DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रादेशिक खबरें


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 22 सितम्बर 2023

सुनसान क्षेत्र में रात्रि में इंदौर से राजस्थान जा रहे परिवार की कार हुई खराब डायल-112/100 स्टाफ से मांगी मदद 

DRMS news मंदसौर। थाना वाय डी नगर के अंतर्गत गिरनार वाटर पार्क के पास कॉलर की कार खराब हो गयी है, कॉलर के साथ उनका परिवार है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को  सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंदसौर जिले के वाय डी नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शुक्रवार 22 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राज कुमार बंसल पायलेट सोहन सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि इंदौर से सांवलिया सेठ मंदिर जा रहे परिवार की कार मध्य रात्रि में सुनसान क्षेत्र में खराब हो गयी थी, आसपास के कोई मदद नहीं मिलने पर कॉलर ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी। 

डायल 100 स्टाफ परिवार की चार महिलाओं एवं दो व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से मंदसौर लेकर आये एवं होटल में उनके रुकने की व्यवस्था करवाई गयी । कॉलर सचिन यादव एवं परिवार के सभी सदस्यो द्वारा डायल -112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया ।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

खेड़ी गाँव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन तबियत बिगड़ी 

DRMS news राजगढ़। थाना कालीपीठ के अंतर्गत खेड़ी गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक देवी लाल दाँगी, सैनिक जगदीश दाँगी,  पायलेट- संजय कुमार बैरागी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा व्यक्ति को गंभीर हालत में  जिला अस्पताल पहुँचाया गया ।  अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है । 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

 माधोपुर गाँव के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार महिला हुई घायल 

DRMS news सतना। थाना कोटर के अंतर्गत माधोपुर गाँव के पास एक एक्सिडेंट हो गया है एक महिला घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिली तत्काल सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गयी थी। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल महिला को शासकीय अस्पताल कोटर पहुँचाया गया ।

 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

मर्दवानी गाँव में 22 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन हालत हुई खराब 

DRMS news बैतूल। थाना बैतूल के अंतर्गत मर्दवानी गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल बैतूल जिले के बैतूल थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणो से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुँचाया गया ।

 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

चौथिया गाँव में इलेक्ट्रिक बोर्ड से शॉक लग जाने से महिला घायल 

DRMS news बैतूल। थाना मुलताई के अंतर्गत चौथिया गाँव में कॉलर की माता जी को करंट लग गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि घर में इलेक्ट्रिक बोर्ड से महिला को करंट लग गया था। डायल-112/100 स्टाफ द्वारा तत्काल महिला को परिजनो के साथ शासकीय अस्पताल मुलताई पहुँचाया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ