कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक
DRMS news शहडोल। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबध में जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचक नामावली एवं सीडी सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्वाचन के दौरान सामग्रियों के दरों का निर्धारण किया गया जो निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा व्यय किए जाएंगे।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, रिटर्निंग आफिसर श्रीमती प्रगति वर्मा, नरेन्द्र सिंह धुर्वें, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रवींद्र वर्मा,सुभाष गुप्ता, अजय अवस्थी, राकेश द्विवेदी, अनूप शर्मा, अरफाना बेगम, रामनाथ यादव, विष्णु प्रताप सिंह, पुलिस अधिकारी, सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश प्रतिबंधित अनुपस्थित पर होगी सख्त कार्यवाही कलेक्टर ने जारी किया आदेश
DRMS news शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त विभागों में पदस्थ शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश तत्काल प्रतिबंधित कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि अपरिहार्य की स्थिति में एक दिवस का आकस्मिक अवकाश परीक्षण उपरांत विभाग प्रमुख स्वीकार कर सकेंगे, एक दिवस से अधिक का अवकाश उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभाग प्रमुख की अनुशंसा के आधार पर स्वीकृत किया जाएगा, यदि कोई अपने कर्तव्य से बिना सूचना अनुपस्थित है तो ऐसी स्थिति में कार्यालय प्रमुख जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचित करना सुनिश्चित करेंगे, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़े जाने की दशा में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ