मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अक्टूबर को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर
DRMS news शहडोल । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अक्टूबर 2023 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल प्रवास के दौरान शहडोल- नागपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अक्टूबर को प्रातः 8ः40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 9ः15 बजे डूमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेगे।
मुख्यमंत्री डूमना एयरपोर्ट से प्रातः 9ः20 बजे प्रस्थान कर प्रातः 9ः55 बजे शहडोल हैलीपेड पहुंचेगे तथा शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर, मुख्यमंत्री प्रातः 10ः55 बजे शहडोल हैलीपेड से सतना के लिए रवाना होंगे।
ग्राम पंचायत तिखवा में स्टाप डैम निर्माण कार्य हेतु 15 लाख रूपये प्रशासकीय राशि स्वीकृत
DRMS news शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल हिमांशु चन्द्र ने 15 वें वित्त आयोग वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत तिखवा में स्टाप डैम निर्माण कार्य हेतु 15 लाख रूपये प्रशासकीय राशि स्वीकृति की है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
ग्राम पंचायत कठौतिया में 15 लाख रूपये की लागत से रईहामार्ग में होगा रपटा निर्माण
DRMS news शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल हिमांशु चन्द्र ने 15 वें वित्त आयोग वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत कठौतिया में रईहामार्ग में रपटा निर्माण हेतु 15 लाख रूपये प्रशासकीय राशि स्वीकृति की है

0 टिप्पणियाँ