संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 24 सितम्बर 2023
पसीने की स्याही से जो लिखते हैं, अपने हौसले के इरादे, उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीं होते : एडीजी डी सी सागर
फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड नंबर 1 की टीम हुई विजय
DRMS NEWS शहडोल। फुटबॉल क्रांति के तहत नगर पालिका परिषद पसान जिला अनूपपुर द्वारा नगर पालिका कप फुटबॉल क्रांति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 1 से 18 वार्डों की फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। जिसका शुभारंभ 15 सितंबर 2023 को किया गया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन रविवार 24 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच को भालू मारा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान एडीजी डी सी सागर ने कहा कि पसीने की स्याही से जो लिखते हैं अपने हौसले के इरादे उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीं होते देखिए शिक्षक, सड़क, कोच ,और पत्रकार कुछ ऐसी चीज हैं जो खुद तो अपनी जगह पर रहते हैं पर दूसरों को मंजिल तक पहुंचा देते हैं।
फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच वार्ड क्रमांक 1 और वार्ड क्रमांक 7 के बीच खेला गया जिसमें 2 -1 से वार्ड क्रमांक 1 के टीम विजई हुई। इस अवसर पर राम अवध सिंह अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पसान, सुशील कुमार प्रजापति, डीएफओ अनूपपुर अजीत तिर्की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा हरजीत सिंह मदान, महाप्रबंधक (एससीसीएल ) कोतमा क्षेत्र रामदास पुरी, बृजेश गौतम सहित अन्यअधिकारी एवं दर्शक उपस्थित थे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
ईवीएम कमिश्निंग का हुआ प्रशिक्षण
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले के सभी आईटीआई कॉलेजो के ट्रेनिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया।
प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स पीके सालवार एवं अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम कमिश्निंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में ईवीएम कमिश्निंग का डेमोंसट्रेशन भी किया गया ।
प्रशिक्षण में आईटीआई के ट्रेनिंग ऑफिसर के साथ निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे, ईवीएम सहायक नोडल अधिकारी श्री जीके पांडे सहित अन्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ