DRMS NEWS

DRMS NEWS

परामर्श कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग एवं किशोर न्याय बोर्ड के समन्वय से किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में आयोजित

 मनोसामाजिक परामर्श कार्यक्रम आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 7 सितम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर  के मार्गदर्शन में विधि से संघर्ष शील बालकों के सामाजिक पुनर्वास हेतु मनोसामाजिक परामर्श कार्यक्रम किशोर न्याय बोर्ड जिला शहडोल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन  को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं किशोर न्याय बोर्ड के समन्वय से किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में आयोजित किया गया।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन गुरुवार 7 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सुश्री विजय श्री सूर्यवंशी द्वारा की गई । किशोर अधिनियम की मंशा अनुरूप बालकों को उनके सामाजिक व पारिवारिक परिवेश में परिवर्तन कर मनोसामाजिक  परामर्श के माध्यम से बालकों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाना अनिवार्य है। 

इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परामर्श के अंतर्गत बालकों को अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को बताया गया जिस पर छह बालकों द्वारा शिक्षा प्रारंभ करने की इच्छा जाहिर की गई, जिन्हें स्कूल में शिक्षा प्रारंभ कराई गई है। 

चार बालकों को पुनः शिक्षा से जोड़े जाने हेतु ओपन के माध्यम से प्रवेश लिया जाना बताया है, दो बालकों के द्वारा वाहन चालक के रूप में काम सीखने की इच्छा प्रकट की गई है, जिसके लिए लर्निंग लाइसेंस बनाए जाने हेतु प्रकरण कार्यवाही में लिया गया एवं चार बालकों के द्वारा कौशल उन्नयन के अंतर्गत मोटर मैकेनिक व इलेक्ट्रीशियन का कार्य सीखने हेतु इच्छा प्रकट की गई है।

परामर्श उपरांत बालकों द्वारा भविष्य में विधि का उल्लंघन नहीं करने का प्रण लिया गया तथा शिक्षा व रोजगार से जुड़कर उत्तम भविष्य निर्माण का संकल्प लिया गया है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज लारोकर द्वारा अवगत कराया गया कि बालकों के सामाजिक पुनर्वास हेतु बालकों की इच्छा अनुसार प्रस्ताव संचालनालय को प्रेषित किया गया जाएगा, ताकि बालकों को आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जा सके। 

प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुश्री सूर्यवंशी जी ने बालकों के साथ परिजनों को परामर्श दिया कि बालकों के जीवन में सही लक्ष्य होना आवश्यक है, क्योंकि बालक अबोध होता है और उसे उचित मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण अपने बचपन को खो बैठता है तथा कहीं ना कहीं विधि का उल्लंघन करने वाली श्रेणी में आ जाता है, बालक हमारे समाज के भविष्य हैं, जिन्हें उपेक्षित रखकर हम एक सभ्य समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। 

विधि से संघर्ष शील बालकों की मनोदशा को समझकर समाज से जुड़ने के लिए समय- समय पर परामर्श दिया जाना अनिवार्य होता है, क्योंकि बालक कच्ची मिट्टी के समान है उसे जिस परिस्थिति में छोड़ देंगे उसका जीवन इस प्रकार से निर्मित होगा। 

प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ने बालकों को शिक्षा का महत्व  बताते हुए शिक्षा से जुड़कर कौशल उन्नयन के कार्यों को सीख कर स्वरोजगार स्थपित करने या अन्य लक्ष्य सुनिश्चित कर अच्छे भविष्य का निर्माण करना बालक के साथ-साथ परिजनों के दायित्व का बोध भी कराया। 

कार्यक्रम में विधि से परीवीक्षा अधिकारी श्री राज द्विवेदी द्वारा बाल  अधिकारों की जानकारी देते हुए मनोसामाजिक परामर्श उपलब्ध कराया गया, बालकों को सामाजिक, बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक विकास के महत्व को विस्तार से बताया बताया गया। बाल संरक्षण अधिकारी उमा शंकर गुप्ता द्वारा बाल संरक्षण योजनाओं की जानकारी बालकों को दी गई।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ