DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रिंटिंग प्रेस प्रोपराईटर्स समय-समय पर भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें

 संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 14 सितम्बर 2023

जिले के प्रिंटिंग प्रेस प्रोपराईटरों की बैठक आयोजित 

DRMS NEWS शहडोल।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले के प्रिंटिंग प्रेस प्रोपराईटरों की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आयोजित की गई। 

बैठक में मास्टर ट्रेनर्स डॉ. अनिल उपाध्याय एवं पीके सालवार ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अवगत कराते हुये कहा कि जो भी सामग्री (फ्लैक्स, पम्पलेट, पोस्टर, झण्डा आदि) का मुद्रण करते हैं तो निर्धारित प्रपत्र में मुद्रण कराने एवं छपवाने वाले का नाम तथा मात्रा आदि का स्पष्ट उल्लेख करें एवं समय-समय पर भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में निर्वाचन सुपरवाईजर संजय खरे सहित जिले के प्रिंटिंग प्रेस के प्रोपराईटर उपस्थित थे।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन गुरुवार 14 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

सीईओ जिला पंचायत ने समस्या निवारण शिविर में त्वरित किए निराकरण  

DRMS NEWS शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र द्वारा जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत  मगरदहा में लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर लगाई गई। शिविर में ग्राम पंचायत दरी 2 निवासी रेनू बुनकर ने बताया कि मेरी आर्थिक  स्थिति सही नहीं है मुझे राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत मुझे राशि दिलाई जाए। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सहायता राशि दिलाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। 

शिविर में लोगों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत मगरदड़ा में निर्मित नाली की सफाई, बरहाई आदिवासी बस्ती एवं मझिया टोला में आंगनवाड़ी भवन की मांग, बरहाई टोला में विद्युत उपलब्धता कराये जाने व प्रधानमंत्री आवास योजना से जिन परिवारों को आवास का लाभ नहीं मिला है उनके द्वारा आवास का लाभ दिलाये जाने की मांग की गई, साथ ही आवास के कुछ हितग्राहियों द्वारा आवास की मजदूरी की पूर्ण राशि न प्राप्त होने की शिकायत की गई। 

शिविर में ग्राम पंचायत मगरदहा में कुल 28 परिवारों को वृद्धापेंशन व दो परिवार को कल्याणी पेंशन का स्वीकृत आदेश वितरण किया गया। हिमांशु चंद्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल ने शिविर में प्राप्त आवेदनो के शिकायतों का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को 03 दिवस के अंदर निराकरण करते हुए पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

सौखी लाल तथा मलई को सीईओ ने प्रदान किया वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र 

शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हिमांशु चंद्र ने सौखी लाल कोल एवं मलाई ने आवेदन देकर बताया कि मुझे वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिस पर सीईओ जिला पंचायत में मौके पर कार्यवाही कर वृद्धा पेंशन हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी नरेन्द्र सिंह धुर्वे, कार्यपालन यंत्री ग्रा.या. सेवा शहडोल एच. आर. कोष्ठी, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत शहडोल पी. सातपुते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 5 मरीजों को 2 लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

DRMS NEWS शहडोल।  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सियाराम गुप्ता पिता राममनोहर गुप्ता निवासी वार्ड नं0 18 ब्यौहारी जिला शहडोल को उपचार हेतु 70 हजार रूपये, पवन कुमार आहूजा निवासी वार्ड नं0 06 नेहरू कॉलोनी शहडोल जिला शहडोल को उपचार हेतु 80 हजार रूपये, जगदीश प्रसाद यादव पिता श्री काशी प्रसाद यादव निवासी बमुरा शहडोल को उपचार हेतु 25 हजार रूपये, श्रीमती सोमवती बैस पति श्री सुरेश प्रसाद निवासी 317 केरहा टोला चचाई को उपचार हेतु 20 हजार रूपये, इसी प्रकार इंद्रजीत सिंह पिता  रविन्द्रनाथ निवासी वार्ड नं. 6 स्टाप क्लब के पास जमुना कॉलरी शहडोल को उपचार हेतु 40 हजार की आर्थिक सहायता रशि स्वीकृत की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ