DRMS NEWS

DRMS NEWS

मेडिकल कॉलेज तिराहा से शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल तक मैराथन दौड़ आयोजित

कोई भी कार्य निरंतर करने से हर दिन सीखने को मिलता है नया  - कमिश्नर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 27 अगस्त 2023

DRMS NEWS शहडोल  जिला मुख्यालय के शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं जिला एथलेटिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में मैराथन दौड़ का आयोजन 26 अगस्त 2023 को मेडिकल कॉलेज तिराहा से शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल तक किया गया। मैराथन दौड़ को कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 27 अगस्त 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

मैराथन दौड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि हमे  कोई भी कार्य चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का क्षेत्र हो, व्यापार का क्षेत्र हो चिकित्सा का क्षेत्र हो उसमे कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में सफलता पाने के लिए उसे निरंतर प्रयास करने चाहिए निरंतर प्रयास करने से हमें प्रतिदिन कुछ नया सीखने के लिए मिलता है।

उन्होंने कहा कि इंसान को नया सीखने के साथ-साथ कार्य का विस्तार भी करना चाहिए, यदि हम विस्तार नहीं करते हैं तो वह चीज नष्ट हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों को निरंतर बेहतर करने की जरूरत है हर बार पहले से ज्यादा बेहतर करने की भी जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल क्रांति आज शहडोल संभाग में ही नहीं विश्व में भी जानी जा चुकी है।

इस फुटबॉल क्रांति को सफल बनाने के लिए शहडोल संभाग के युवाओं, सरपंच, सचिव, नगर पालिका के अधिकारियों, फुटबॉल कोचो आदि सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जाता है जो इस फुटबॉल क्रांति को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया है। फुटबॉल क्रांति को सफल बनाने में किसी एक व्यक्ति का श्रेय नहीं है यह एक टीम वर्क के रूप में कार्य किए हैं इसका ही परिणाम है कि आज फुटबॉल क्रांति देश-विदेशो में भी जानी जा रही है। 

मोहल्लों में भी होगी फुटबॉल टीम गठित

उन्होंने कहा कि फुटबॉल क्रांति में शहडोल संभाग के युवाओं ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ फुटबॉल प्रतियोगिताएं खेली हैं और विजय रही। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, वार्डो में फुटबॉल टीम गठित की गई थी, लेकिन अब मोहल्लों में भी फुटबॉल टीम गठित की जाएगी। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि हर युवा अपने शिखर तक पहुंचे।

जिंदगी एक रेस की तरह है, इसे रोकना नहीं है, हमेशा आगे बढ़ते रहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजी ने युवाओं से कहा कि जिंदगी एक रेस की तरह है इसे रोकना नहीं है हमेशा आगे बढ़ते रहना है। खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए, पौष्टिक आहार लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए, गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहने हेलमेट हो तो गुणवत्ता युक्त हो, बातचीत करते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए, लाइसेंस साथ में रखें ट्रैफिक का पालन करें। 

विजेताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मैराथन दौड़ में  महिला वर्ग के सपना कचेर प्रथम, आराधना जायसवाल द्वितीय, सृष्टि गुप्ता तृतीय, मिनी वर्ग में स्वराज सिंह प्रथम, स्वास्तिक सिंह द्वितीय सिद्धार्थ सिंह तृतीय, पुरुष वर्ग में वीरेंद्र कुमार प्रथम, अभिषेक साहू  द्वितीय एवं गोपी  प्रसाद तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में संचालक शांति देवी पब्लिक स्कूल राजन शर्मा, सुब्रमण्यम, ईशान रैदास, रईस अहमद, कार्यक्रम का संचालन शान उल्ला खान ने किया।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ