
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 25 सितम्बर 2023
शासकीय महाविद्यालय जैतपुर छात्राओं ने बनाई रंगोली दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन सोमवार 25 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय जैतपुर के छात्राओं द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय जैतपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
साथ ही रंगोली बनाकर मतदाताओं को एक वोट का महत्व बताते हुए कहा गया कि मेरा वोट मेरी ताकत है, महिला, पुरूष हो या दिव्यांग शत-प्रतिशत करेंगे, मतदान वोट हमारा है अधिकार नही करेंगे इसे बेकार हम अवश्य मतदान करेंगे। इसी प्रकार पं. शंभूभाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में भी युवा मतदाताओं द्वारा मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता के अवसर पर नोडल अधिकारी दिनेश प्रसाद शर्मा, शासकीय महाविद्यालय जैतपुर के अंजली श्रीवास्तव, दिव्या दाहिया, कीर्ति कुशवाहा सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थें ।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
ग्राम पंचायत भटिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु 15 लाख रूपये प्रशासकीय राशि स्वीकृत
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला शहडोन हिमांशु चंद्र ने 15 वें वित्त आयोग वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत जनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम पंचायत भटिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण (लंबाई 275 मीटर) हेतु 15 लाख रूपये प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक 27 सितम्बर को
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने जानकारी दी है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक 27 सितम्बर 2023 को दोपहर 1 बजे से कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के लिए भी कहा गया है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संपत्ति विरूपण के संबंध में प्रशिक्षण 27 सितंबर को
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता प्रभावशील उपरांत जिले में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण 27 सितंबर 2023 को शाम 4:30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
निर्वाचन में व्यय एवं अन्य टीमों का प्रशिक्षण 27 सितंबर को
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता प्रभावशील उपरांत जिले में निर्वाचन व्यय के संबंध दल द्वारा कार्य किया जाएगा जिस संबंध में 27 सितंबर 2023 को अपराह्न 3:00 बजे से कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

0 टिप्पणियाँ