DRMS NEWS

DRMS NEWS

विराट मंदिर के पास बंजारा समाज द्वारा बाबा रामदेव की जयंती शोभायात्रा आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 18 सितम्बर 2023

प्रेम का संबंध लोहे से ज्यादा मजबूत - कमिश्नर

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि बंजारा समाज के लोग महा योद्वाओं, ऋषि मुनियों की संताने है। उन्होंने कहा कि लोगो का प्रेम लोहे से ज्यादा मजबूत होता है। 

भारत में स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस किसी भी धर्म, जाति के लिए नही होता है यह भारत माता के हर बेटे के लिए होता है कोई परिवार आगे तब बढ़ता है जब परिवार के बुजुर्गों द्वारा बेहतर संस्कार दिये जाते है, जो परिवार बुजुर्गों का सम्मान करता है वो परिवार आगे बढ़ता है और परिवार आगे बढ़ने सेे अपना देश आगे बढ़ता है। 

यह विचार बाबा रामदेव की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय के विराट मंदिर के पास बंजारा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आदमी छोटी-छोटी चीटियों के लिए खाने की चीजे रखते है, पक्षियों के लिए पानी, आदमी तो आदमी है यह वेदांत ने प्रत्येक प्राणी को सिखाया है। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एडीजी डीसी सागर ने कहा कि हर वर्ग के लोग विद्यालय जाए और अच्छी शिक्षा ग्रहण करे। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करे तो उसे पूरे मन के साथ करे चाहे पढ़ाई हो या अन्य कार्य, मन से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है और सफल होने से पूरे देश, पूरे विश्व में नाम रोशन होता है। 

उन्होंने कहा कि कभी असफल हो तो हार नही माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लोग शिक्षित होगे तो लोगो को ज्ञान बताओगे, अच्छे संस्कार होगे। इस समाज के लोग वीरता से भरे है। शोभायात्रा के दौरान बंजारा समाज के लोग उपस्थित थे।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन सोमवार 18 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 22 सितम्बर को

DRMS NEWS शहडोलमुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र ने बताया कि अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रभा मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 22 सितम्बर 2023 को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत कार्यालय शहडोल के सभागार में आयोजित की जाएगी।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

गुमशुदा बालिका को खोजने, पता बताने या सूचना देने वाले को मिलेगा 5 हजार रूपये ईनाम 

DRMS NEWS शहडोलपुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा गुमशुदा अनामिका वर्मा पिता अनिल वर्मा उम्र 14 साल निवासी गोदावल रोड ब्यौहारी थाना ब्यौहारी की सूचना देने पर 5 हजार रूपये की ईनाम की राशि घोषित की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुम बालिका की खोज के लिए एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की हर संभाव प्रयास किये जाने के पश्चात भी अभी तक अपहृत की दस्तयाबी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी नही की जा सकी है। 

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपहृत की दस्तयाबी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रूपये ईनाम की उद्घोषणा की है जो कोई व्यक्ति अपहृता की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं उसे गिरफ्तारी कराएगा या आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देगा, गिरफ्तारी में मदद करेगा जिसके आधार पर अपहृतों की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके। पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक शहडोल का माना जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ