
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 22 सितम्बर 2023
अब मरीजों का जिला चिकित्सालय में क्यू आर कोड से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, विधायक एवं कलेक्टर ने किया शुभारंभ
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में रोगी कल्याण समिति कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय शहडोल की बैठक के उपरांत विधायक जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला चिकित्सालय हेतु क्यूआर स्कैन कर ओपीडी रजिस्ट्रेशन का 22 सितम्बर 2023 शुक्रवार को शुभारंभ किया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शुक्रवार 22 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार ने बताया कि कोड को स्कैन करने के लिए किसी भी क्यूआर कोड स्कैनर या फोन कैमरा या नीचे दिए गए एबीडीएम सक्षम ऐप्स का उपयोग करे, कोई भी एबीडीएम सक्षम ऐप इंटाल करें (यदि पहले से इंस्टॉल नही है) और रजिस्टर अथवा लॉगिन करें।
अस्पताल के साथ अपनी प्रोफाइल साझा करे और पंजीयन टोकन प्राप्त करें, अपना टोकन नंबर आने पर रजिस्ट्रेशन डेस्क से ओपी स्लिप लेकर डॉक्टर से मिलें। गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय शहडोल में ओपीडी के रजिस्ट्रेशन कतारों में लग कर कराया जाता था लेकिन अब ओपीडी रजिस्ट्रेशन क्यूआर स्कैन कर किया जा सकेंगा।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
श्री कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, समिति ने लिए आवश्यक निर्णय
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में रोगी कल्याण समिति श्री कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय शहडोल की बैठक विधायक जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में 22 सितम्बर 2023 को आयोजित की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला अस्पताल कैंपस में जो दुकानों संचालित की जा रही है वहा से दुकानों के किराये की राशि वसूली जाए, किराये नही देने पर नोटिस देकर आवश्यक कार्यवाही की जाए।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला अस्पताल में पड़ी खराब मशीनों को सुधरवाया जाए और आवश्यक मशीनों का क्रय किया जाए। बैठक में बताया गया कि जिला चिकित्सालय शहडोल में 01 नग वेंटीलेटर युक्त एसी एम्बुलेंस उपलब्ध है, किन्तु वेंटीलेटर टेक्नीशियन न होने के कारण वाहन में वेंटीलेटर चलाने में असुविधा होती है। जिस पर समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि एक वेंटीलेटर टेक्नीशियन को रखने के लिए प्रस्ताव बनाया जाए।
बैठक में सीसीटीव्ही को ऊचाई पर लगवाए जाए, तड़ित चालक लगवाने, पार्किंग व्यवस्था, 500 मीटर पेवर्स की रोड़ बनवाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में कलेक्टर कहा कि शव वाहन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए और शव वाहन हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। इसी प्रकार अन्य आवश्यक निर्णय भी लिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार, रोगी कल्याण समिति के सदस्य ए.के.श्रीवास्तव, लीलाधर खोडियार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थें।


0 टिप्पणियाँ