DRMS NEWS

DRMS NEWS

छात्राओं ने बनाई रंगोली, लिखा वोट जरूर दें

विद्यार्थियों ने लोगों से मिलकर कहा 17 नवम्बर को करना मतदान, निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 25 अक्टूबर 2023

DRMS NEWS शहडोल महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही  विद्यार्थियों ने लोगों से मिलकर कहा कि 17 नवम्बर को मतदान करने जाना है किसी तरह का बहाना नही बहाना है मतदान करने अवश्य जाना। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन बुधवार 25 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

मतदाता जागरूकता रैली के दौरान हम सबकी है जिम्मेदारी डाले वोट सभी नर-नारी, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, छोड़कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, मतदान करने को रहें तैयार के नारे भी लगाए।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

छात्राओं ने बनाई रंगोली, लिखा वोट जरूर दें

DRMS NEWS शहडोल महर्षि विद्या मंदिर स्कूल शहडोल के छात्राओं रंगोली बनाई गई और लिखा वोट जरूर दें। 

जनता को जगाना है मतदान करबाना है चाहे नर हो या हो नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, बनो देष के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, छोड़कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, मतदान करने को रहें तैयार, यह हम सबका अधिकार, लिखकर मतदान का महत्व बताया गया।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

श्रमिको को दिलाई गई मतदान की शपथ

DRMS NEWS शहडोल  जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न गतिविधियां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित की जा रही है। आज शहडोल जिले के ग्राम पंचायत लफदा, लदेरा में लद्यु तालाब में कार्य कर रहे श्रमिकों को 17 नवम्बर को  मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

मतदाताओं ने सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल  ग्राम पंचायत कंचनपुर सहित अन्य ग्रामों में  वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी  ली गई और मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बुढे़ हो या जवान सभी करें मतदान।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन बुधवार 25 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

देवेन्द्र उर्फ लल्लू विश्वकर्मा को कलेक्टर ने किया जिला बदर

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने म.प्र. सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत देवेन्द्र कुमार उर्फ लल्लू विश्वकर्मा पिता भगवानदास विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 20 पुरानी बस्ती धनपुरी, जिला शहडोल (म.प्र.)  को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, सतना, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 06 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। 

जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

बृजेन्द्र पाठक को कलेक्टर ने किया जिला बदर

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने म.प्र. सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत बृजेन्द्र पाठक पिता ददन राम पाठक उम्र 35 वर्ष निवासी, ग्राम दरौड़ी थाना जयसिंहनगर, जिला शहडोल (म.प्र.)  को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, सतना, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 03 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जीतेन्द्र मिश्रा को कलेक्टर ने किया जिला बदर

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने म.प्र. सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत जीतेन्द्र मिश्रा पिता सुदामा प्रसाद मिश्रा उम्र 28 वर्ष निवासी चौकी टोला बुड़वा, थाना देवलोंद जिला शहडोल (म.प्र.) को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, सतना, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 03 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर सेक्टर आफिसर नियुक्त

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर विधानसभावार सेक्टर आफिसर नियुक्त किया है। जिन सेक्टर आफिसरों को नियुक्त किया गया है उनमें विधानसभा क्षेत्र 83-ब्यौहारी हेतु राम नारायण विश्वकर्मा बीआरसी. जयसिंहनगर, विधानसभा क्षेत्र 84-जयसिंहनगर हेतु  डॉ. राम प्रकाश गुप्ता पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा सहायक सेवाएं शहडोल एवं विधानसभा क्षेत्र 85-जैतपुर हेतु डॉ. विनीत केसरी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं शहडोल को नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ