
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 22 सितम्बर 2023
ग्राम चकौडिया के जंगल में मिला था अज्ञात महिला का शव, प्रेमी ही निकला हत्यारा, दोस्त की मदद से छुपाया था शव
DRMS NEWS शहडोल। थाना जैतपुर में 06 मार्च 2023 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चकौड़िया के जंगल मे नाले के पास एक अज्ञात शव संदेहास्पद स्थिति मे पड़ा हुआ। पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल मौके की कार्यवाही पूर्ण कर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांचकर्ता अधिकारी को जांच के संबंध में विस्तृत निर्देश दिये गये।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शुक्रवार 22 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
जांच के दौरान अज्ञात मृतिका के पहचान हेतु पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किये गये। जो अज्ञात मृतिका की पहचान दयावती सिंह पति शंभू सिंह गोंड़ उम्र 28 वषर् निवासी ग्राम गिरवा का होना पहचान किया गया।
थाना जैतपुर अंतर्गत अंधी हत्या का खुलासा
मृतिका दयावती के पहचान के पश्चात परिजनों के कथन लेखबद्व किये गये जिस पर पता चला कि मृतिका दयावती की शादी वर्ष 2006 मे शंभू सिंह के साथ ग्राम गिरवा में हुई थी, जिसके 3 बच्चे भी थे। दयावती सिंह ठंडी के समय वर्ष 2019 मे मायके ग्राम बकही जाना कहकर, ग्राम गिरवा से ग्राम मंजीरा एवं जुरगू में अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। कई दिनों से मृतिका का पता नही चलना व घर वापस नही आना परिजनों के द्वारा बताया गया।
पुलिस जांच के दौरान मृतिका दयावती सिंह पति शंभू सिंह गोंड़ उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गिरवा थाना बुढार को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कही दुसरी जगह पर गला घोटकर हत्या कर, साक्ष्य छिपाने के लिये ग्राम चकौडिया जंगल रोड किनारे नाला मे फेंकना, मृतिका का चेहरा छुपाने के लिए उसके चेहरे में कंबल ढाक देना पाया गया, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी जैतपुर निरी. भानुप्रताप सिह, उप निरी. सी.एल. बरकडे, सउनि विजय बुंदेला, प्रआर. मोह. जाहिद, आर. जयेन्द्र सिंह, विजय कुमार महरा, नारेन्द्र सिह, राम मोशन शर्मा, सोनू दुबे एवं आर0 सत्य प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा प्रारंभिक तौर पर मिले साक्ष्यों के आधार पर संदेही दिनेश सिह पिता पिता रमेश सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी लुकामपुर थाना जैतपुर की पता तलाश कर 21 सितम्बर 2023 को रायपुर (छ.ग.) से दस्तयाब कर अभिरक्षा मे लिया गया।
पूछताछ में संदेही ने बताया कि जनवरी 2023 में दयावती उर्फ दुर्गा सिंह से उसकी मुलाकात शहडोल में हुई थी, जिसके बाद दोनों में फोन पर बात-चीत होने लगी और प्रेम संबंध शुरू हो गया एवं दोनों अक्सर मिला भी करते थे। कुछ समय पश्चात दयावती उर्फ दुर्गा सिंह और उसके बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ।
04 मार्च 2023 को उसे पता चला कि वह उसके गांव लुकामपुर आ गई है। अगले दिन सुबह वह दयावती उर्फ दुर्गा सिंह से मिला, जिस पर पुनः शादी के बात को लेकर विवाद होने लगा। जिस पर उसके द्वारा दयावती सिंह के दुपटटे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घर से बाहर आकर उसने यह बात बब्लू सिंह को बताई। जिसके बाद रात्रि में मोटर साईकल एमपी 18 एमटी 8662 पैशन प्रो के माध्यम से शव को ग्राम चकौड़िया के नदी के किनारे जंगल मे ले जाकर फेंक दिये।
आरोपी के कथन के आधार पर धटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी दिनेश सिह पिता पिता रमेश सिंह उम्र 26 वर्ष एवं बब्लू सिंह गोड़ पिता राधे सिंह उम्र 25 वर्ष दोनो निवासी ग्राम लूकामपुर थाना जैतपुर को 22 सितम्बर 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
पुलिस द्वारा वारंटो की तामिली हेतु चलाया गया 02 दिवसीय विशेष अभियान में 12 स्थाई एवं 109 गिरफ्तारी वारंटो की हुई तामीली
DRMS NEWS शहडोल। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के द्वारा वारंटों की तामीली हेतु 2 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाकर सभी थाना प्रभारियों को लंबित वारंटों की तामीली बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिले में कुल 109 गिरफ्तारी वारंट एवं 12 स्थाई वारंट तामील कराये गए।
थानावार विस्तृत विवरण में 1. कोतवाली में गिरफ्तारी वारंट 0 व स्थायी वारंट 02, 2. सोहागपुर में गिरफ्तारी वारंट 02 व स्थायी वारंट 02, 3. गोहपारू में गिरफ्तारी वारंट 07 व स्थायी वारंट 01, 4. जयसिंहनगर में गिरफ्तारी वारंट 09 व स्थायी वारंट 02, 5. सीधी में गिरफ्तारी वारंट 04, 6. ब्यौहारी में गिरफ्तारी वारंट 10 व स्थायी वारंट 02, 7. पपौंध में गिरफ्तारी वारंट 05, 8. देवलोंद में गिरफ्तारी वारंट 07, 9. सिंहपुर में गिरफ्तारी वारंट 03, 10. खैरहा में गिरफ्तारी वारंट 06 व स्थायी वारंट 01, 11. बुढ़ार में गिरफ्तारी वारंट 29 व स्थायी वारंट 02, 12. धनपुरी में गिरफ्तारी वारंट 01, 13. अमलाई में गिरफ्तारी वारंट 12, 14 जैतपुर में गिरफ्तारी वारंट 09 योग गिरफ्तारी वारंट 109 व स्थायी वारंट 12 तामिल कराये गये है।
7 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी सुनील कुमार पटेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसी अनुक्रम में थाना देवलोंद जिला शहडोल में पंजीबद्ध प्रकरण का 07 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी सुनील कुमार पटेल पिता गिरधारी पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी संसारपुर जिला रीवा को 22 सितम्बर 2023 को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अवैध शराब के 4 अड्डों से पुलिस ने कच्ची महुआ शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत किया कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 विनोद ने ग्राम भोगिया में आरोपी विनोद वर्मा पिता गणेश वर्मा निवासी भोगिया के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1,800 रूपये एवं आरोपी अजीत पिता राजबहोर कोल निवासी भोगिया के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1, 200 रूपये की मौके पर की जप्त, थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 राजेन्द्र तिवारी ने सैगिन में आरोपी ईश्वर लाल पिता शंकर लाल जैसवाल निवासी सैगिन के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700 रूपये की मौके पर की जप्त, थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 श्रीनिवास तिवारी ने ग्राम कोटमा में आरोपी पप्पू पिता जेठू जयसवाल निवासी कोटमा के कब्जे से 24 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 1,875 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

0 टिप्पणियाँ