कमिश्नर ने जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मतदान केन्द्रों में पेयजल व्यवस्था विद्युत एवं पंखों की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने संयुक्त रूप से केन्द्रीय विद्यालय धनपुरी में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए बनाए गए।
मतदान केन्द्र क्रमांक 259 एवं 260 के निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपरु श्रीमती ज्योति परस्ते ने कमिश्नर को बताया कि मतदान केन्द्र क्रमांक 259 एवं 260 में शौचालय, पेयजल बिजली की सुविधाएं हैं।
उन्होंने बताया कि विधानसभा के मतदान दौरान उक्त दोनों मतदान केन्द्रों को पिंक मतदान केन्द्र बताया जाएगा। कमिश्नर ने इस दौरान बी.एल.ओ. से चर्चा की और जानकारी लेने पर बी.एल.ओ. ने बताया कि एक वर्ष में लगभग 29 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। वहीं 07 नाम हटाए गए हैं।
मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश
कमिश्नर ने इस दौरान धनपुरी के सुभाष स्टेडियम में बनाए गए मतदान केन्द्र क्रमांक 265 का भी निरीक्षण किया तथा मतदान केन्द्र की समुचित साफ-सफाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
कमिश्नर ने हायर सेकेन्ड्री स्कूल अमलई में बनाए गए मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा मतदान केन्द्रों की रंगाई पुताई और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
अमलई हायर सेकेन्ड्री स्कूल परिसर में पेयजल की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा मौके पर उपस्थित प्राचार्य को स्कूल में समुचित साफ-सफाई और पेयजल स्वय व्यस्थाए रखने के निर्देश दिए।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
मैं वो दिन देखना चाहता हूं कि भारत की फुटबाल टीम में कम से कम 60 प्रतिशत फुटबाल खिलाड़ी मेरे मध्य प्रदेश से हो : कमिश्नर
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि फुटबाल जीवन बदलने का एक अवसर है। जो लोग गरीबी में जी रहे है उनको गरीबी से ऊपर उठकर वैभव की तरफ ले जाने का एक अवसर है। मैं वो दिन देखना चाहता हूं कि भारत की फुटबाल टीम में कम से कम 60 प्रतिशत फुटबाल खिलाड़ी मेरे मध्य प्रदेश से हो।
कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में आयोजित इस फुटबाल प्रतियोगिता में जो क्रीड़ा प्रशिक्षक अपनी टीमें लेकर अलग-अलग संभागों से शहडोल आए है वे मेरी नजर में फुटबाल क्रांति के अग्रदूत है।
कमिश्नर ने कहा कि अलग-अलग संभागों से आए खेल प्रशिक्षकों एवं युवा फुटबाल खिलाड़ियों से मै यह कहना चाहता हूं कि आपका यहां आना तभी सार्थक है जब आप अपने संभाग में जाकर फुटबाल क्रांति के बारे में अपने प्राचार्याें, जिला प्रशासन, मित्रों, समाज के लोगो और मीडिया से फुटबाल क्रांति की चर्चा करें।
अपने संभाग में इस फुटबाल क्रांति को आगे बढ़ाने का नेतृत्व आप करें। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज अनूपपुर जिले के अमलई हायर सेंकेण्ड्री के ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थें।
कमिश्नर ने कहा कि फुटबाल क्रांति में जनजातीय विभाग, मीडिया, प्रशासन के सक्रिय समर्थन से फुटबाल क्रांति की कोपले फूट रही है। उन्होंने कहा कि मेरा यह सपना है कि मध्य प्रदेश का हर जिला, हर विद्यालय फुटबाल के चैम्पियन पैदा करेगा।
कमिश्नर ने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियो को इस शानदार के आयोजन में भाग लेने की बधाई देता हूं। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए एडीजी डीसी सागर ने कहा कि शहडोल संभाग में शालेय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि फुटबाल क्रांति युवाओं के जीवन में सुख शांति और समृद्वि लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नही है। मध्यप्रदेष से खेल प्रतिभाएं उदित हो इस संकल्प के साथ कमिश्नर शहडोल संभाग ने फुटबाल क्रांति की शुरूआत की थी जिससे निरंतर सफलता मिल रही है।
राज्य स्तरीय शालेय फुटबाल प्रतियोगिता में शहडोल एवं इंदौर की टीमें रही विजयी
इस अवसर पर कमिश्नर एवं एडीजी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ईनाम भी वितरित किये। 5 दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइलन मैच बालिका वर्ग में शहडोल एवं नर्मदापुरम के बीच खेला गया जिसमें शहडोल की टीम ने नर्मदापुरम की टीम को पराजित किया।
इसी प्रकार बालक वर्ग में फाइलन मैच इंदौर एवं जनजातीय कार्य विभाग के टीम के बीच खेला गया जिसमें इंदौर की टीम में जनजातीय कार्य विभाग को पराजित किया।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा - जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर कार्यालय की विराट सभागार में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नियुक्त कैंप्स ब्रांड एंबेसडरों की बैठक ली।
कलेक्टर ने कैंपस ब्रांड एम्बेसडरों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. भारत में ऐसी कई प्रकार की चीजें है, जो मतदान से तय की जाती है, मतदान का प्रयोग कर हम अपना प्रतिनिधि चुनते हैं, जो हमारे लिए तथा देश के विकास के लिए कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य कर सके।
मतदान के प्रति कैंपस ब्रांड एंबेसडर करेंगे लोगों को जागरूक
उन्होंने बताया कि मतदान करने की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होती है। कैंपस ब्रांड एंबेसडर स्कूलों, महाविद्यालय व अन्य स्थानों पर जाकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर मतदान के प्रति जागरूक करें और मतदान का महत्व समझाएं तथा मतदान करने की शपथ भी दिलाए।
उन्होंने कहा कि हर किसी को अपना मतदान देना चाहिए क्योंकि हमारा मतदान ही हमारे देश भारत का भविष्य तय करता है जो भी व्यक्ति मतदान करता है उसे खुद ही निर्णय लेना चाहिए किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कैंपस ब्रांड एंबेसडर जो मतदाताओं को जागरूक करने में बेहतर कार्य करेगा उसे प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट की मुद्रण हेतु बैठक 14 सितंबर
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु विभिन्न प्रकार के बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट की मुद्रण हेतु कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार 14 सितंबर 2023 को दोपहर 1:00 बजे से किया गया है।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
खेलों एमपी यूथ गेम्स के संबंध में बैठक 15 सितंबर को
DRMS NEWS शहडोल। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023-24 के आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में 15 सितंबर 2023 को दोपहर 12.30 बजे से किया जाएगा बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति होने के लिए कहा गया है।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••



0 टिप्पणियाँ