DRMS NEWS

DRMS NEWS

गौरव एवं अंकिता श्रीवास्तव मनमुटाव दूर कर पहुंचे अपने घर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 9 सितम्बर 2023

 नेशनल लोक अदालत में हुआ 2041 प्रकरणों का निराकरण

DRMS NEWS शहडोल। ‘‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में 09 सितंबर 2023 को वर्ष की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्यौहारी, बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में किया गया। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शनिवार 9 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन तथा जिला न्यायालय शहडोल के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह बघेल एवं न्यायाधीशगण तथा अधिवक्तागण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 

जिला शहडोल में नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्योहारी, बुढ़ार तथा जयसिंहनगर को सम्मिलित करते हुये कुल 24 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में विद्युत विभाग, नगरपालिका, राष्ट्रीयकृत बैंक, बी.एस.एन.एल आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये।

इस नेशनल लोक अदालत में कुल 2041 प्रकरणों का निराकरण हुआ, इनमें से 1439 प्रकरण प्रीलिटिगेशन के थे जबकि अन्य 602 प्रकरण न्यायालय में लंबित थे। नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के कुल 368 प्रकरण लोक अदालत में रेफर किये गये थे जिसमे से 86 प्रकरणों में कुल मिलाकर 3 करोड़ 57 लाख 35 हजार /- रूपये का एवार्ड पारित किया गया। 

चेक बाउंस के 598 रैफर प्रकरणों में 46 प्रकरण निराकृत हुये तथा 59 लाख 51 हजार 509 रूपये की राशि के राजीनामा किये गये। न्यायालय में लंबित आपराधिक समझौता योग्य मामलों में 1998 प्रकरण रखे गये जिसमें से 411 प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर हुआ । 

वैवाहिक प्रकरणों के 101 प्रकरण रखे गये जिसमें से 14 प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत हुये। सिविल, विद्युत आदि अन्य श्रेणी के 912 प्रकरण रखे गये जिनमें से 45 प्रकरण निराकृत हुये। 

कुल मिलाकर न्यायालय में लंबित 3977 राजीनामा योग्य प्रकरण नेशनल लोक अदालत में रखे गये जिसमें 602 प्रकरणों में राजीनामा हुआ एवं 4 करोड़ 23 लाख 43 हजार 558 रूपये की कुल राशि एवार्ड एवं राजस्व प्राप्ति के रूप में प्रभावित हुई। 

प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैंक रिकवरी के 4892 प्रकरणों में से 38 प्रकरण निराकृत हुये तथा 27 लाख 91 हजार 879 रूपये की राशि बैंको में जमा हुई। बिजली के 1721 पूर्ववाद प्रकरणों में से 780 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 6 लाख 6 हजार 96 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 

इसी तरह नगर पालिका के जलकर के 1261 प्रकरणों में से 463 प्रकरण निराकृत हुये और लगभग 5 लाख 50 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ तथा अन्य प्रकरणों में जिनमें दूरसंचार एवं संपत्तिकर आदि के प्रकरण शामिल हैं के 1074 प्रकरणों में से 157 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ।

इस प्रकार 09 सितम्बर 2023 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 2041 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 3020 व्यक्ति लाभांवित हुए ।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री बी.एल. प्रजापति, कुटुम्ब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा साठवणे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव जिला न्यायाधीश श्रीमती निशा विश्वकर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अमोद आर्य, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री प्रिवेन्द्र कुमार सेन, श्रीमती प्रीति साल्वे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री मधुसूदन जंघेल व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्री अंजय कुमार सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्री ऋषभ डोनल सिंह व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, प्रशिक्षु न्यायाधीश  सुश्री दीप्ती चौहान, विश्वजीत पटैल डी.पी.ओ., सुरेश जेठानी, जिला शासकीय अधिवक्ता संघ, अमित शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी, अधिवक्तासंघ के पदाधिकारीगण, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर, सामाजिक कार्यकर्तागण, न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

गौरव एवं अंकिता श्रीवास्तव मनमुटाव दूर कर पहुंचे अपने घर

DRMS NEWS शहडोल। नेशनल लोक अदालत में कई परिवारों में समझौता हुआ एवं वे परिवार हमेशा के लिए टूटने से बच गए।  ऐसे ही कुछ प्रकरणों में विता आनंद वर्मा एवं सावित्री कोरी का विवाह वर्ष 2020 में हुआ किन्तु दोनों के बीच 2021 में विवाद उत्पन्न हुआ जो न्यायालय तक आ गया। 

इसी प्रकार गौरव श्रीवास्तव एवं अंकिता श्रीवास्तव के मध्य मनमुटाव होने से कुटुंब न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन था। न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ता बृजेन्द्र वर्मन तथा संतोष जाटव के द्वारा समझाईश देने पर पक्षकारों ने आपस में समझौता किया एवं खुशी-खुशी अपने घर चले गए। नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना में आहत हुए कई व्यक्तियों को मुआवजा प्राप्त हुआ जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम हुए ।  

पारिवारिक प्रकरणों का किया गया लोक अदालत में निराकरण

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में कुटुम्ब न्यायालय की न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा साठवणे एवं सुलहकर्ता सदस्य श्री नारायण प्रसाद शुक्ला तथा तथा श्रीमती श्वेता जायसवाल और पक्षकारों के अधिवक्तागण संतकुमार यादव एवं अखिलेश गुप्ता के द्वारा पक्षकारों को समझाईश दी गई जिसके बाद पक्षकारों ने आपसी मनमुटाव दूर कर आपसी समझौते से प्रकरण को समाप्त कर लिया और खुशी-खुशी घर चले गए । 

नेशनल लोक अदालत में राजीनामा करने वाले पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वन विभाग के सौजन्य से निःशुल्क औषधीय एवं फलदार वृक्ष प्रदाय किये गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ