DRMS NEWS

DRMS NEWS

आवारा पशुओं को गौशालाओं में करें शिफ्ट

 संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 13 सितम्बर 2023

सड़क के गड्ढों को प्राथमिकता के साथ भरवाए समय-सीमा में- कलेक्टर

शहडोल 12 सितम्बर 2023- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज एपीसी एवं सड़क निर्माण कार्याें की समीक्षा की। कलेक्टर ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित  किया गया कि बरसात के कारण सड़कों में हुए गड्ढों को प्राथमिकता के साथ बजरी आदि से भरवाए जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि गड्ढों को भरवाने का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा सड़के गुणवत्तायुक्त हो जिससे किसी भी प्रकार का एक्सीडेंट न हो। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन बुधवार 13 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

ए.पी.सी. एवं सड़क निर्माण कार्याे की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा की स्थिति में धान की फसलों का नुकसान न हो इसके लिए खाद, बीज आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यूरिया, डीएपी आदि का भण्डारण सुनिश्चित किया जाए इसकी कमी किसी भी तरह की न हो। 

आवारा पशुओं को गौशालाओं में करें शिफ्ट

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि  नगर में आवारा पशु  सड़कों में न घूमे इसके लिए आवारा पशुओं को गौशालाओ में प्राथमिकता के साथ शिफ्ट किया जाए। आवारा पशुओं के सड़क पर घूमने से  दुर्घटना हो सकती है। साथ पशुओं के लिए गौशालाओ में चारा-भूसा आदि की व्यवस्था बेहतर हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के तालाबों में किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए और किसानों को उनसे होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दें। 

कलेक्टर ने खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न प्राप्त कर खाद्यान्न वितरण स्व- सहायता समूहों के द्वारा भी कराया जाए जिससे किसी  भी प्रकार की खाद्यान्न वितरण में परेशानी न हो।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक 14 सितम्बर को

शहडोल 12 सितम्बर 2023- सहायक संचालक जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास शहडोल संभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि म0प्र0 अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत संभाग स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कमिश्नर, शहडोल संभाग शहडोल की उपस्थिति में 14 सतम्बर 2023 को समय 12ः30 बजे अपरान्ह कार्यालय कमिश्नर, शहडोल संभाग शहडोल के सभाकक्ष में आयोजित की गई है, जिसमें 01 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक की अवधि की समीक्षा की जानी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन शहडोल, उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उप संचालक, लोक अभियोजन अधिकारी, विशेष लोक अभियोजन अधिकारी, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्यालय, उप पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया को बैठक में एजेंडा सहित उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

------------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ