महिलाओं ने निकाली रैली, कहा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 25 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। ग्राम सुडवार सहित अन्य ग्रामों में महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जैसे अन्य मतदान संबंधी नारे लगाएं।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन बुधवार 25 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
महिलाओ ने ढोलक बजाकर दिया मतदान करने का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के ग्राम पंचायत खमरिया कला में महिलाओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उददेश्य से ढोलक बजाकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही कहा गया कि आगामी 17 नवम्बर को होने जा रहे चुनाव में मतदान अवश्य करें, छोड़कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संवेदनशील गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाये
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने भारत निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार बताया है कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान संवेदनशील गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग करवाये जाने के निर्देश दिये हैं।
आयोग द्वारा निर्वाचन प्रेक्षकों से भी कहा गया है कि वे अपने दौरे के समय अथवा उनके संज्ञान में कोई महत्वपूर्ण घटना की जानकारी आने पर उसकी अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी करवायें।
निर्देश में कहा गया है कि उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर निगरानी रखने तथा राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं की आमसभा एवं सार्वजनिक रैलियों की भी वीडियोग्राफी करवाई जाये, जिससे उनके वास्तविक खर्च का पता लगाया जा सके।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी दल या उम्मीदवार द्वारा अन्य किसी उम्मीदवार के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की जाती है तो विशेष संवेदनशील घटनाओं की वीडियो सीडी महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम आती है। विशेष घटनाओं की वीडियो सीडी की माँग होने पर निर्धारित मूल्य तय कर जनसामान्य को इसकी प्रति उपलब्ध करवाई जा सकती है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सतर्क नागरिक बनें सी-विजिल का उपयोग करें- जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप लांच किया गया है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
सी-विजिल ऐप के माध्यम से जो शिकायते प्राप्त होती है उसे 100 मिनट के अंदर निराकरण की कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया कि 5 मिनट में जिला निर्वाचन अधिकारी शिकायत के सत्यापन के लिए फील्ड युनिट को भेजते हैं, 15 मिनट में फील्ड टीम शिकायत स्थान पर पहुंचती है, 30 मिनट में फील्ड टीम एक्शन लेकर रिपोर्ट भेजती है, 50 मिनट में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा शिकायत का निराकरण किया जाता है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
जिला प्रशासन एवं पुलिस की बॉर्डरो पर पैनी नजर, पतखई घाट में एसएसटी टीम ने जब्त किए 1.5 लाख रुपए
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले के बॉर्डरो पर एफएसटी और एसएसटी टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। जिले के सोहागपुर के अंतर्गत पतखई घाट में एसएसटी टीम सघन जांच करते हुए 1.5 लाख रुपए की राशि नगद जब्त किया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि विधानसभा 2023 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता का अक्षरस: पालन कराया जाएगा जिससे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान हो सके और निष्पक्ष मतदान को कोई भी कारक प्रभावित न कर सके।
गौरतलब है कि निर्वाचन 2023 के मद्देनजर एफएसटी और एसएसटी टीम द्वारा 24 घंटे (लगातार) सघन जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~


0 टिप्पणियाँ