संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 23 सितम्बर 2023
युवा मतदाताओं ने ली मतदान की शपथ
DRMS NEWS शहडोल। जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शनिवार 23 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के राधारानी नर्सिंग कॉलेज शहडोल एवं अर्थव पैरामेडिकल कॉलेज ब्यौहारी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा मतदान का महत्व बताते हुए कहा गया कि हर मतदाता को अपनी एक वोट की कीमत समझना चाहिए, निर्णय लेने में एक वोट कितना मायने रखता है। लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है। हमें अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
प्रशिक्षणार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शहडोल 23 सितम्बर 2023- जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र शहडोल के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश के हर व्यस्क नागरिक को प्रत्येक चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि हर एक वोट देश के भावी भविष्य के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। आगामी निर्वाचन में मतदान अवश्य करें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
वोटर सेल्फी प्वाइंट में युवाओं ने ली सेल्फी, दिया मतदान का संदेश
शहडोल 23 सितम्बर 2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से जिले में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए है। युवाओं मतदाताओं द्वारा वोटर सेल्फी प्वाइंट कोटमा में सेल्फी ली गई और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मेरा वोट मेरी ताकत है, महिला, पुरूष हो या दिव्यांग शत-प्रतिशत करेंगे मतदान, वोट हमारा है अधिकार नही करेंगे इसे बेकार हम अवश्य मतदान करेंगे।




0 टिप्पणियाँ