एम.पी. ट्रांस्को में रिटायरमेंट दस्तावेज प्रक्रिया सरलीकृत पेंशन एवं फैमिली पेंशन प्रक्रियाएं हुई आसान
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 30 अगस्त 2023
DRMS NEWS जबलपुर। एम.पी. ट्रांस्को (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने) अपने वित्तीय प्रक्रियाओं में नवाचार करते हुये वर्तमान पेंशनरों और उनके साथ उनके आश्रितों के लिये अनेक ऑनलाईन सुविधाओं को प्रारंभ किया है।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन बुधवार 30 अगस्त 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
डिप्टी डायरेक्टर पेंशन डी.डी.वरकडे ने बताया कि अब लाइफ सर्टिफिकेट के लिये मध्य प्रदेश में किसी भी पेंशनर या उनके आश्रितों को एम.पी. ट्रांस्को के किसी भी कार्यालय आने की जरूरत नही पडेगी।
अब जीवन प्रमाण, मोबाईल एप अथवा किसी भी एम.पी. ऑनलाईन सेंटर में जाकर दर्ज करा सकते है। इसके अलावा एम.पी. ट्रांस्को में रिटायरमेंट दस्तावेजों को तैयार करने की प्रक्रिया का भी सरलीकरण कर दिया गया है।
पहले कार्मिकों के नियंत्रक अधिकारी को विभिन्न दस्तावेजों में तकरीबन 70 से ज्यादा दस्तखत करना पड़ता था पर अब ई.आर.पी. के माध्यम से प्रक्रिया सरलीकृत हो गई है। उन्होंने कहा कि एम पी ट्रांसको में वित्तीय प्रकियाओं के लिए ई आर पी सिस्टम का उपयोग प्रकियाएं सरलीकृत करने हेतु किया जा रहा है।
कार्मिक की मृत्यु पर फैमली पेंशन प्रारंभ हो जाती है तुरंत
एम.पी. ट्रांसको ने ई आर पी के माध्यम से एक और उल्लेखनीय सुविधा प्रांरभ की है। अब अब प्रदेश में एम पी ट्रांसको के पेंशन धारक कार्मिकों की मृत्यु होने पर परिवार जनों को फेमली पेंशन के लिये ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नही होगी।
अब एम.पी. ट्रांसको के पेंशन आर्डर में ही पत्नी या पेंशन नामित का आधार नंबर डालना प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे सिर्फ कार्मिक की मृत्यु का प्रमाण एवं स्वयं का जीवन प्रमाण देना पडता है और ई.आर.पी. सिस्टम से अगले माह ही फैमली पेंशन प्रारंभ हो जाती है।
------------------------------------------------------------
लोकनृत्य के माध्यम से मतदान का दिया गया संदेश
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैघ के नेतृत्व में जनपद पंचायत बुढार के लालपुर, सेमरा में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। जनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम लालपुर मेे छात्रावास में रह रही छात्राओं द्वारा लालपुर के कुदरा टोला में लोकनृत्य कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि मतदाता देश के विकास की एक अहम कड़ी होता है। जो पांच वर्षों के लिए देश की कमान अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है।
छोड़ो अपने सारे काम,पहले चलो करें मतदान, मतदाता सूची में जुड़वाएं अवश्य नाम
इस प्रकार अपने देश में एक सही प्रतिनिधि का चयन करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति में मतदान को लेकर जागरूक होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को सारे काम छोड़कर मतदान करना चाहिए जिससे एक बेहतर प्रतिनिधि चुन सकें।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 31 अगस्त 2023 तक जो 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु रखता हो वह मतदाता अवश्य रूप से मतदाता सूची में नाम जुडवाएं।
कलेक्टर ने मतदान की अलख जगाने लगाई चौपाल
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के नेतृत्व में मतदान की अलख जगाने के लिए चौपाल लगाई गई। चौपाल के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें और एक बेहतर नागरिक को चुने, मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है।
मतदान जाति या धर्म के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि मतदान करना स्वयं की एक जिम्मेदारी और जिम्मेदारी समझे और आगामी होने वाले निर्वाचन में अपने मत का उपयोग जरूर करें।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा ऐसे मतदाता जो गाँव से स्थाई रूप से बाहर चले गये हैं वापस आने की सम्भवना बिल्कुल नहीं है. नाम कटवाने, जोड़ने हेतु आवेदन ग्राम पंचायत में बी०एल०ओ० के समक्ष 31.08.2023 के पूर्व प्रस्तुत करें।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा द्वारा आम जनो को मतदान के प्रति जागरूकता हेतु समझाईस भी दी गई।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
------------------------------------------------------------


0 टिप्पणियाँ