DRMS NEWS

DRMS NEWS

क्राईम रिपोर्ट

 कुख्यात अनीस अंसारी उर्फ गोल्डी 15 नग शीशी WiNcerex कफ सीरप अवैध रूप से बिक्री करते पकड़ाया

शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत कुख्यात अनीस उर्फ गोल्डी अंसारी धनपुरी तरफ से बस स्टैण्ड बुढ़ार तरफ अपनी स्कूटी के सीट के नीचे अवैध नशीली दवाई कफ सिरप रखकर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु लेके आ रहा है की सूचना मुखबिर से मिलने पर 01 अक्टूबर 2023 को थाना प्रभारी बुढ़ार निरीक्षक संजय जयसवाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक  गोबिन्दराम भगत, सहायक उप निरीक्षक वेद प्रकाश तिवारी, अवधराज सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक बुढ़ार पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना बुढ़ार के सामने रेल्वे ब्रिज के पास नाकाबंदी कर आरोपी अनीस उर्फ गोल्डी अंसारी पिता शहीद अंसारी निवासी राजा होटल के पीछे बुढ़ार को पकड़कर उसके कब्जे से 15 नग शीशी WiNcerex कफ सीरप कीमती 2,700 रूपये, एक मोबाईल कीमती 5 हजार रूपये एवं एक नई बिना नम्बरी जुपीटर स्कूटी कीमती 90 हजार रूपये कुल मसरूका कीमती 97,700 रूपये का जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध Ndps Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

पुलिस द्वारा वारंटो की तामिली हेतु चलाया गया विशेष अभियान 11 स्थाई एवं 32 गिरफ्तारी वारंटो की तामीली 

शहडोल। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के द्वारा वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर सभी थाना प्रभारियों को लंबित वारंटों की तामीली बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें कुल 32 गिरफ्तारी वारंट एवं 11 स्थाई वारंट तामील कराये गए। 

थानावार विवरणानुसार 1. कोतवाली गिरफ्तारी वारंट 06, 2. सोहागपुर गिरफ्तारी वारंट 03, स्थायी वारंट 01, 3. गोहपारू गिरफ्तारी वारंट 10, 4. जयसिंहनगर गिरफ्तारी वारंट 01, 5. सीधी गिरफ्तारी वारंट 0, 6. ब्यौहारी गिरफ्तारी वारंट 01, 7. पपौंध गिरफ्तारी वारंट 01, 8. देवलोंद गिरफ्तारी वारंट 02, 9. सिंहपुर गिरफ्तारी वारंट 03, 01, 10. खैरहा गिरफ्तारी वारंट 01, 11. बुढ़ार गिरफ्तारी वारंट 04, स्थायी वारंट 03, 12. धनपुरी गिरफ्तारी वारंट 0, 13. अमलाई गिरफ्तारी वारंट 02, स्थायी वारंट 03,  14. जैतपुर गिरफ्तारी वारंट 0, स्थायी वारंट 01 योग गिरफ्तारी वारंट 32, स्थायी वारंट 11 तामिल कराये गये हैं।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

 पुलिस की आर्म्स एक्ट के तहत 02 कार्यवाही में  राजेश लोनिया व सुग्रीव लोनिया पकड़ाए 

शहडोल। थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि अरझुला एवं राजेन्द्रा काॅलोनी में कुछ व्यक्ति लोहे का चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहे है। 

सूचना पर थाना प्रभारी खैरहा उप निरीक्षक दिलीप सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार खैरहा पुलिस द्वारा अरझुला में आरोपी को पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश लोनिया पिता रामा धार लोनिया निवासी छोटी अमलाई का होना बताया। 

इसी प्रकार राजेन्द्रा काॅलोनी में दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुग्रीव लोनिया पिता संजय लोनिया निवासी छोटी अमलाई का होना बताया दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक-एक अद्द लोहे के चाकू बरामद कर उक्त आरोपियों के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

 आबकारी एक्ट के तहत 6 शराब के अवैध ठीहों पर  पुलिस ने की  कार्यवाही 

शहडोल। थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उनि0 आर0के0 सिंह एवं प्र0आर0 हरपाल सिंह पुलिस ने कोटरी में दबिश देकर आरोपिया बैरागी विश्वकर्मा की पत्नी निवासी कोटरी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1000 रूपये एवं घोड़ा कछार में दबिश देकर आरोपी गेंदलाल अगरिया पिता गोबिन्द अगरिया निवासी घोडा कछार के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1000 रूपये की मौके पर जप्त की गई।  

थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उनि0 रामसिंह कोरचाम, सउनि0 इन्द्रभान सिंह, संतोष सिंह एवं महेन्द्र पाण्डेय  ने जयसिंहनगर में आरोपी गनपत कहार पिता जगदीश कहार निवासी जयसिंहनगर के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1350 रूपये, नगडवाह में दबिश देकर आरोपिया राजकुमार जयसवाल की पत्नी निवासी नगडवाह के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1200 रूपये, ग्राम चंदेला में दबिश देकर आरोपी राम बिहारी गोंड पिता बड़कू गोंड निवासी ग्राम चंदेला के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये एवं ग्राम देवरा में दबिश देकर आरोपी प्रेमचन्द जयसवाल पिता ददी जयसवाल निवासी देवरा के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ