DRMS NEWS

DRMS NEWS

चुनावी पाठशाला में विशेषज्ञ प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को अति महत्वपूर्ण जानकारी किए प्रदान


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 25 सितम्बर 2023

शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में चुनावी साक्षरता एवं चुनाव पाठशाला का हुआ आयोजन

DRMS news शहडोल। शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में कक्ष क्रमांक हाल में मतदाता जागरूकता व चुनाव पाठशाला के संबंध में विषय विशेषज्ञ द्वारा लोकतंत्र की महत्ता पर, मतदान में अनिवार्य रूप भाग लेने व लोकतंत्र को मजबूत बनाने, तथा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर एक चुनावी पाठशाला का विगत 11 सितम्बर 2023 को आयोजन हुआl 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन सोमवार 25 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

इस कार्यक्रम के प्रथम वक्ता चुनाव प्रक्रिया के विशेषज्ञ प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, मतदाता पहचान पत्र के महत्व, और स्वीप कार्यक्रम के संबंध में काफी विस्तार से समस्त छात्र- छात्राओं को अति महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किए। 

द्वितीय वक्ता इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब एवं मतदाता जागरूकता फोरम के नोडल डॉ. लवकुश दीपेंद्र सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान द्वारा लोकतंत्र की महत्ता, एवं एक-एक वोट की कीमत पर व सरकार निर्माण में जन-जन की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो, तथा आमजन तभी गर्व महसूस करेगा जब वह बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा और अपनी सरकार बनाएगा, शत-प्रतिशत वोट सुनिश्चित हो इस संबंध में छात्र-छात्राओं को काफी विस्तार पूर्वक समझाया। 

आभार सहित, तृतीय और अंतिम वक्त के रूप में डॉ. मंगल सिंह अहिरवार ने छात्र-छात्राओं को वोट करना क्यों जरूरी है, सभी की सहभागिता क्यों जरूरी है एक वोट से एक अच्छे व्यक्ति की हार ना हो जाए, इसलिए सभी को बढ़ चढ़कर के वोट में हिस्सा लेना है और अंत में सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में डॉ. भागवतराज बरमैया, डॉ.यामिनी विश्वकर्मा, डॉ. विवेक पाठक, डॉ. लक्ष्मी कोल भी उपस्थित रहीं l

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ