DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस द्वारा SVeep प्रोग्राम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का किया आयोजन


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 24 सितम्बर 2023

SVeep प्रोग्राम के तहत एडीजी जोन शहडोल डी.सी. सागर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने मतदाताओं को किया जागरूक  एवं निकाली जागरूकता रैली 

DRMS NEWS शहडोल आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में निर्वाचन आयोग के स्विप प्रोग्राम के तहत  24 सितम्बर 2023 को अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल डी.सी. सागर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा थाना गोहपारू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करूआ एवं देवदहा में निर्वाचन आयोग के SVeep प्रोग्राम के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 24 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

कायर्क्रम के दौरान निर्वाचन के दौरान सभी पात्र नागरिको को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करने हेतु आम नागरिकों को जागरूक किया गया। 

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन हेतु निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा, अन्य किसी भी प्रलोभन अथवा भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु समझाईस दी गई। समस्त ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस स्वतंत्र निष्पक्ष मतदान कराने हेतु प्रतिबद्ध है। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों से कैरियर गाईडेंस और प्रतियोगिता परीक्षाओें की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।  

इसी क्रम में अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में निवार्चन जागरूकता SVeep प्रोग्राम के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या ग्रामीणजन सम्मिलित हुये। 

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ