DRMS NEWS

DRMS NEWS

संभाग स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई आयोजित

 संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 14 सितम्बर 2023

कमजोर वर्गाें के हितों का संरक्षण करना हमारी जवाबदेही- कमिश्नर

DRMS NEWS शहडोलकमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि कमजोर वर्गाें के लोगो के हितों का संरक्षण करना हम सब की जवाबदेही है। समाज के किसी भी कमजोर वर्ग के साथ अन्याय न हो, उनका अपमान न हो यह सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा है कि एससी-एसटी एक्ट में किसी भी प्रकार का झूठा मुकदमा दर्ज न हो यह भी हम सब की जिम्मेदारी है और जातिगत आधार पर किसी को प्रताड़ित न कर सकें यह हम सब की जिम्मेदारी है। 

कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अत्याचार पीड़ितों के प्रकरणों के विवेचनाओं में जाति प्रमाण-पत्र की कमी किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न करें, इसके लिए सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी और आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आपस समन्वय के साथ कार्य करें। 

संभाग स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई आयोजित 

कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि अत्याचार पीड़ितों को सहजता से जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो इसके भी संयुक्त प्रयास करे। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संभाग स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। 

कमिश्नर ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन को विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है। सूचनातंत्र को सजग रखने की आवश्यकता है तथा व्हाटसप ग्रुपों पर भी निगरानी रखने की आवश्कयता है। 

बैठक में  एडीजी डीसी सागर ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के अत्याचार पीड़ितों के प्रकारणों में जाति प्रमाण-पत्र की उपलब्धता के गतिरोध को समाप्त करने के लिए सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षक जाति प्रमाण-पत्र संबंधी गतिरोध को दूर करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। कलेक्टर्स इसकी समीक्षा समयावधि में भी करें। पुलिस अधीक्षक जाति प्रमाण-पत्र संबंधी गतिरोधों को कलेक्टरो के संज्ञान में लाए। 

संभाग स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में अत्याचार पीड़ितों केा आर्थिक सहायता, गवाहों को आश्रित यात्रा भत्ता, आहार भरण पोषण व्यय, पुर्नवास मासिक निर्वाह भत्ता, परिलक्षित क्षेत्रों में विकास कार्याें की समीक्षा, पुलिस थानों में दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। 

बैठक में कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जीतेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त  आदिम जाति कल्याण विभाग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन गुरुवार 14 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

लेने आई थी 5 हजार रूपये, मिले सम्पातिया बाई बैगा को 2 लाख रूपये, सम्पतिया बैगा के चेहरे पर आई खुशहाली

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत बरेली की सम्पतिया बैगा ने कमिश्नर को अपने व्यथा बताई थी कि उसके पति की मृत्यु होने के बावजूद उसे अनुग्रह राशि का भुगतान नही किया जा रहा है। जिस पर कमिश्नर ने शिकायत की जांच कर ग्राम पंचायत बरेली के सचिव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। 

इस कार्यवाही का सुखद परिणाम यह हुआ कि सम्पतिया बाई बैगा को अनुग्रह राशि की 5 हजार रूपये की राशि के साथ ही उसे 2 लाख  रूप्ये की राहत राशि भी मुहैया कराई गई है। कमिश्नर द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही पर  सम्पतिया बाई ने उन्हें धन्यवाद दिया है।

************************************

कमिश्‍नर ने अनूपपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

DRMS NEWS अनूपपुर कमिश्‍नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अनूपपुर जिले में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कमिश्‍नर ने ग्राम पंचायत बकही में स्कूल में बनाए गए मतदान केन्द्र क्रमांक 01 एवं 02 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्‍नर ने दोनो मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमिश्‍नर ने मतदान केन्द्र क्रमांक 70 बरबसपुर का निरीक्षण किया। 

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने कमिश्‍नर को मतदान केन्द्रों में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एडीजी दिनेश चंद्र सागर, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार भी साथ रहे।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

कमिश्नर ने मतगणना स्थल एवं सामग्री वितरण केंद्र का किया निरीक्षण

DRMS NEWS अनूपपुर कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने अनूपपुर जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना एवं सामग्री वितरण के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में बनाए गए केंद्र का निरीक्षण किया। 

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर आशीष वशिष्ठ द्वारा कमिश्नर को अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए सामग्री वितरण केंद्रों के कक्षों एवं ईव्हीएम भंडार कक्षा एवं वहां की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

कलेक्टर अनुपपुर ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना व्यवस्थाओं की जानकारी कमिश्नर को दी तथा मतगणना स्थल में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। 

कमिश्नर ने मतगणना स्थल के विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एडीजीपी डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ