पाॅक्सो अधिनियम पर हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में एवं सचिव श्रीमती निशा विश्वकर्मा के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बुढ़ार जिला शहडोल में दिनांक 15 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को बालकों का यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम के विषय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संबद्ध पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा ने पाॅक्सो एक्ट के विधिक उपबंधों की जानकारी दी।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन बुधवार 20 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
शर्मा ने कहा कि प्रधान जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के द्वारा प्रत्येक माह चयनित विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर छात्र/छात्राओं को पाॅक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, चाईल्ड हेल्पलाईन एवं यौन उत्पीड़न के विरूद्ध शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जावेगा ।
नुक्कड़ नाटक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी फूलसिंह मारपाचे, छात्रावास अधीक्षिका तथा स्टाफ, अधिवक्ता सुश्री अंकिता सिंह परिहार, पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती अपर्णा सिंह बघेल, श्रीमती विजया पाण्डेय, श्रीमती शहनाज बेगम, श्रीमती आशा चतुर्वेदी, सुश्री जया शुक्ला विधि छात्रा, अमित पाण्डेय सहित छात्रावास की छात्राएं उपस्थित रहीं ।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये ईनाम की राशि घोषित
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोहपारू में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 437/23 धारा 302, 201 भा. द.वि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किए गए लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80बी(1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये ईनाम की उद्घोषणा की है। जारी पत्र में कहा गया है कि, जो कोई व्यक्ति अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं उसे गिरफ्तारी कराएगा या आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना देगा। गिरफ्तारी में मदद करेगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रूपये ईनाम की राशि घोषित
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व्यवहारी में फरार आरोपी सरजीत साकेत पिता विसम्भर साकेत निवासी ग्राम तेन्दुआ थाना पपौंध के विरुद्ध अपराध क्रमांक 555/23 धारा 365, 366, 344, 376(डी)(2) (एन),506, ताहि प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80बी(1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रूप्ये ईनाम की उद्घोषणा की है।
जारी पत्र में कहा गया है कि जो कोई व्यक्ति आरोपी की पतासाजी एवं उसे गिरफ्तारी कराएगा या आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना देगा। गिरफ्तारी में मदद करेगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।


0 टिप्पणियाँ