संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 29 सितम्बर 2023
महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिया डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण प्रशिक्षण और हुई परीक्षा
DRMS NEWS शहडोल। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित एवं सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शहडोल द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक वी एस लालवानी एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक एस सी माझी के मार्गदर्शन में ग्राम आखेतपुर विकासखंड ब्यौहारी ग्राम अमझोर विकासखंड जयसिंहनगर तथा ग्राम अमराहा विकासखंड सोहागपुर एवं ग्राम भटिया विकासखंड बुढ़ार में स्व सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शुक्रवार 29 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
प्रशिक्षण के पश्चात महिलाओं की लिखित एवं मौखिक परीक्षा ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण राष्ट्रीय अकादमी रुडसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण से संबंधित परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित सत्यम सिंह अनूपपुर तथा कृपा शंकर सुहाने शहडोल द्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई।
डेयरी के अंतर्गत पशुपालन से लाभ गाय एवं भैंस की नस्लें उनका रखरखाव विभिन्न रोग एवं उनका नियंत्रण टीकाकरण संतुलित पशु आहार चारा पशु शेड दुग्ध उत्पादन गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग वर्मी कंपोस्टिंग विभिन्न जैविक खाद एवं कीटनाशकों का निर्माण तथा फसलों में उपयोग की परीक्षा ली गई एवं मूल्यांकन किया गया।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
निर्वाचन नामावली चिन्हित प्रति तैयार करने प्रशिक्षण आयोजित
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्षन एवं निर्देशन में अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में विर्चाचन नामावली चिन्हित प्रति तैयार करने प्रशिक्षण आयेाजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पी.के. सालवार एवं अनिल श्रीवास्तव, तथा निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे ने अधीक्षक भू-अभिलेख एस. एस मिश्रा की उपस्थित में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सहायक भू अधीक्षक संदीप सिंह बघेल संबंधित आर.आई. एवं पटवारी उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ