संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 13 सितम्बर 2023
सम्पतिया बाई बैगा को नहीं मिली अनुग्रह राशि, कमिश्नर ने सचिव को निलंबित करने के दिए निर्देश
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने जनपद पंचायत गोहपारू क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरेली में रहने वाली श्रीमती सम्पतिया बाई बैगा को पति की मृत्यु के बाद अनुग्रह राशि नहीं मिलने की शिकायत जनसुनवाई में किए जाने पर कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने जनपद पंचायत गोहपारू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा ग्राम पंचायत बरेली के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन बुधवार 13 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए है कि आगामी 7 दिवसों में श्रीमती सम्पतिया बाई को अनुग्रह राशि का भुगतान नहीं होने की स्थिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू को भी निंलबित करें।
कमिश्नर ने उक्त कार्यवाही आज ग्राम पंचायत बरेली की श्रीमती सम्पतिया बाई बैगा की यह शिकायत मिलने पर की थी कि उसकी पति की मृत्यु 6 माह पूर्व होने के बावजूद उसे अनुग्रह राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
शहडोल जिले के गोहपारू विकासखण्ड के ग्राम गोडारू के रवि कुमार गुप्ता ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया मैं विज्ञान विषय में अतिथि शिक्षक के पद पर वर्ष 2016 से वर्ष 2022 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडारू में पदस्थ था, लेकिन 2023 में मुझे हटाकर सुभम शर्मा को रख लिया गया। जबकि सुभम शर्मा के अंक मुझसे कम थे।
रवि कुमार गुप्ता ने कमिश्नर से उसे अतिथि शिक्षक के पद पर पुनः रखे जोने की बात कही। जिस पर कमिश्नर शिकायत जांच करने के निर्देश सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग शहडोल को दिए है। और जांच प्रतिवेदन 3 दिवसों के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
उमरिया जिले के ग्राम पंचायत भौतरा की माया सोनी ने भी कमिश्नर को आवेदन देकर बताया कि मुझे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौतरा में विज्ञान शिक्षक के तौर पर रखा गया था। मुझे विद्यालय के उच्च श्रेणी शिक्षक द्वारा 18 जुलाई 2023 को सूचना देकर बुलाया गया, किन्तु एक माह कार्य कराने के बाद मुझे बिना कारण के हटाया जा रहा है।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षक को दिए निर्देश शिकायत की जांच तीन दिवसों में करके जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें
सुश्री माया सोनी का कहना था, उसे अतिथि शिक्षक पद पर कार्य करने दिया जाए। जिस पर कमिश्नर ने अतिथि शिक्षक सुश्री माया सोनी की शिकायत की जांच करने के निर्देश संयुक्त संचालक लोक शिक्षक को दिए तथा कहा कि शिकायत की जांच तीन दिवसों में कर के जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिथि शिक्षकों की सेवाएं लेने में पूरी पारदर्शिता रखे तथा इस कार्य में अमियमितताएं अथवा गड़बड़ियां करने वालों के विरूद्ध सतत कार्यवाही करें।
जनसुनवाई में कार्यक्रम में कमिश्नर ने अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त मगन सिंह कनेश उपायुक्त राजस्व श्रीमती निमिषा पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव मरावी संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
विद्युत व्यवस्था हेतु अतिरिक्त में रखें जाए ट्रांसफार्मर -कलेक्टर
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम में लगातार बिजली बाधित रहती है जिसे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर, वोल्टेज आदि की काफी समस्याएं होती है। ट्रांसफार्मरो को तत्काल बदलने हेतु संबंधित क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखे जाएं जिससे खराब होने पर बदला जा सके।
विद्युत विभाग एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के जो कार्य लंबित हैं या समय सीमा में पूर्ण नहीं किए गए हैं उन्हें तेजी से पूर्ण कराया जाए।
बैठक में ई. ई. पी. एच. ई. डी. संजय पांडे,एसडीओ विजय केसरवानी सहित अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे ।



0 टिप्पणियाँ