DRMS NEWS

DRMS NEWS

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शहडोल के छात्रों द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 29 सितम्बर 2023


महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली 

DRMS NEWS शहडोलशहडोल जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शुक्रवार 29 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

इसी कड़ी में 29 सितम्बर 2023 को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शहडोल के छात्रों द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उदेश्य के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा एक वोट का महत्व भी बताया गया।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

जल, जंगल, जमीन पर जनजातीय वर्ग का अधिकार पेसा एक्ट के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन 

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिले में पेसा एक्ट के संबंध में सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज जनपद पंचायत गोहपारु के ग्राम बरकोड़ा, बुढ़ार के ग्राम कमता, जयसिंहनगर, सोहागपुर के ग्राम सारंगपुर में आयोजित किया गया है। 

जनपद पंचायत जयसिंहनगर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिये ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करना, यह कानूनी रूप से आदिवासी समुदायों, अनुसूचित क्षेत्रों के निवासियों के अधिकार को स्वशासन की अपनी प्रणालियों के माध्यम से स्वयं को शासित करने के अधिकार को मान्यता देता है। 

यह प्राकृतिक संसाधनों पर उनके पारंपरिक अधिकारों को स्वीकार करता है, ग्राम सभाओं को विकास योजनाओं को मंज़ूरी देने और सभी सामाजिक क्षेत्रों को नियंत्रित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का अधिकार देता है। जल, जंगल, जमीन पर जनजातीय वर्ग का अधिकार है। राज्य सरकार उनके हक को दिला रही है। 

प्रदेश में जनजातीय वर्ग को सशक्त और अधिकार सम्पन्न बनाने के लिये पेसा एक्ट लागू किया गया है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली आएगी। गाँव का पैसा गाँव के विकास में ही उपयोग होगा। पेसा एक्ट से जनजातीय वर्ग को मजबूती मिलेगी। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिये ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करना। यह कानूनी रूप से आदिवासी समुदायों, अनुसूचित क्षेत्रों के निवासियों के अधिकार को स्वशासन की अपनी प्रणालियों के माध्यम से स्वयं को शासित करने के अधिकार को मान्यता देता है। 

यह प्राकृतिक संसाधनों पर उनके पारंपरिक अधिकारों को स्वीकार करता है। ग्राम सभाओं को विकास योजनाओं को मंज़ूरी देने और सभी सामाजिक क्षेत्रों को नियंत्रित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का अधिकार देता है। 

प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक पेसा पप्पू कोल ब्लॉक समन्वयक सोहागपुर श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, ब्लॉक समन्वयक बुढ़ार आशीष मुखर्जी, ब्लॉक समन्वयक जयसिंहनगर रितिक दास मिश्रा, ब्लाक समान्वयक गोहपारू आलोक सोंधिया, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स पेसा मोहन उपाध्याय, बुढार ब्लॉक समन्वयक पेसा लवकेश सिंह, गोहपारू के हरि शंकर द्विवेदी, हरी लाल शिव कुमार तिवारी, शैलेंद्र शर्मा,  अनिल साहू, राजेश्वर पाण्डेय, शारदा मौर्य सहित समाज सेवी, ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, पेसा मोबलाइजर, प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण, मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में ही पीआरए भी कराया गया। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ