DRMS NEWS

DRMS NEWS

शासकीय नेहरू महाविद्यालय बुढ़ार में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 18 सितम्बर 2023

छात्र-छात्राओं ने कहा खुद करेंगे मतदान, दूसरों को भी करेंगे जागरूक

DRMS NEWS शहडोल जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 

इसी कड़ी में 18 सितम्बर 2023 शासकीय नेहरू महाविद्यालय बुढ़ार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि देश के हर व्यस्क नागरिक को प्रत्येक चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि हर एक वोट देश के भावी भविष्य के निर्माण में भागीदार बनता है। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन सोमवार 18 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आज छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान पर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही वोटर आईडी एवं ईवीएम मशीन के बारे में भी विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। 

छात्र छात्राओं ने कहा कि हम स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे और एक-एक वोट का महत्व भी बताएंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर  डा. गंगा मिश्रा, डा.एम. मानिक पुरी, डा.आई.के. बेक, डा. मनोज कुजूर, डा.राधेश्याम नापित, डा.अनूप सेन, डा. दिनेश वर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, दीपक पटेल, श्वेता विश्वकर्मा, आदर्श चौहान, निधि बैगा सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ