DRMS NEWS

DRMS NEWS

 ग्राम अनाड़ी के श्रीमती संखी यादव को नही मिल रहा खाद्यान्न 

शहडोल 12 सितम्बर 2023-  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर ने शहडोल जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगो की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। 

कलेक्टर ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं

जनसुनवाई में जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम कनाडी निवासी श्रीमती संखी यादव ने आवेदन देकर बताया कि मेरा नाम बीपीएल सूची में नही दर्ज है जबकि मेरी आर्थिक स्थिति सही नही और मुझे न ही खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। 

श्रीमती संखी यादव का कहना था कि मेरा नाम बीपीएल सूची में दर्ज कर खाद्यान्न मुहैया कराया जाए। जिस पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रीमती संखी यादव का नाम बीपीएल सूची में दर्ज किया जाए जिससे खाद्यान्न प्राप्त हो सकें। 

जनसुनवाई में जयसिंहनगर के ग्राम छपराटोला निवासी रामदयाल केवट ने आवेदन देकर कलेक्टर को बताया कि ग्राम छपराटोला के 06 वार्ड 1, 08, 14, 15, 16, 17, में आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं लगा है। 

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का लाईट, ट्रान्सफार्मर नहीं लगा हैं, चूंकि वर्तमान में बरसात का समय चल रहा है, और अंधेले से गांव के व्यक्तियों को एवं बच्चों को आना जाना पड़ता है। 

उनका कहना था कि ग्राम छपराटोला में लाइट लगवाई जाए जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

एमए में अध्ययनरत छात्र को नहीं मिला 

आवास भत्ता 

जनसुनवाई में जनपद पंचायत बुढ़ार के  पुरानी बस्ती केशवाही  वार्ड नं 16 ने आवेदन देकर कलेक्टर को बताया कि मैं पं. एस.एन. शुक्ला विश्व विद्यालय शहडोल में एम.ए. का कोर्स नियमित रूप से कर रहा हूं। मुझे वर्ष 2021-22 की आवास भत्ता राशि प्राप्त नही हुई है। उनका कहना था कि मुझे आवास भत्ता दिलाया जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित कर आवास भत्ता दिलाने के निर्देश दिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ