DRMS NEWS

DRMS NEWS

गाईडों को अन्य रोजगार मूलक कार्याे से जोड़े- कमिश्नर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 22 सितम्बर 2023

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ध्वनि विस्तार यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की अध्यक्षता में 22 सितम्बर 2023 को उमरिया जिले के ताला में बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शुक्रवार 22 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

बैठक में  मुख्य वन संरक्षक लखन सिंह उइके ने  बाधवगढ़ टाइगर रिर्जव स्थानीय सलाहकार समिति की पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सलाहकार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र को साइलेंस जोन बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाएं तथा वन्य पशुओं की शांति किसी भी स्थिति में भंग न हो इसके लिए, ध्वनि यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए, पटाखों को भी बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। 

बैठक में कमिश्नर ने वन विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि, बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों और पटाखों के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए सख्त कार्यवाही करें। 

बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र  स्वच्छ और सुंदर दिखना चाहिए इसके लिए निरंतर प्रयास करें

बैठक में बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के होटलों से निकलने वाले कचरे के उचित प्रबंधन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के होटलों एवं रिसोर्टस से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन कराएं इस कार्य में होटलों और रिसोर्टस के  प्रबंधकों से भी अपेक्षित सहयोग लें। 

कमिश्नर ने कहा कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र  स्वच्छ और सुंदर दिखना चाहिए इसके लिए निरंतर प्रयास करें। 

बाघ के हमले से बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार कराएं- कमिश्नर

बैठक में  कमिश्नर ने कहा कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ से हमले के प्रकरणों में कमी लाने के लिए लोगों को बाघ हमले से बचाव के  प्रति जागरूक करें, लोगों को बताए कि बाघ के हमले से कैसे  बचा जाता है…? इस कार्य में कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन विभाग के मैदानी कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं आमजन जागरूकता अभियान चलाए।  

55 हाथियों के झुंड ने बनाया स्थायी बसेरा

बैठक में  मुख्य वन संरक्षक लखन सिंह उइके ने बताया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में  लगभग 55 हाथियों के झुंड ने स्थायी बसेरा बना लिया है जिसपर वन विभाग के अमले द्वारा निंरतर नजर रखी जा रही है। जिस पर कमिश्नर ने कहा कि हाथियों के दल द्वारा फसलों के क्षति को रोकने के लिए किसानों को हाथी जिस पर फसल के प्रति ज्यादा आकर्षित होते है, ऐसी फसलें नही लगाने के लिए जागरूक करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

गाईडों को अन्य रोजगार मूलक कार्याे से जोड़े- कमिश्नर

कमिश्नर ने कहा कि  इस कार्य में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों की भी मदद लें। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गाइडों की भर्ती में पूरी पारदर्शिता रखें, जो पहले से गाइड का काम कर रहे है उन्हें कार्य पर रखें तथा पूर्व गाइडों को अन्य रोजगार मूलक कार्याें से भी जोड़े। 

अतिक्रमण करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करें

बैठक में सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में  होटलों और रिसोर्ट्स का निर्माण मनमानी तौर पर किया जा रहा है। शासन की  गाइड लाइन का उपयोग नही किया जा रहा है। साथ ही शासकीय भूमि पर रिसोर्टस बनाने वालों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। सदस्यों का कहना था कि इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। जिस पर कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अतिक्रमण करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करें। 

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि  रजनी सिंह के पति की मृत्यु गाइड के पद पर कार्य करते हुए होने के कारण रजनी सिंह को गाइड के पद पर  नियुक्त किया जाए तथा सुशीला पाण्डेय की जिप्सी से प्रतिबंध हटाया जाए उसे कार्य पर भी लिया जाए। बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधक समिति की बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। 

बैठक में मुख्य वन संरक्षक लखन सिंह उइके, कलेक्टर उमरिया बुद्वेश वैद्य, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित सलाहकार समिति के सदस्यगण और सरपंच ग्राम पंचायत ताला सहीला खान, सरंपच पतोर एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ