ग्राम जमुआ में जुआं फड़ से 5 लोग जुआं खेलते रंगेंहाथ पकड़ाये
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 6 सितम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, हालांकि लगातार सूचना मिल रही थी कि ग्राम जमुआ में अवैध जुआं फड़ संचालित, जहां पर नाल लगा कर लोगों को जुआं खेलाया जा रहा है।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन गुरुवार 6 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
इसी क्रम में थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जमुआ में कई व्यक्ति तास के पत्तों से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर खेल खेल रहे है।
सूचना पर थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में सउनि0 रामनारायण पण्डेय सोहागपुर पुलिस द्वारा फड़ से जुआडियान 01. प्रदीप कुमार शर्मा पिता स्व. भैयालाल उंम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 25 ज्वालामुखी मंदिर के पास धनपुरी, 02. प्रदीप रजक पिता प्रेमलाल रजक उम्र 42 वर्ष निवासी बिरसिंपुर पाली, 03. संजय उर्फ किसविस चौधरी पिता स्व. रामावतार चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासी सिंहपुर रोड शहडोल, 04. रज्जूस लोधी उर्फ राजेश लोधी पिता स्व. विश्वनाथ लोधी उम्र 46 वर्ष ग्राम जुमई थाना सोहागपुर एवं 05. शरीफ खान पिता मो. शहीद खान उम्र 45 वर्ष निवासी सिंहपुर शहडोल के संयुक्त कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 32, 200 रूपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। जनहित में इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए लगातार यहां पर पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता है।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
यातायात पुलिस की कार्यवाही में 32 चालानों में 9,700 रूपये समंन शुल्क वसूल
DRMS NEWS शहडोल। बाईपास बुढ़ार रोड पर बैरियर लगाकर निरंतर यातायात पुलिस द्वारा इस रोड पर आवागमन करने वाले वाहनों की प्रतिदिन चेकिंग किया जा रहा है।
बिना सीट बेल्ट लगाए एवं काली फिल्म लगाकर चार पहिया वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध यातायात के विभिन्न धाराओं के तहत 32 चालानों में 9 हजार 7 सौ रूपये समंन शुल्क वसूल किया गया और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई तथा यह सतत कार्यवाही जारी है एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ