DRMS NEWS

DRMS NEWS

जहरीले पदार्थ के सेवन हालत गंभीर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 23 सितम्बर 2023

 सिवनी के बंडोल में रात्रि को अज्ञात कारणों से व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन हालत गंभीर 

DRMS news सिवनी। थाना बंडोल के अंतर्गत एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 18:46 सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शनिवार 23 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक राजेश पन्द्रे पायलेट दिनेश चन्द्रवंशी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल-112/ 100 सेवा द्वारा व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है 

 हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

09 मवेशी सहित 02 पिकअप जप्त कर पुलिस ने की पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की 02 कार्यवाही 

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन पर जयसिंहनगर पुलिस ने अवैध पशु तस्करों पर कार्यवाही करते हुए मामला पंजीबद्ध किया है।

जयसिंहनगर पुलिस को दौरान कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि दो वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को लोड कर जयसिंहनगर तरफ जा रहा है। जिस पर तत्काल थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में सउनि0 प्रमोद कुमार अहिरवार, महेन्द्र बागरी एवं आर0 उदय सिंह जयसिंहनगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जीटी कंपनी करकी के पास वाहनों को रोककर पूछताछ करने पर पिकअप क्रमांक एमपी 18 जीए 5985 के चालक ने अमित कुमार वर्मन पिता रज्जू प्रसाद वर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी बिजहा एवं दूसरे व्यक्ति ने हरिप्रसाद साहू पिता सूरजदीन साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बलवंतपुर मन्नी टोला का होना बताये वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 05 नग भैंस क्रूरतापूवर्क मिले। 

इसी प्रकार पिकअप क्रमांक एमपी 18 जीए 6029 के चालक ने दुर्गेश साहू पिता रामावतार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बिजही एवं दूसरे व्यक्ति ने बैजनाथ साहू पिता गोविन्द साहू उम्र 53 वर्ष निवासी गलहता डोंगरी टोला का होना बताये वाहन की तलाशी लेने पर 04 नग भैंस कू्र्रतापूर्वक मिले। 

चालकों से मवेशियों से संबंधित दस्तावेज मांगने पर उन्होने नही होना बताया। जिस पर उक्त वाहनों एवं 09 नग मवेशियों को जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्व पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

पुलिस ने अवैध खनिज का परिवहन करते 03 ट्रैक्टरों में लोड रेत सहित किया जप्त

शहडोल। थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर बिक्री करने हेतु मनटोला तरफ से ब्यौहारी तरफ आ रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में उनि0 अजय कुमार सिंह, सुनील सरेआम एवं प्रआर0 रावेन्द्र वर्मा ब्यौहारी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर ट्रैक्टरों को रोकवाकर चालकों से पूछताछ किया गया। 

पूछताछ में उन्होने अपना नाम क्रमशः अशोक चतुर्वेदी पिता सामरे चतुर्वेदी निवासी ग्राम देवगांव, अनिल कोल पिता अमिला कोल निवासी ग्राम देवगांव एवं अर्जुन कोल पिता छोटानी कोल निवासी भमरहा का होना बताये। 

चालकों से रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर उन्होनें कोई वैध दस्तावेज न होना बताये जिस पर सभी ट्रेक्टरों को मय रेत लोड जप्त कर सभी चालकों के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ