DRMS NEWS

DRMS NEWS

समय-सीमा की बैठक आयोजित


राशन वितरण प्रणाली और अधिक सुगम एवं सरल बनाएं- कलेक्टर

शहडोल 11 सितम्बर 2023- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले में राशन वितरण प्रणाली को और अधिक सुगम एवं सरल बनाया जाए। सभी पात्र हितग्राहियों को समय में राशन वितरण हो जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। राशन वितरण के समय उचित मूल्य दुकान पर भीड़ नहीं लगे, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य 11 सितम्बर 2023 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रही थी।

       समय-सीमा की बैठक आयोजित 

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का समाधान कारक निराकरण कराएं। साथ ही शिकायतों को शत-प्रतिशत संतुष्टि पूर्वक निराकृत करें। 

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि कोई भी विभाग डी या सी श्रेणी में न रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का कोई भी प्रकरण अनइंडेंट ना रहे, इसका भी अधिकारी विशेष ध्यान रखें।

छात्रवृत्ति से संबंधित विसंगतियों को दूर कर एकरूपता लाई जाए

कलेक्टर ने विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति भुगतान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के  छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए।  छात्रवृत्ति से संबंधित विसंगतियों को दूर कर एकरूपता लाई जाए। 

कलेक्टर ने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितताएँ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। छात्रवृत्ति का वितरण तर्कसंगत ढंग से सुनिश्चित करें।बैठक में अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम वेयरहाउस का किया बाह्य निरीक्षण

शहडोल 11 सितम्बर 2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर परिसर के स्थिति ईव्हीएम वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। 

इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अरफाना बेगम, रवीन्द्र वर्मा, रामनाथ यादव, गोविंद प्रसाद साहू, निर्वाचन सुफरवाइजर संजय खरे सहित अन्य निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थें।


ई-दक्ष केन्द्र में सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 14 सितम्बर को

शहडोल 11 सितम्बर 2023. जिला पेंशन अधिकारी ने जिले के समस्त आहरण एवं  संवितरण अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि  जिले में आगामी तीन माह में सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय के ई-दक्ष केन्द्र शहडोल में प्रातः 11ः30 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में सेवा निवृत होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए भी कहा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ