DRMS NEWS

DRMS NEWS

इतिहास के पन्नों में नाम के लिए विद्यार्थी बने स्वयं शिक्षक

 
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 20 सितम्बर 2023

इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाएं अविष्कारों का गढ़- कमिश्नर

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल में विद्यार्थी आधुनिक मशीनों का अविष्कार करें जो विदेशों में बनाई जाती है उन्हें अपने कॉलेज में बनाएं और विद्यार्थी इंजीनियरिंग कॉलेज को अविष्कारों का गढ़ बनाए। 

उन्होंने कहा कि यहां के युवा रोजगार के लिए बाहर जाते है जहां सुविधा होती है वहां जाते है। हमे अपने रोजगार के लिए स्वय संसाधन खोजे और रोजगार पाए जिससे रोजगार हेतु बाहर न जाने पड़े।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन बुधवार 20 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

इतिहास के पन्नों में नाम के लिए विद्यार्थी बने स्वयं शिक्षक

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अगर जीवन में आगे बढ़ना होगा, अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने के लिए स्वयं का शिक्षक बनना होगा, स्वयं मेहनत कर नई-नई चीजों के बारे में सोचकर और उन चीजों को पूरा करने के लिए लग जाए। 

कमिश्नर ने कहा कि बडे़ से बड़े सपने देखने चाहिए और उन सपनो को पूरा करने के लिए सच्चें मन से मेहनत करे तो ईश्वर भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि जिंदगी का रास्ता अच्छा होता है वह रास्ता मंजिले के नीचे भी ले जाता है और ऊचाईयों की ओर भी ले जाता है, अपने ज्ञान के स्तर को निरंतर बढ़ाते रहना चाहिए। 

नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को कमिश्नर ने किया सम्बोधित

यह विचार कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज विकासखंड सोहागपुर के ग्राम छतवई में बनाएं गए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रेरणा कार्यक्रम में व्यक्त किये। 

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ खाने-पीने की पौष्टिक चीजे जैसे घी, दही मठ्ठा, अमरूद, बेल, महुआ आदि का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शराब जैसी अन्य नशीली वस्तुओं से बचना चाहिए जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते है। 

जो वस्तुएं प्राकृतिक द्वारा पैदा होती है वे चीजे बहुत ही अच्छी

जो वस्तुएं प्राकृतिक द्वारा पैदा होती है वे चीजे बहुत ही अच्छी होती है, जो चीजे मानव द्वारा बनाई जाती है जैसे चिप्स, कोका-कोला आदि अन्य चीजे स्वस्थ्य के लिए खराब होती है इन सब चीजों केे खाने से प्रोटीन नही मिलती है, प्रोटीन हमें दूध, मूंगफली आदि खाने से मिलती है। 

इंजीनियरिंग कॉलेज में बी-टेक का कोर्स चार वर्ष  का होता है, यही वर्ष होते जो हमे नई-नई ऊंचाइयों पर ले जाते है और उज्जवल भविष्य बनाते है। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा भरी हुई है, उन सब प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि पहले बात की इज्जत होती थी कोई किसी कार्य के लिए शपथ पत्र नही बनवाया जाता था परन्तु अब सब कार्य  तकनीकी माध्यम से होने लगे इसलिए विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान  में दक्ष होना आवश्यक है।   

प्रेरणा कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज  डॉ. पीएल वर्मा, वैशाली श्रीवास्तव, गोपाल प्रसाद मनिकपुरी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल कराने हेतु पंजीयन अनिवार्य

DRMS NEWS शहडोलजिला  आपूर्ति नियंत्रक शहडोल ने जानकारी दी है कि म.प्र. शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनान्तर्गत लाभान्वित बहनों को घरेलू गैस की रिफिल मात्र 450/- रूपये में उपलब्ध कराने की योजना लागू की गई है। योजना से ऐसी बहने लाभ प्राप्त कर सकती है, जिनके पास स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन (14.2 K.G.) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना या गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत है। 

मुख्यमंत्री लाडली बहना के तहत बने पंजीयन केन्द्रों पर गैस कनेक्शन कार्ड (उपभोक्ता नंबर एलपीजी आईडी) आधार कार्ड, दर्ज मोबाइल नंबर साथ में ले जाकर नगर पालिका के वार्ड एवं ग्राम पंचायत में स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन करावें। 450/- रूपये में गैस सिलेण्डर रिफिल कराने के लिए ऐसी सभी लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ