं कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम रवाना की गई।
हैंड बैग में 40 नग कागज की पुड़िया में 1.80 ग्राम स्मैक कीमती 2 लाख रूपये बरामद
थाना प्रभारी सोहागपुर उनि0 आनंद झारिया, उनि0 मयंक झारिया, सउनि0 आमोश राबलकर, प्र0आर0 अभिमन्यु वर्मा, आर0 सौरभ मिश्रा, पुनीत एवं सउनि0 रामनारायण पाण्डेय, प्र0आर0 रामनिवास पाण्डेय, म0प्र0आर0 रागिनी पट्टा एवं आर0 सुनील त्रिपाठी पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर देखा तो मौके पर दो महिलाएं एवं एक पुरूष खड़े मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें हमराह स्टाफ की मदद से पकड़कर नाम पता पूछने पर उन्होेंने 01. सचिन सोनी पिता रामचरण सोनी निवासी बिजौरी, 02. नसरीन बानो पति नफीस खांन को गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी लेने पर नसरीन बानो के बैग में 40 नग कागज की पुड़िया में 1.80 ग्राम स्मैक कीमती 2 लाख रूपये का होना पाया गया, जिसके बारे में और पूछताछ करने पर जो महिला मौके से भाग गई थी उसका नाम 03. रोशनी बानो बताया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सोहागपुर में एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना की जा रही है।
कुर्ता के जेब में रखे 38 नग कागज की पुड़िया में 1.70 ग्राम स्मैक कीमती 1 लाख 80 हजार रूपये जप्त
इसी प्रकार एक और घटना में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि निपनियां का रहने वाला मंसूर खांन अपने घर से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा तो दो व्यक्ति मंसूर खांन के घर के बाहर खडे़ मिले, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ कर नाम पता पूछने पर 01. मंसूर खांन पिता मुस्ताक खांन निवासी निपनियां एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 02. सौरभ खांन पिता रईस खांन निवासी घोघर जिला रीवा का होना बताया, जिनकी तलाशी लेने पर कुर्ता की जेब में 38 नग कागज की पुड़िया में 1.70 ग्राम स्मैक कीमती 1 लाख 80 हजार रूपये की होना पाया गया, जिससे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्व एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शनिवार 26 अगस्त 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
जयसिंहनगर पुलिस ने की NdpS Act के तहत 02 कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत 26 अगस्त 2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लखनौटी का राममोल नाम का व्यक्ति अपने घर से अवैध मादक पदार्थ गांजा की पुड़िया बनाकर बेच रहा है एवं बिक्री करने के उद्देश्य से और अधिक मात्रा में अपने घर में रखा है।
सूचना पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा ग्राम लखनौटी में संदेही के घर पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति उसके घर पर मिला जिससे नाम पता पूछने पर उसने उसका नाम राममोल तिवारी पिता कमला प्रसाद तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी लखनौटी का होना बताया, जिसके घर की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की पौलीथिन में 01 किलो 100 ग्राम कीमत 12,000 रूपये का मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके बारे में दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना बताया एवं जिसके बारे में और पूछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को गांव के सुखनंदन पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी छुपे गांव में बेचना बताया जिससे उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध NdpS Act के तहत के तहत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार 26 अगस्त 2023 को ही मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम झारा का लल्लू चतुर्वेदी नाम का व्यक्ति अपने घर से अवैध मादक पदार्थ गांजा की पुड़िया बनाकर बेच रहा है एवं बिक्री करने के उद्देश्य से और अधिक मात्रा में अपने घर में रखा है।
सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी0 विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में उनि0 प्रीती कुशवाहा, सउनि0 महेन्द्र पाण्डेय, संतोष मिश्रा, प्र0आर0 बांके सिंह, देवेन्द्र पाण्डेय एवं आर0 रोहित जयसिंहनगर पुलिस द्वारा ग्राम झारा में संदेही के घर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति उसके घर पर मिला जिससे नाम पता पूछने पर उसने उसका नाम लल्लू चतुर्वेदी पिता राम प्रसाद चतुर्वेदी निवासी जयसिहंनगर का होना बताया जिसके घर की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की पौलीथिन में 01 किलो 125 ग्राम कीमत 12,000 रूपये का मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके बारे में दस्तावेज मांगने पर कोई बैध दस्तावेज न होना बताया। जिससे उक्त आरोपी के विरूद्ध NdpS Act के तहत के तहत कार्यवाही की गई।
----------------------------------------------------
कलयुगी पिता को आजीवन कारावास की सजा
DRMS NEWS शहडोल। माननीय द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शहडोल श्रीमान संदीप कुमार सोनी के द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 798/ 20, सत्र प्रकरण क्रमांक 214/ 20 में आरोपी पिता (माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार पीड़िता की पहचान उजागर न हो इस लिए पीड़िता के आरोपी पिता के नाम का उल्लेख नहीं किया जा रहा है।) को धारा 376(3) भादवि में आजीवन कारावास एवं 500/- रूपये अथर्दण्ड एवं धारा 5 (एन) एन सहपठित धारा 6 पाक्सो एक्ट में आजीवन कारावास एवं 500/- रूपये अथर्दण्ड, से दंडित किया गया।
प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक आशिमा गौतम द्वारा पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिस पर शासन की ओर से उक्त प्रकरण में श्रीमती सुषमा सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शहडोल के द्वारा पैरवी की गई।


0 टिप्पणियाँ