
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 27 सितम्बर 2023
बाहर से आने वाले लोगों की रखे निगरानी- जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में निर्वाचन संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की आगामी विधानसभा निर्वाचन के कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक आदि लोगों का सहयोग लिया जाए।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन बुधवार 27 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि जिले के चेक पोस्टों पर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए तथा बाउंड ओवर की भी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए स्थाई वारंट, तमीली की कार्यवाही, चेकिंग लगाकर सीमाओं से अवैध शराब, मादक पदार्थ के परिवहन किसी भी प्रकार के न हो इसकी प्रभावी कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के हेतु सभी पुलिस अधिकारी अलर्ट रहें तथा ग्रामों का सतत भ्रमण करें। इसी प्रकार बैठक में निर्वाचन से संबंधित अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, नरेंद्र सिंह धुर्वे, श्रीमती ज्योति परस्ते, तहसीलदार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समितियों को दिया गया प्रशिक्षण
DRMS NEWS शहडोल। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समितियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में जिला कोषालय अधिकारी आर एम सिंह एवं जिला मास्टर ट्रेनर अनिल श्रीवास्तव, पीके सालवार ने प्रशिक्षण में आए फ्लाइंग उड़न दस्ता, स्थैतिक सर्वलेंस, वीडियो सर्वलेंस सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर व्यवहारी नरेंद्र सिंह धुर्वे, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित अन्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कलेक्टर ने प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु बनाए गए विसर्जन स्थल दियापीपर (सोन नदी) एवं नवलपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा की मूर्ति विसर्जन करने वाले लोगों को घाट के नीचे न उतरने दें।
उन्होंने कहा कि घाट के पहले रस्सी लगवाए, गोताखोरो,लाइट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पूजन सामग्री हेतु जगह चिन्हित करे तथा मूर्तियों का विसर्जन समय पर कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ