नेशनल हाइवे 30 पर कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पाँच व्यक्ति घायल
DRMS news सतना। थाना अमरपाटन के अंतर्गत लालपुर गाँव के पास एक कार पलट गयी है, पाँच व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ सहायक उप निरीक्षक बी. डी. बंसल पायलेट जितेंद्र पटेल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि नेशनल हाइवे 30 पर कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पाँच व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन पहुँचाया गया । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।
मोहनगढ़ गाँव के पास दो बाइक की आपसी टक्कर हो जाने से तीन व्यक्ति घायल
DRMS news बुरहानपुर । थाना खकनार के अंतर्गत मोहनगढ़ गाँव के पास दो बाइक आपस में टकरा गयी है, तीन व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई पर तत्काल बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक ख़ुम सिंह पायलेट गजानन्द पाटील ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो बाइक की आपसी टक्कर से तीन व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल खकनार पहुँचाया गया ।

0 टिप्पणियाँ