संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 14 सितम्बर 2023
निर्वाचन संबंधी राजनैतिक दलों की कार्यशाला का हुआ आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 13 सितम्बर 2023 को निर्वाचन संबंधी राजनैतिक दलों के कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन गुरुवार 14 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
कार्यशाला में आदर्श आचार संहिता के संबंध में बताया गया कि आदर्श आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का संग्रहण है जिसके द्वारा राजनैतिक दलों, अभ्यार्थियों, शासकीय सेवकों एवं निर्वाचन प्रक्रिया में अन्य सहभागियों को निर्वाचन के दौरान अधिरोपित आचरण के लिए बाध्य करती है।
लोकसभा या राज्यसभा के आम चुनाव के मामले में आईएसआई द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत प्रभाव से लागू चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता लागू रहती है। एमसीसी के सामान्य प्रावधान सभी पर जिसमे चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति शामिल हैं, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही लागू होंगे, एमसीसी राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न जातियों और धार्मिक या भाषाई समुदायों के मध्य मतभेदों को बढ़ाने या घृणा की भावना या तनाव पैदा करने वाले कार्यों से बचना चाहिए, निर्वाचन विधि के अंतर्गत भ्रष्ट आचरण एवं अपराध से बचा जाना चाहिए।
कार्यशाला में बताया गया कि स्कूल एवं कॉलेज के अकादमी कैलेंडर में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, स्कूल कॉलेज प्रबंधन को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए तथा स्कूल कॉलेज प्रबंधन के साथ अनुविभागीय अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए।
कार्यशाला में बताया गया कि मतदान दिवस पर निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात अधिकारियों के साथ सहयोग किया जाना चाहिए, मतदान दिवस पर अपने कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र जारी किया जाना चाहिए, अभ्यर्थियों के बूथ मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर तथा साधारण होने चाहिए उन पर कोई प्रचार सामग्री प्रदर्शित नहीं की जानी चाहिए।
कार्यशाला में बताया गया कि जुलूस के प्रारंभ होने का स्थान, समय और गुजरने का मार्ग, समाप्ति का समय एवं स्थान पूर्व से निर्धारित किया जाना चाहिए एवं सामान्यत: कोई परिवर्तन नहीं करना चाहिए, स्थानी पुलिस अधिकारियों को अग्रिम सूचना दी जानी चाहिए।
आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने पर राजकोष की कीमत से लगाए गए सारे होर्डिंग, विज्ञापन पोस्टर तत्काल हटा लिए जाने चाहिए भले हुए पूर्व से ही क्यों न लगाए गए हो। इसी प्रकार कार्यशाला में आदर्श आचार संहिता के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारियो से भी अवगत कराया गया।
कार्यशाला में निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, मास्टर ट्रेनर डॉ. अनिल उपाध्याय, पी.के. सालवार, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रामनाथ यादव, अरफाना बेगम, अनूप शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, रवींद्र वर्मा सहित निर्वाचन से अन्य जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
विमुक्त समुदाय के योजनाओं की जानकारी एवं समस्या निवारण शिविरों किया जाएगा आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में निवासरत विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय से संबंधित विभिन्न विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये तथा उक्त समुदाय में आने वाली समस्याओं के निराकरण किये जाने हेतु जाति प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र यथा राशनकार्ड, समग्र आई.डी. फेरी प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वरोजगार योजनाये, कौशल विकास योजना, पात्रता पर्ची, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड जैसे विषयो मे जागरूकता लाने हेतु ब्लॉक स्तर पर समस्या निवारण शिविरो का आयोजन किया जाएगा।
जनपद पंचायत सोहागपुर कार्यालय में 13 सितंबर को, जनपद पंचायत कार्यालय जयसिंहनगर में 14 सितंबर को, जनपद पंचायत व्यवहारी कार्यालय में 15 सितंबर को, जनपद पंचायत कार्यालय गोहपारू में 18 सितंबर को एवं जनपद पंचायत कार्यालय बुढार में 19 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ