DRMS NEWS

DRMS NEWS

अवैध कारोबारियों में हड़कंप बुढ़ार पुलिस ने नकली बीड़ी के कारोबारियों के विरूद्ध की कार्यवाही, बड़े पैमाने पर नकली सामग्री बरामद 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 6 सितम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल बुढ़ार पुलिस को कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर द्वारा 05 सितम्बर 2023 को सूचना मिली कि भुतही मोहल्ला बुढ़ार का किशन नामदेव नामक व्यक्ति अपने घर मे कई प्रकार की बीड़ी कंपनियों के रैपर पैकिंग बनाकर लाभ कमाने के लिये बेंचने के लिये माल रखा है। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन बुधवार 6 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151


सूचना पर थाना प्रभारी बुढार के निर्देशन में उनि0 गोविन्द भगत, सउनि0 वेद प्रकाश तिवारी, भारत सिंह, प्रआर0 चेतराम कौशिक, प्रभात सिंह एवं आर0 चन्द्र भूषण तिवारी बुढ़ार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया, जो संदेही अपने घर के पास दस्तायब हुआ, जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम किशन नामदेव पिता संतोष उर्फ टिग्गू नामदेव उम्र 21 वर्ष निवासी भुतही टोला बुढार का होना बताया। 

पुलिस टीम को तलाशी लेने पर उसके घर से मनोहर फोटो बीड़ी के पैकेट, बंगला शेर बीड़ी के पैकेट, बीड़ी के प्लेन पैकेट, रैपर, बंडल, पैकिंग रैपर कागज के, कूपन, ट्रेड मार्क आदि सामान बरामद हुआ। 

आरोपी किशन को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि कल्लू उर्फ जावेद खान एवं सज्जू उर्फ जुनैद खान धनपुरी के द्वारा मुझे कार्टून में पैकिंग नकली बीड़ी दी जाती थी। 

अभी कई संलिप्त आरोपियों की सघन तलाश जारी 

आरोपित व्यक्तियों द्वारा बीड़ी के अलावा भी अन्य खाद्य सामग्री का नकली तरीके से निर्माण किया जाता है। उनके पास बीड़ी बनाने का कोई लायसेंस नही है। जिस पर थाना बुढ़ार में तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 486 ता.हि. एवं 51, 63 कापीराइट एक्ट का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है। 

शेष आरोपियों की तलाश जारी है। अभी तो पुलिस जांच में कई राज खुलेंगे…?, जिससे यह मालूम होगा कि जिले में कहां कहां ऐसे नकली वस्तुएं बनाने का काम किया जा रहा है और कौन-कौन सफेदपोश शामिल हैं। 

पुलिस ने की अपील आमजन ध्यान दें बाजार से वस्तुएं जांच व परख कर खरीदे

शहडोल पुलिस के द्वारा सलाह दी जाती है मार्केट से उपयोग की जाने वाली वस्तुए ठीक ढंग से जांच कर परख कर खरीदे। 

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••

शहडोल पुलिस द्वारा किया गया रात्रि काॅम्बिंग गस्त थानों द्वारा 87 गिरफ्तारी एवं 16 स्थाई वारंटो की तामीली 

DRMS NEWS शहडोल। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन में शहडोल पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत समंस/वारंट की तामीली हेतु रात्रि काॅम्बिंग किया गया।

काॅम्बिंग गस्त के दौरान 87 गिरफ्तारी वारंट एवं 16 स्थाई वारंट तामील कराये गए। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को लंबित समंस/वारंट की तामीली बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिले के थानावार विवरण के अनुसार 1. कोतवाली में गिरफ्तारी वारंट 02 व स्थायी वारंट

03, 2. सोहागपुर थाना में गिरफ्तारी वारंट 10 व स्थायी वारंट 03, 3. गोहपारू थाना में गिरफ्तारी वारंट 0 व स्थायी वारंट 0, 4. जयसिहंनगर थाना में गिरफ्तारी वारंट 07 व स्थायी वारंट 01, 5. सीधी थाना में गिरफ्तारी वारंट 05 व स्थायी वारंट 0, 6. ब्यौहारी थाना में गिरफ्तारी वारंट 11 व स्थायी वारंट 0, 7. पपौंध थाना में गिरफ्तारी वारंट 05 व स्थायी वारंट 0, 8. देवलोंद थाना में गिरफ्तारी वारंट 05 व स्थायी वारंट 01, 9. सिंहपुर थाना में गिरफ्तारी वारंट 04 व स्थायी वारंट 0, 10. खैरहा थाना में गिरफ्तारी वारंट 03 व स्थायी वारंट 0, 11. बुढार थाना में गिरफ्तारी वारंट 23 व स्थायी वारंट 05, 12. धनपुरी थाना में गिरफ्तारी वारंट 06 व स्थायी वारंट 0, 13. अमलाई थाना में गिरफ्तारी वारंट 04 व स्थायी वारंट 01, 14. जैतपुर थाना में गिरफ्तारी वारंट 02 व स्थायी वारंट 02, योग - गिरफ्तारी वारंट 87 व  स्थायी वारंट 16

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••

बुढ़ार पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही 

DRMS NEWS शहडोल थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि बुढ़ार में सुरेश नाम का व्यक्ति लोहे का कटार दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है। सूचना पर बुढ़ार पुलिस प्रआर0 आत्माराम सिंह द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़कर, पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप यादव पिता छोटे लसल उम्र 30 वर्ष निवासी बुढ़ार का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का कटार बरामद कर उक्त आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••

झींकबिजुरी पुलिस ने 18 नग मवेशियों सहित पिकअप को किया जप्त

DRMS NEWS शहडोल। झींकबिजुरी पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति पड़ा एवं भैंस को क्रूरतापूवर्क ग्राम खाड तरफ ले जा रहे हैं, जिस पर तत्काल झींकबिजुरी पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में सउनि0 समलू सिंह, प्रआर0 जीवनलाल प्रजापति, आर0 राजीव प्रजापति एवं कुशल सिंह के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम छतई डाडी जंगल पहुंचे, जहां दो व्यक्ति मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ले जाते पाये गये, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम रमेश यादव पिता राम नरेश यादव उम्र 26 वर्ष एवं कमलेश यादव पिता शोभानाथ यादव उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सेम्हरिया टोला झींकबिजुरी का होना बताया।

पुलिस टीम ने इन मवेशियों के संबंध में दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना बताया, जिससे  इन सभी 18 मवेशियों के जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम एवं म0प्र0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••

शराब के 2 अवैध ठीहों से 16 लीटर शराब जप्त, पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत 02 कार्यवाही 

DRMS NEWS शहडोल थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र.आर. जीवन लाल प्रजापति ने ग्राम कोटा में आरोपी बैजनाथ गोंड़ पिता राम चरण गोंड़ निवासी कोटा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एक हजार (1000) रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत  अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 राज भैया बागरी ने बंडीखुर्द में आरोपिया बुल्लू कोल की पत्नी निवासी बंड़ीखुर्द के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब 600 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध यातायात पुलिस की कार्यवाही 

30 चालानों में 11 हजार, 9 सौ रूपये समंन शुल्क वसूला

DRMS NEWS शहडोल यातायात पुलिस द्वारा बिना सीट बेल्ट लगाए एवं काली फिल्म लगाकर चार पहिया वाहन चलाने वाले, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के विरूद्ध, बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध यातायात के विभिन्न धाराओं के तहत 30 चालानों में 11, 900 रूपये समंन शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ