
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 27 सितम्बर 2023
जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में बनाए गए स्ट्रॉग रूम, रिजर्व रूम, ऑब्जर्वर कक्ष, गार्ड रूम, मतगणना कक्षों का निरीक्षण
शहडोल 27 सितम्बर 2023- मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में बनाए गए स्ट्रॉग रूम, रिजर्व रूम, ऑब्जर्वर कक्ष, गार्ड रूम, मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन बुधवार 27 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
निरीक्षण के दौरान जिला जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम मशीनों के रख-रखाव, सामग्री वितरण, मीडिया बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की एजेंट एवं मशीन के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान निर्वाचन अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज, एसडीओ पीडब्ल्यूडी एमपी सिंह सहित निर्वाचन से जुडे़ अन्य अधिकारी साथ रहें।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
एमसीसी, सम्पत्ति विरूपण संबंधी प्रशिक्षण आयोजित
शहडोल 27 सितम्बर 2023- मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे आज एमसीसी सम्पत्ति विरूपण संबंधी प्रषिक्षण कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनिल श्रीवास्तव एवं पीके सालवार द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य निर्वाचन से जुडे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे आज एमसीसी सम्पत्ति विरूपण संबंधी प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनिल श्रीवास्तव एवं पीके सालवार द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रषिक्षण दिया गया। इस अवसर पर निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
ग्राम सभा का आयोजन 2 अक्टूबर को
शहडोल 27 सितम्बर 2023- मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चन्द्र ने जानकारी दी है कि 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाली ग्राम सभा के संबंध में विभिन्न एजेण्डा, बिन्दुओं के साथ स्थानीय कार्य सूची को शामिल करते हुए ग्राम सभा आयोजित की जायेगी।
ग्राम सभा के आयोजन की सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल तथा संबंधित गामों में सहज दृश्य स्थानों पर चस्पा किये जाए। ग्राम सभा आयोजन के संबंध में ग्रामों में डोडी पिटवाकर मुनादी करायी जाए।
2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित
शहडोल 27 सितम्बर 2023- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करत हुए 2 अक्टूबर दिन सोमवार को (महात्मा गांधी जयंती ) के उपलक्ष्य पर शुष्क दिवस घोषित किया है। घोषित शुष्क दिवस को समस्त देशी, विदेशी मदिरा का क्रय,विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाना आदेषित किया है।


0 टिप्पणियाँ